Physics Wallah
banner

DRDO DEAL अप्रेंटिस भर्ती 2026 में जुड़ने का अवसर: डिग्री, डिप्लोमा और ITI वालों के लिए निकली वैकेंसी

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने देहरादून की अपनी लैब (DEAL) में 1 साल की ट्रेनिंग (अप्रेंटिस) के लिए 77 पदों की वैकेंसी निकाली हैं। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी,अभ्यर्थियों का चयन उनकी संबंधित शैक्षिक योग्यता (डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। ।इच्छुक छात्र 22 जुलाई 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
authorImagePriyanka Yadav30 Jun, 2026
DRDO DEAL अप्रेंटिस भर्ती 2026 में जुड़ने का अवसर

अगर आप तकनीकी क्षेत्र में पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और देश के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थान में काम करना चाहते हैं, तो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) आपको अपने साथ जुड़ने का सुनहरा अवसर दे रहा है।  DRDO की देहरादून स्थित प्रयोगशाला (DEAL) ने साल 2026-27 के लिए अप्रेंटिस ट्रेनिंग की घोषणा की है। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि युवाओं को नौकरी पाने के लिए कोई कठिन लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। 77 पदों की भर्ती के लिए डिग्री, डिप्लोमा और ITI पास कर चुके उम्मीदवार सीधे मेरिट के आधार पर इस अवसर का हिस्सा बन सकते हैं। 

DRDO DEAL अप्रेंटिस भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के लिए डायरेक्ट लिंक 

DRDO DEAL अप्रेंटिस भर्ती 2026 नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए PDF में उपलब्ध है। इस PDF में भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है, जैसे कि पात्रता, जरूरी दस्तावेज, स्टाइपेंड और आवेदन करने का तरीका। उम्मीदवार PDF को पढ़कर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

   DRDO DEAL Apprentice Notification 2026 PDF

DRDO DEAL अप्रेंटिस भर्ती 2026 महत्वपूर्ण जानकारी

 

DRDO देहरादून (DEAL) ने योग्य युवाओं के लिए 1 साल की ट्रेनिंग (अप्रेंटिस) का मौका निकाला है, जिसमें बिना किसी लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर सीधा सिलेक्शन होगा। इस भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारियां नीचे दी जा रही सारणी से देखें 

 

विवरण 

जानकारी 

संस्थान का नाम 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO - DEAL) 

कुल पदों की संख्या 

77 सीटें 

आधिकारिक वेबसाइट 

drdo.gov.in 

आवेदन की आखिरी तारीख 

22 जुलाई 2026 

ट्रेनिंग का समय 

1 साल 

चयन का तरीका 

योग्यता के अंकों पर आधारित मेरिट लिस्ट 

 

DRDO DEAL अप्रेंटिस भर्ती 2026: योग्यता, पात्रता और मासिक स्टाइपेंड

DRDO देहरादून में निकले अलग-अलग पदों के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और हर महीने मिलने वाला वजीफा (Stipend) नीचे विस्तार से दिया गया है, ताकि आप अपनी पढ़ाई के अनुसार सही पद चुन सकें: 

  • डिग्री पास युवाओं के लिए : इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री यानी B.E/B.Tech होनी चाहिए। इसके लिए हर महीने ₹12,300 का स्टाइपेंड मिलेगा।

  • डिप्लोमा पास युवाओं के लिए : संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके लिए हर महीने ₹10,900 दिए जाएंगे।

  • ITI पास युवाओं के लिए : मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI पास होना चाहिए। इसके लिए हर महीने ₹10,560 मिलेंगे।

आवेदन करने का पूरा तरीका यहाँ देखें

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। डिग्री, डिप्लोमा और ITI के अनुसार अलग-अलग आधिकारिक पोर्टल्स पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

  1. डिग्री और डिप्लोमा वाले छात्रों के लिए: सबसे पहले NATS की ऑफिशियल वेबसाइट (पोर्टल) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।

  2. ITI पास छात्रों के लिए: आपको NAPS (Apprenticeship India) की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

  3. फॉर्म कैसे भरें: रजिस्ट्रेशन करने के बाद वेबसाइट पर लॉगिन करें। वहाँ सर्च बार में 'Defence Electronics Applications Laboratory' ढूंढें और अपनी पढ़ाई के हिसाब से फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।

DRDO DEAL अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

DRDO DEAL अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ग्रेजुएट और डिप्लोमा अभ्यर्थियों को NATS 2.0 पोर्टल, जबकि ITI उम्मीदवारों को NAPS पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना आवश्यक है। नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से आप आवेदन कर सकते हैं l 

डिग्री/डिप्लोमा उम्मीदवार: NATS 2.0 पोर्टल से आवेदन करें।

आईटीआई उम्मीदवार: NAPS पोर्टल से आवेदन करें।

 

Bina written exam DRDO se judne ka mauka FAQs

Q1. DRDO Apprentice recruitment ke liye apply karne ki last date kya hai?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई 2026 है।

Q2. Kya is recruitment ke liye koi exam ya interview dena hoga?

नहीं, इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। आपका सिलेक्शन सीधे आपकी डिग्री, डिप्लोमा या ITI के मार्क्स (मेरिट) के आधार पर होगा।

Q3. Is vacancy me total kitne posts hain?

DRDO देहरादून (DEAL) ने अलग-अलग ट्रेड और ब्रांच को मिलाकर कुल 77 पदों (सीटों) पर यह वैकेंसी निकाली है।

Q4. Training ke dauran har mahine kitna stipend (salary) milega?

ग्रेजुएट को ₹12,300, डिप्लोमा वालों को ₹10,900 और ITI पास छात्रों को ₹10,560 हर महीने मिलेंगे।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.