Physics Wallah

RRB JE CBT-1 Exam Date 2026 जारी: 27-28 अक्टूबर को परीक्षा

RRB Junior Engineer Exam Date 2026 के संशोधित शेड्यूल के अनुसार CBT-1 परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। RRB ने CEN 04/2026 के तहत Junior Engineer, Depot Material Superintendent और Chemical & Metallurgical Assistant पदों के लिए परीक्षा तिथि जारी की है।
authorImageEkta Rakesh Singh5 Oct, 2026
RRB JE CBT-1 Exam Date 2026 जारी

RRB Junior Engineer Exam Date 2026 को लेकर रेलवे भर्ती बोर्ड ने संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। RRB CEN 04/2026 के तहत Junior Engineer (JE), Depot Material Superintendent (DMS) और Chemical & Metallurgical Assistant (CMA) के विभिन्न पदों के लिए CBT-1 परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। बोर्ड ने यह संशोधित शेड्यूल 2 अक्टूबर 2026 को जारी किया है।

यह भी पढ़ें: RRB JE 2025 Result: इतने Questions हुए Invalid, Merit Index और Cut Off पर बढ़ा कन्फ्यूजन

Screenshot 2026-10-05 121051

RRB Junior Engineer Exam Date 2026

RRB Junior Engineer CBT-1 परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा CEN 04/2026 के तहत Junior Engineer, Depot Material Superintendent और Chemical & Metallurgical Assistant के विभिन्न पदों के लिए होगी।

विवरण

जानकारी

CEN नंबर

04/2026

पद

Junior Engineer, Depot Material Superintendent, Chemical & Metallurgical Assistant

परीक्षा चरण

CBT-1

RRB JE Exam Date 2026

27 और 28 अक्टूबर 2026

Exam City & Date

परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले

E-Call Letter

परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले

नोटिस जारी होने की तारीख

2 अक्टूबर 2026

RRB JE Exam 2026 कब होगी?

RRB JE CBT-1 Exam 2026 का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। RRB ने पहले जारी शेड्यूल में संशोधन करते हुए इन तारीखों की घोषणा की है। उम्मीदवारों को परीक्षा की सटीक शिफ्ट, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी Exam City & Date तथा E-Call Letter के माध्यम से मिलेगी।

RRB JE Exam City और Date 2026 कब जारी होगी?

उम्मीदवारों के लिए Exam City और Date देखने का लिंक परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले एक्टिव किए जाने की उम्मीद है। यह लिंक सभी RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार इसके माध्यम से अपने परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी चेक कर सकेंगे। SC/ST उम्मीदवारों के लिए Travel Authority डाउनलोड करने की सुविधा भी इसी लिंक के माध्यम से दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: CPCL Apprentice भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 10 ट्रेड में अवसर, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन

RRB JE E-Call Letter 2026 कब जारी होगा?

RRB JE E-Call Letter 2026 परीक्षा की तारीख से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। E-Call Letter में उम्मीदवार की परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए E-Call Letter डाउनलोड करके उसका प्रिंट सुरक्षित रखना होगा।

RRB JE Exam 2026 के लिए Aadhaar जरूरी

RRB JE CBT-1 परीक्षा में उम्मीदवारों की पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर Aadhaar-linked biometric authentication किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल Aadhaar Card या e-verified Aadhaar का प्रिंटआउट साथ लेकर जाने की सलाह दी गई है। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में प्रवेश को आसान बनाने के लिए RRB पोर्टल पर अपने Aadhaar credentials से लॉगिन करके Aadhaar verification की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: CPRI Recruitment 2026: 110 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन

RRB JE Exam 2026 के दिन जरूरी निर्देश

  • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर मूल Aadhaar Card या e-verified Aadhaar का प्रिंटआउट लेकर जाएं।

  • Aadhaar में नाम और जन्म तिथि जैसी जानकारी सही होनी चाहिए।

  • उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि UIDAI सिस्टम में उनका Aadhaar Unlocked हो।

  • Aadhaar-linked biometric authentication परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले किया जाएगा।

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।

  • परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें।

  • उम्मीदवारों को फर्जी नौकरी या नियुक्ति के वादों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

RRB JE 2026 Aadhaar में क्या अपडेट होना चाहिए?

RRB ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि परीक्षा में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए Aadhaar में सही जानकारी अपडेट रखें। Aadhaar Card में सही नाम, जन्म तिथि, नवीनतम फोटो, बायोमेट्रिक्स, पता और पिता का नाम होना चाहिए। यदि उम्मीदवार की उम्र 15 वर्ष होने के बाद बायोमेट्रिक्स अपडेट नहीं हुए हैं, तो उन्हें Aadhaar बायोमेट्रिक्स अपडेट कराने की सलाह दी गई है।

 

RRB JE Exam Date 2026 FAQs

1. RRB JE CBT-1 Exam 2026 kab aayojit hogi?

RRB JE CBT-1 परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

2. RRB JE Exam City aur Date 2026 kab jaari hogi?

Exam City और Date की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है।

3. RRB JE E-Call Letter 2026 kab jaari hoga?

E-Call Letter परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

4. RRB JE Exam 2026 me Aadhaar kyu jaruri hai?

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की पहचान के लिए Aadhaar-linked biometric authentication किया जाएगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.