Physics Wallah
banner

NMDC Steel एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती Notification 2026 जारी: आवेदन और पदों की पूरी जानकारी

NMDC Steel एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 102 पदों के लिए जारी हो गया है। इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, आईटी, फाइनेंस और एचआर जैसे ट्रेड शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। छात्र 11 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। चयन सीबीटी परीक्षा, जीडी और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
authorImagePriyanka Yadav24 Jul, 2026
NMDC Steel एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती Notification 2026 जारी: आवेदन और पदों की पूरी जानकारी

 

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL) ने विभिन्न इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट स्ट्रीम में कुल 102 खाली पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में बी.टेक, एमबीए और अन्य संबंधित डिग्री वाले छात्र भाग ले सकते हैं। अगर आप सरकारी क्षेत्र में एक स्थिर और बेहतर करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है। यहां आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। 

NMDC Steel एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 का संक्षिप्त परिचय 

NMDC स्टील लिमिटेड (NSL) ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत इंजीनियरिंग, फाइनेंस और एचआर स्ट्रीम में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 102 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 22 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विवरण 

महत्वपूर्ण जानकारी 

संस्था का नाम 

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL) 

विज्ञापन संख्या 

05/2026 

पद का नाम 

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी

कुल पद 

102 पद 

आवेदन का तरीका 

ऑनलाइन 

आवेदन शुरू होने की तिथि 

22 जुलाई 2026 

आवेदन की अंतिम तिथि 

11 अगस्त 2026 (रात 11:45 बजे तक) 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा (CBT), ग्रुप डिस्कशन (GD) और इंटरव्यू 

ट्रेनिंग की अवधि 

6 महीने 

आधिकारिक वेबसाइट 

nsltd.in 

NMDC Steel एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती का Notification 

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 102 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (No. 05/2026) जारी कर दिया है। इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, आईटी, फाइनेंस और एचआर जैसे ट्रेड शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें:

NMDC Steel Executive Trainee Recruitment 2026 Notification PDF 

NMDC Steel भर्ती 2026 के लिए शाखा-वार पदों का विवरण

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने विभिन्न शाखाओं के लिए कुल 102 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ट्रेड के अनुसार सीटों का आवंटन कुछ इस प्रकार है:

इंजीनियरिंग / मैनेजमेंट ट्रेड 

पद 

मैकेनिकल 

51 

इलेक्ट्रिकल 

22 

फाइनेंस 

07 

केमिकल 

04 

कंप्यूटर एंड आईटी (CS/IT) 

04 

सेरामिक्स 

03 

सिविल 

03 

ह्यूमन रिसोर्स (HR) 

03 

मैटलर्जी 

03 

इन्स्ट्रूमेंटेशन 

02 

कुल पद 

102 

 

NMDC Steel एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती: योग्यता और आयु सीमा 

NMDC Steel एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती में आवेदन से पहले योग्यता और आयु सीमा की जांच जरूरी है ताकि आपका फॉर्म रद्द न हो, फीस व्यर्थ न जाए और आप चयन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह पात्र रहें।

1. शैक्षणिक योग्यता 

  • डिग्री या योग्यता: आवेदन करने के लिए संबंधित ट्रेड में 4 वर्ष की B.E. / B.Tech डिग्री, या फिर MBA / CA / PG डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

  • न्यूनतम अंक :

            सामान्य (UR), EWS और OBC वर्ग के लोगों के लिए कम से कम 60% अंक आवश्यक हैं।

            SC, ST और दिव्यांग वर्ग के लोगों के लिए कम से कम 50% अंक होना जरूरी है।

  • अंतिम वर्ष के छात्र : जो अभ्यर्थी अपने कोर्स के फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन इंटरव्यू या GD के समय तक उनका परिणाम आ जाना चाहिए।

आयु सीमा 

  • अधिकतम आयु: उम्मीदवार की आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  • आयु की गणना: आयु की सीमा 11 अगस्त 2026 की तिथि के आधार पर तय की जाएगी।

  • आयु में छूट : सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC (NCL), PwBD और अन्य आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

NMDC Steel भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है ?

उम्मीदवारों का अंतिम चयन कुल 3 चरणों में आयोजित होने वाली परीक्षा और मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा जो कुछ इस प्रकार हैं :

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह पहला चरण होगा जिसमें अभ्यर्थियों के तकनीकी ज्ञान और एप्टीट्यूड का परीक्षण ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

ग्रुप डिस्कशन (GD): CBT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण के तहत समूह चर्चा के लिए बुलाया जाएगा।

व्यक्तिगत साक्षात्कार : अंतिम चरण में उम्मीदवार के व्यक्तित्व, निर्णय क्षमता और संबंधित विषय के व्यावहारिक ज्ञान का मूल्यांकन करने के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

NMDC Steel एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें ? 

फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो और आपका आवेदन रद्द न हो उसके लिए नीचे दिए जा रहे आसान स्टेप्स फॉलो करें : 

  • एनएमडीसी स्टील लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट nsltd.in पर जाएं।

  • Careers ऑप्शन पर जाकर Executive Trainee Recruitment 2026 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन करें।

  • पोर्टल पर लॉगिन करें और अपनी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी भरें।

  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स की कॉपी स्कैन करके अपलोड करें।

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार ₹500 का ऑनलाइन भुगतान करें (एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए कोई फीस नहीं है)।

  • फॉर्म को जांचकर अंतिम रूप से Submit करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

NMDC Steel एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन लिंक

यदि आप NMDC Steel एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि (11 अगस्त 2026) का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म जल्द जमा करें। आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सीधे 

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें : 

 

NMDC Steel एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती आवेदन लिंक

 

NMDC Steel Executive Trainee Bharti 2026 FAQs

Q: NMDC Steel Executive Trainee Bharti 2026 ka notification kab release hua hai?

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL) ने इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 22 जुलाई 2026 को जारी किया है।

Q: Is bharti me total kitni vacancies nikal gayi hain?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 102 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Q: NMDC Steel Executive Trainee Form bharne ki last date kya hai?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 (रात 11:45 बजे तक) है।

Q: Kya final year ke students is bharti ke liye apply kar sakte hain?

जी हां, फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते GD और पर्सनल इंटरव्यू के समय तक उनकी डिग्री पूरी हो जानी चाहिए।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.