Physics Wallah
banner

RRB JE Recruitment 2026 Short Notice जारी: 4,098 पदों पर आवेदन 14 अगस्त से

RRB JE Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर के कुल 4,098 खाली पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री होना आवश्यक है।
authorImagePriyanka Yadav22 Jul, 2026
RRB JE Recruitment 2026 Short Notice जारी: 4,098 पदों पर आवेदन 14 अगस्त से

 

RRB JE Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे सभी युवाओं के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा अधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है l RRB के इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4,098 जूनियर इंजीनियर के पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन की शुरुआत 14 अगस्त 2026 से होने जा रही है। यदि आप रेलवे में तकनीकी पद पर नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए महत्वपूर्ण अवसर हो सकती है। 

RRB JE Recruitment 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां 

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार RRB JE Recruitment 2026 की मुख्य तिथियाँ कुछ इस प्रकार हैं :

 

विवरण 

तिथि 

भर्ती बोर्ड 

RRB (र्रेलवे भर्ती बोर्ड) 

नोटिफिकेशन जारी

21 जुलाई 2026

फॉर्म भरने की शुरुआत

14 अगस्त 2026

अंतिम तिथि

13 सितम्बर 2026 (संभावित)

कुल खली पद 

4,098

RRB JE Recruitment 2026 में कौन-कौन से पद शामिल हैं?

इस भर्ती अभियान में केवल जूनियर इंजीनियर ही नहीं बल्कि अन्य तकनीकी पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। नीचे पदवार रिक्तियों का विवरण दिया गया है।

पद

रिक्तियां

Junior Engineer

3749

Depot Material Superintendent

314

Chemical & Metallurgical Assistant

35

कुल

4098

RRB JE Eligibility 2026: पद और इंजीनियरिंग ब्रांच के अनुसार शैक्षणिक योग्यता

रेलवे भर्ती बोर्ड की इस प्रक्रिया में सफलता पाने और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों के पास नीचे दी गई निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं में से किसी एक का होना जरूरी है। 

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग):

    • सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या Civil Engineering में B.E. / B.Tech डिग्री होनी चाहिए ।

  • जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स):

    • मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, या प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या B.E. / B.Tech डिग्री अनिवार्य ।

  • जूनियर इंजीनियर (IT - इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी):

    • PGDCA / B.Sc (कंप्यूटर साइंस) / BCA / B.Tech (कंप्यूटर साइंस या IT)।

  • DMS (डिपो सामग्री अधीक्षक):

    • किसी भी इंजीनियरिंग ब्रांच में 3 साल का डिप्लोमा या B.E. / B.Tech डिग्री।

  • CMA (रासायनिक और धातुकर्म सहायक):

    • फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय के साथ B.Sc यानी विज्ञान में स्नातक में कम से कम 45% अंक।

RRB JE Recruitment 2026 में आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा नीचे दिए गए नियमानुसार होनी चाहिए:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष (सामान्य / UR श्रेणी के लिए)

श्रेणी अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट:

  • OBC : 3 वर्ष की छूट (अधिकतम आयु: 36 वर्ष)

  • SC / ST: 5 वर्ष की छूट (अधिकतम आयु: 38 वर्ष)

  • PwBD : 10 से 15 वर्ष तक की छूट (श्रेणी के अनुसार)

  • पूर्व सैनिक : नियमानुसार आयु में छूट का प्रावधान

RRB JE Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया के चरण

RRB JE Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के सभी चरणों की जानकारी पहले से होनी चाहिए। इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि किस चरण में क्या मूल्यांकन किया जाएगा और अंतिम चयन तक पहुंचने के लिए किन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित करता है, जिसमें लिखित परीक्षा के साथ दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल फिटनेस भी शामिल होती है।

RRB JE 2026 की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से CBT 1, CBT 2, दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षा पर आधारित होगी। अंतिम नियुक्ति CBT 2 में प्राप्त अंकों, दस्तावेज़ों की सफल जांच और निर्धारित मेडिकल मानकों को पूरा करने के बाद ही की जाएगी।

उम्मीदवारों को RRB JE Selection Process के दौरान निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:

