Physics Wallah
banner

RRB JE Vacancy 2026: रेलवे में 4,098 जूनियर इंजीनियर पदों पर आवेदन 14 अगस्त से

RRB JE Vacancy 2026 के तहत भारतीय रेलवे ने जूनियर इंजीनियर के 4,098 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 14 अगस्त से हो रही है। अगर आप इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री धारक हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा अवसर है। आवेदन और अंतिम तिथि, परीक्षा पैटर्न और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी यहां जानें l
authorImagePriyanka Yadav22 Jul, 2026
RRB JE Vacancy 2026: रेलवे में 4,098 जूनियर इंजीनियर पदों पर आवेदन 14 अगस्त से

 

रेलवे मंत्रालय ने RRB JE Recruitment 2026 के लिए 4,098 तकनीकी पदों को मंजूरी दे दी है। इन रिक्तियों में Junior Engineer (JE), Depot Material Superintendent (DMS) और Chemical & Metallurgical Assistant (CMA) जैसे पद शामिल हैं। ये पद विभिन्न रेलवे जोन, प्रोडक्शन यूनिट्स और इंजीनियरिंग विभागों में भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है।

RRB JE Vacancy 2026: किन इंजीनियरिंग विभागों में भर्ती होगी?

यह भर्ती केवल एक या दो विभागों तक सीमित नहीं है। रेलवे ने सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एवं टेलीकॉम सहित कई तकनीकी विभागों में रिक्तियां स्वीकृत की हैं। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित विभाग के पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

  • Civil Engineering

  • Mechanical Engineering

  • Electrical Engineering

  • Signal & Telecommunication

  • Track Machine

  • Bridge

  • Workshop

  • Rolling Stock

  • Stores

  • Information Technology (IT)

  • Chemical & Metallurgical

RRB JE Vacancy 2026: मुख्य विवरण

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 14 अगस्त से शुरू होने वाली इस भर्ती से जुडी सभी जरूरी जानकारी सारणी से देखें । 

 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती बोर्ड 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 

पद का नाम 

जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल-मेटलर्जिकल असिस्टेंट 

विज्ञापन संख्या 

RRB/BBS/Advt./CEN-04/2026 

कुल रिक्तियां 

4098 (लगभग) 

आवेदन शुरू 

14 अगस्त 2026 (संभावित) 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 

13 सितंबर 2026 (संभावित) 

पे लेवल 

लेवल-06 (7वें वेतन आयोग के अनुसार) — ₹35,400/- शुरुआती वेतन 

RRB JE भर्ती 2026: पदों का पूरा विवरण 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल-मेटलर्जिकल असिस्टेंट के लिए कुल 4,098 पदों पर भर्ती निकाली है।

पद का नाम 

पद 

जूनियर इंजीनियर (अलग-अलग इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए) 

3,749 

डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट 

314 

केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट 

35 

कुल पद 

4,098 

RRB JE Vacancy 2026 PDF में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

RRB JE Vacancy 2026 का आधिकारिक PDF उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इसमें दिए गए सभी विवरण ध्यान से पढ़ लेने चाहिए।

RRB JE Vacancy 2026 PDF 

RRB JE Vacancy 2026 में मिलने वाला वेतन कितना होगा?

RRB JE Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार Pay Level-6 में नियुक्त किया जाएगा। प्रारंभिक बेसिक वेतन ₹35,400 प्रति माह होगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और रेलवे के अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

RRB JE Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल-मेटलर्जिकल असिस्टेंट के लिए कुल 4,098 पदों पर भर्ती निकाली है।

  • जूनियर इंजीनियर (JE): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से संबंधित ट्रेड (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) में 3-वर्षीय डिप्लोमा या B.E./B.Tech डिग्री होना आवश्यक है।

  • डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS): किसी भी इंजीनियरिंग शाखा में 3 साल का डिप्लोमा या बी.ई./बी.टेक डिग्री धारक छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA): भौतिकी  और रसायन शास्त्र विषयों के साथ कम से कम 55% अंकों में B.Sc डिग्री होना आवश्यक है।

  • आयु सीमा: अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए ( उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी), जिसमें आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट भी  मिलेगी। 

नोट: केवल वे उम्मीदवार पात्र हैं जिनका रिजल्ट अंतिम तिथि तक आ चुका है; अपीयरिंग छात्र आवेदन नहीं कर सकते।

RRB JE 2026 की चयन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए निम्नलिखित 4 चरण आयोजित किए जाते हैं:

  1. प्रथम चरण (CBT-1): यह कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा होती है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए क्वालीफाई करते हैं।

  2. द्वितीय चरण (CBT-2): यह मुख्य तकनीकी कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। अंतिम मेरिट सूची मुख्य रूप से CBT-2 में प्राप्त अंकों के आधार पर ही तैयार की जाती है।

  3. दस्तावेज़ सत्यापन : CBT-2 में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, वर्ग प्रमाण पत्र और अन्य मूल दस्तावेजों की बारीकी से जाँच की जाती है।

  4. चिकित्सा परीक्षण : अंतिम चयन से पूर्व उम्मीदवारों को रेलवे स्वास्थ्य मानकों के अनुसार निर्धारित मेडिकल टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है।

 

RRB JE Vacancy 2026 FAQs

1. RRB JE 2026 ke liye online application kab se start honge?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 (संभावित) है।

2. RRB JE Vacancy 2026 ke liye educational qualification kya chahiye?

उत्तर: JE और DMS पदों के लिए संबंधित ब्रांच में 3-वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या B.E./B.Tech डिग्री होनी चाहिए। CMA पद के लिए Physics और Chemistry के साथ कम से कम 55% अंकों में B.Sc अनिवार्य है।

3. RRB JE Vacancy 2026 ke liye age limit kya hai?

उत्तर: उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.