Physics Wallah
banner

BPCL टेक्नीशियन भर्ती 2026: आवेदन शुरू, 13 अगस्त तक करें अप्लाई

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने मुंबई और कोच्चि रिफाइनरी के लिए 154 नॉन-मैनेजमेंट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक किए जा सकते हैं। चयन CBT, स्किल/प्रोफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा।
authorImageEkta Rakesh Singh29 Jul, 2026
BPCL टेक्नीशियन भर्ती 2026

 

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने वर्ष 2026 के लिए टेक्नीशियन एवं ऑपरेटर के 154 नॉन-मैनेजमेंट पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती मुंबई रिफाइनरी और कोच्चि रिफाइनरी के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे) तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल/प्रोफिशिएंसी टेस्ट (SPT) और प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यदि आप डिप्लोमा धारक हैं और BPCL में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं, तो यहां भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी विस्तार से देखें। 

BPCL टेक्नीशियन भर्ती 2026

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने Process Technician, Process Operator, Technician/Operator (Mechanical) और Technician (Electrical) सहित कुल 154 नॉन-मैनेजमेंट पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल/प्रोफिशिएंसी टेस्ट (SPT) और प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई रिफाइनरी और कोच्चि रिफाइनरी में की जाएगी।

BPCL भर्ती 2026: मुख्य जानकारी एक नजर में

BPCL भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियां, आवेदन तिथियां, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य प्रमुख विवरण नीचे दी गई तालिका में एक नजर में देखें।

विवरण

जानकारी

संगठन

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL)

भर्ती का नाम

BPCL भर्ती 2026

पद

Process Technician (Chemical), Process Operator/Operator (Chemical), Technician/Operator (Mechanical), Technician (Electrical)

कुल रिक्तियां

154

कार्यस्थल

मुंबई रिफाइनरी एवं कोच्चि रिफाइनरी

अधिसूचना जारी

29 जुलाई 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू

29 जुलाई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

13 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे)

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

चयन प्रक्रिया

CBT, Skill/Proficiency Test (SPT), मेडिकल परीक्षा

CBT (संभावित)

सितंबर 2026

आधिकारिक वेबसाइट

bharatpetroleum.in

BPCL भर्ती 2026: आवेदन और परीक्षा से जुड़ी तिथियां 

BPCL भर्ती 2026 से जुड़ी ऑनलाइन आवेदन, एडमिट कार्ड, CBT परीक्षा और परिणाम की सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में देखें। 

कार्यक्रम

तिथि

ऑनलाइन आवेदन शुरू

29 जुलाई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

13 अगस्त 2026

CBT एडमिट कार्ड

परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT

सितंबर 2026 (संभावित)

CBT परिणाम

परीक्षा के लगभग 10 दिन बाद

BPCL भर्ती 2026 अधिसूचना PDF डाउनलोड करें

BPCL ने भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन PDF में पदवार रिक्तियां, पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, वेतन और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की विस्तृत जानकारी देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़नी चाहिए।

BPCL भर्ती 2026 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड लिंक

BPCL भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं—

  1. BPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. Recruitment सेक्शन में BPCL Recruitment 2026 लिंक खोलें।

  3. नया पंजीकरण करें।

  4. आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें।

  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  7. आवेदन पत्र की जांच कर अंतिम रूप से सबमिट करें।

  8. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

BPCL भर्ती 2026: आवेदन शुल्क कितना है? 

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

श्रेणी

आवेदन शुल्क

General / EWS / OBC (NCL)

₹590

SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen

शुल्क से छूट

महत्वपूर्ण बातें

  • आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

  • शुल्क जमा होने के बाद किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जा सकताजाएगा।

BPCL भर्ती 2026: किस पद पर कितनी रिक्तियां हैं?