  • ऑनलाइन आवेदन

  • CBT 1 (प्रथम कंप्यूटर आधारित परीक्षा)

  • CBT 2 (मुख्य कंप्यूटर आधारित परीक्षा)

  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

  • मेडिकल परीक्षा

  • अंतिम मेरिट सूची और नियुक्ति

अगले चरण में शामिल होने के लिए प्रत्येक चरण में निर्धारित योग्यता प्राप्त करना आवश्यक होगा।

CBT 1 (प्रारंभिक परीक्षा)

CBT 1 भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण है। यह एक स्क्रीनिंग परीक्षा होती है, जिसका उद्देश्य CBT 2 के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। इस परीक्षा के अंक सामान्यतः अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाते, लेकिन अगले चरण में पहुंचने के लिए निर्धारित कटऑफ प्राप्त करना जरूरी होता है।

विषय

प्रश्न

अंक

गणित

30

30

सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति

25

25

सामान्य जागरूकता

15

15

सामान्य विज्ञान

30

30

कुल

100

100

CBT 2 (मुख्य परीक्षा)

CBT 2 चयन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण है क्योंकि अंतिम मेरिट सूची मुख्य रूप से इसी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। केवल वही उम्मीदवार CBT 2 में शामिल हो सकेंगे जो CBT 1 में सफल होंगे।

विषय

प्रश्न

अंक

सामान्य जागरूकता

15

15

भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान

15

15

कंप्यूटर एवं उसके अनुप्रयोगों की मूल बातें

10

10

पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण

10

10

तकनीकी विषय (Technical Ability)

100

100

कुल

150

150

 

RRB JE Recruitment 2026 में आवेदन प्रक्रिया 

RRB JE Recruitment 2026 के लिए छात्र रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in या अपने आरआरबी जोन की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के आसान स्टेप्स यहां देखें l : 

 

पंजीकरण:

  • आरआरबी (RRB) के पोर्टल पर जाकर "New Registration" लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना नाम,जन्मतिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरकर नया अकाउंट बनाएँ।

  • मोबाइल और ईमेल पर प्राप्त ओटीपी (OTP) को डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।

व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण 

  • लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता (डिप्लोमा/बी.टेक/डिग्री), ट्रेड/इंजीनियरिंग शाखा, कैटेगरी (SC/ST/OBC/EWS) और पते का विवरण भरें।

पोस्ट और आरआरबी जोन का चयन

  • अपनी योग्यता के अनुसार अपनी पसंद का RRB जोन चुनें।

  • पदों की प्राथमिकता (जैसे: JE Civil, JE Electrical, DMS आदि) दर्ज करें।

दस्तावेज़ अपलोड करना

  • अपनी हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड) और हस्ताक्षर स्कैन करके निर्धारित साइज में अपलोड करें।

  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार अपना जाति प्रमाणपत्र भी अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान 

  • नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI), या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करें:

    • सामान्य / OBC / EWS: ₹500

    • SC / ST / महिला / दिव्यांगजन / एक्स-सर्विसमैन: ₹250

फॉर्म सबमिट और प्रिंटआउट

  • पूरे आवेदन फॉर्म को ध्यान से जाँच लें और Final Submit बटन पर क्लिक करें।

  • भविष्य में उपयोग और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए भरे गए फॉर्म की प्रिंटआउट या पीडीएफ कॉपी सुरक्षित रख लें।

 

RRB JE Recruitment 2026 FAQs

Q1: RRB JE Recruitment 2026 ka notification kab aayega?

उत्तर: आरआरबी जेई 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी ।

Q2: RRB JE Recruitment 2026 me kul kitne posts hain?

उत्तर: इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), DMS और CMA के कुल 4,098 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Q3: RRB JE Recruitment 2026 ke liye eligibility criteria kya hai?

उत्तर: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में 3 साल का डिप्लोमा या B.E. / B.Tech डिग्री होनी चाहिए। CMA पद के लिए B.Sc (फिजिक्स व केमिस्ट्री) होना अनिवार्य है।

Q4: RRB JE Recruitment 2026 me age limit kitni hai?

उत्तर: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों (OBC को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष) को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.