Physics Wallah

CBSE कक्षा 10 विज्ञान भौतिकी विश्लेषण 2026: क्या न्यूमेरिकल्स सेक्शन कठिन था?

CBSE कक्षा 10 भौतिकी 2026 में न्यूमेरिकल्स समझ-आधारित थे और हल करने में समय लगा। प्रश्न ज़्यादातर NCERT से आए। कुल कठिनाई मध्यम रही, लेकिन Electricity और Light अध्यायों ने छात्रों को अधिक चुनौती दी।
CBSE कक्षा 10 विज्ञान भौतिकी विश्लेषण 2026: क्या न्यूमेरिकल्स सेक्शन कठिन था?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10 विज्ञान की परीक्षा 25 फरवरी 2026 को आयोजित की गई। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली। परीक्षा के बाद छात्रों की प्रतिक्रियाएँ सामने आईं, जिनमें भौतिकी सेक्शन को लेकर मिली-जुली राय देखने को मिली। खासकर न्यूमेरिकल्स को लेकर छात्रों ने बताया कि प्रश्न समझ-आधारित थे और उन्हें हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा, जिससे यह सेक्शन थोड़ा कठिन महसूस हुआ।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान भौतिकी सेक्शन का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल

  • Electricity (विद्युत):  न्यूमेरिकल सवाल ज़्यादा थे इसलिए हिसाब करने में समय लगा

  • Light (प्रकाश – परावर्तन व अपवर्तन): सही सूत्र और चित्र समझना ज़रूरी था, इसलिए कुछ सवाल मुश्किल लगे

  • Human Eye (मानव नेत्र): सीधे और आसान सवाल पूछे गए

  • Magnetism (चुंबकत्व): मध्यम स्तर के सवाल थे, ज़्यादा कठिन नहीं

  • Sources of Energy (ऊर्जा के स्रोत): किताब से सीधे सवाल आए

कुल मिलाकर भौतिकी के सवाल समझ पर आधारित थे, इसलिए पेपर मध्यम और थोड़ा समय लेने वाला रहा।

न्यूमेरिकल्स का पैटर्न: किस तरह के पूछे गए सवाल

  • अधिकतर न्यूमेरिकल्स समझ (कॉन्सेप्ट) पर आधारित थे, सीधे सूत्र लगाने वाले कम थे

  • कई सवालों में एक से ज़्यादा स्टेप में गणना करनी पड़ी

  • विद्युत (Electricity) से करंट, वोल्टेज, रेज़िस्टेंस और पावर पर आधारित प्रश्न आए

  • प्रकाश (Light) से फोकल लेंथ, आवर्धन और रे-डायग्राम से जुड़े न्यूमेरिकल्स पूछे गए

  • सभी सवाल NCERT के उदाहरणों और अभ्यास प्रश्नों जैसे थे

  • सही उत्तर के लिए सूत्र चुनना और यूनिट लिखना ज़रूरी था

  • इसी वजह से न्यूमेरिकल्स समय लेने वाले और कुछ छात्रों को थोड़े कठिन लगे।

कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा 2026: भौतिकी के आसान बनाम कठिन अध्याय

आसान अध्याय 

  • Human Eye (मानव नेत्र): सीधे और कॉन्सेप्ट क्लियर करने वाले प्रश्न रहे 

  • Sources of Energy (ऊर्जा के स्रोत): अधिकतर NCERT से सीधे सवाल 

  • Magnetism (चुंबकत्व): छोटे न्यूमेरिकल और थ्योरी, ये मध्यम स्तर का रहा 

अपेक्षाकृत कठिन अध्याय

  • Electricity (विद्युत): कई चरणों में हल होने वाले न्यूमेरिकल, जिनमें अधिक गणना करनी पड़ी

  • Light: Reflection & Refraction (प्रकाश): सूत्र + रे-डायग्राम की सही समझ जरूरी थी 

कुल मिलाकर कठिनाई मध्यम रही पर Electricity और Light ने ज्यादा चुनौती दी।

CBSE कक्षा 10 भौतिकी न्यूमेरिकल्स में सामान्य गलतियाँ

  • सूत्र लिखे बिना सीधे उत्तर निकालने की कोशिश करना

  • न्यूमेरिकल्स में यूनिट न लिखना या गलत यूनिट का प्रयोग करना

  • Electricity और Light के सवालों में गलत सूत्र चुन लेना

  • रे-डायग्राम साफ़ और सही तरीके से न बनाना

  • स्टेप-बाय-स्टेप हल न लिखना

  • चिन्ह (+/–) और मान (values) में गलती कर देना

  • NCERT के उदाहरण और अभ्यास प्रश्नों को न दोहराना

  • इन्हीं कारणों से कई छात्र सही होने पर भी पूरे अंक नहीं ले पाते।

CBSE कक्षा 10 विज्ञान भौतिकी परीक्षा 2026 में न्यूमेरिकल प्रश्नों ने छात्रों की अवधारणात्मक समझ और समय प्रबंधन दोनों की परीक्षा ली। अधिकतर सवाल NCERT पर आधारित थे, लेकिन सीधे सूत्र लगाने से हल नहीं हो पा रहे थे। कुल मिलाकर पेपर का कठिनाई स्तर मध्यम रहा। Electricity और Light अध्यायों से आए सवाल अपेक्षाकृत अधिक चुनौतीपूर्ण साबित हुए, जबकि Human Eye, Magnetism और Sources of Energy जैसे अध्याय आसान रहे।

Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.