BPCL भर्ती 2026 के तहत विभिन्न पदों और रिफाइनरी के अनुसार रिक्तियों का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है, जिससे उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार पद का चयन कर सकते हैं।

पद

रिफाइनरी

कुल पद

प्रोसेस टेक्नीशियन (केमिकल)

मुंबई रिफाइनरी

60

प्रोसेस ऑपरेटर/ऑपरेटर (केमिकल)

कोच्चि रिफाइनरी

64

टेक्नीशियन/ऑपरेटर (मैकेनिकल)

कोच्चि रिफाइनरी

13

टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल)

कोच्चि रिफाइनरी

17

कुल

154

BPCL भर्ती 2026 के लिए पात्रता, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता 

उम्मीदवारों को 1 जुलाई 2026 के अनुसार निर्धारित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव की सभी शर्तों को पूरा करना होगा।

BPCL आयु सीमा (1 जुलाई 2026 के अनुसार)

श्रेणी

आयु सीमा / छूट

सामान्य / EWS

18 से 25 वर्ष

OBC (NCL)

अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट

SC / ST

अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट

PwBD

अधिकतम 10 वर्ष की छूट (नियमों के अनुसार)

Ex-Servicemen

सरकारी नियमों के अनुसार

अधिकतम संयुक्त छूट

15 वर्ष तक

BPCL भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव

पद

शैक्षणिक योग्यता

अनुभव

प्रोसेस टेक्नीशियन (केमिकल)

केमिकल इंजीनियरिंग/केमिकल टेक्नोलॉजी में AICTE मान्यता प्राप्त फुल-टाइम डिप्लोमा

1 वर्ष का कार्य अनुभव या अप्रेंटिसशिप

प्रोसेस ऑपरेटर (केमिकल)

केमिकल इंजीनियरिंग/केमिकल टेक्नोलॉजी में फुल-टाइम डिप्लोमा

1 वर्ष1 वर्ष

टेक्नीशियन/ऑपरेटर (मैकेनिकल)

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम डिप्लोमा

1 वर्ष

टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल)

इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल पावर सिस्टम में फुल-टाइम डिप्लोमा

1 वर्ष

महत्वपूर्ण: B.E., B.Tech. या A.M.I.E. जैसी उच्च व्यावसायिक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

BPCL भर्ती 2026: चयन कैसे होगा? पूरी प्रक्रिया देखें 

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा—

चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

  • ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा

  • कुल अंक: 100

चरण 2: स्किल/प्रोफिशिएंसी टेस्ट (SPT)

  • केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का

  • CBT में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए

चरण 3: प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल परीक्षा

  • अंतिम नियुक्ति से पहले मेडिकल फिटनेस जांच

BPCL भर्ती 2026: वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं 

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति NG-2 ग्रेड में की जाएगी।

  • प्रारंभिक मूल वेतन: ₹26,500 प्रति माह

  • वेतनमान: ₹26,500 – ₹34,000

  • औद्योगिक महंगाई भत्ता (Industrial DA)

  • अन्य भत्ते एवं सुविधाएं BPCL के नियमों के अनुसार

  • पात्र सरकारी/PSU कर्मचारियों को अंतिम मूल वेतन संरक्षण का लाभ नियमों के अनुसार मिल सकता है।

  • प्रारंभिक नियुक्ति मुंबई या कोच्चि रिफाइनरी में होगी, लेकिन आवश्यकता अनुसार भारत में किसी भी BPCL इकाई में स्थानांतरण किया जा सकता है।

BPCL भर्ती 2026 डिप्लोमा धारकों के लिए सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूरा करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, अपनी पात्रता की पुष्टि करें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

BPCL technician bharti 2026 FAQs

Q1. BPCL Recruitment 2026 mein kul kitni riktiyan hai?

Ans: इस भर्ती के तहत कुल 154 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Q2. BPCL Recruitment 2026 ke liye aavedan ki antim tithi kya hai?

Ans: उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q3. BPCL bharti 2026 ki chayan prakriya kya hai?

Ans: चयन CBT, Skill/Proficiency Test (SPT) और Pre-Employment Medical Examination के आधार पर किया जाएगा।

Q4. BPCL bharti 2026 mein chayanit ummedwaron ka vetan kitna hoga?

Ans: चयनित उम्मीदवारों को ₹26,500 से ₹34,000 (NG-2 ग्रेड) का वेतनमान और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.