Physics Wallah
banner

RRVUNL JE, जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और पूरी जानकारी

RRVUNL JE, Junior Assistant Recruitment 2026 के तहत कुल 2005 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। योग्य उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले पद ,योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य जरूरी नियम जानें l
authorImagePriyanka Yadav31 Jul, 2026
RRVUNL JE, जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और पूरी जानकारी

RRVUNL JE, Junior Assistant Recruitment 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो चुका  है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड यानी RVUNL इस भर्ती के जरिए कुल 2005 पदों को भरेगा। इनमें जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन होगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और आयु सीमा जरूर जांचनी चाहिए। परीक्षा और चयन से जुड़ी जानकारी भी नोटिफिकेशन में दी गई है।

RRVUNL JE, जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 की मुख्य जानकारी 

RRVUNL JE, जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 में 2005 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी नीचे दी गई सारणी में देखें।

विवरण 

जानकारी 

भर्ती संस्था 

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) 

भर्ती वर्ष 

2026 

कुल पद 

2,005 

विज्ञापन संख्या 

RVUN/Rectt.-2026-27/01 

नोटिफिकेशन जारी 

31 जुलाई 2026 

आवेदन प्रक्रिया 

ऑनलाइन 

आवेदन की तिथि 

5 से 25 अगस्त 2026 

आधिकारिक वेबसाइट 

energy.rajasthan.gov.in

RRVUNL JE, Junior Assistant भर्ती 2026: कुल वैकेंसी 

RRVUNL JE, Junior Assistant भर्ती 2026 के तहत कुल 2005 पद भरे जाएंगे। भर्ती में अलग-अलग पद शामिल हैं जो कुछ इस प्रकार हैं : 

 

पद का नाम 

कुल पद 

जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल) 

727 

जूनियर इंजीनियर-I (मैकेनिकल) 

110 

जूनियर इंजीनियर-I (सिविल) 

32 

जूनियर अकाउंटेंट 

371 

जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II 

765 

कुल पद 

2005 

 

RVUNL भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

RVUNL भर्ती 2026 में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता और निर्धारित आयु सीमा की जांच करनी चाहिए।

पदवार शैक्षणिक योग्यता

  • जेई-I (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/सिविल): उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

  • जूनियर अकाउंटेंट: उम्मीदवार के पास वाणिज्य या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

  • जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II: उम्मीदवार का स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा, कंप्यूटर टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता से संबंधित निर्धारित योग्यता भी होनी चाहिए।

  • आयु सीमा: RVUNL भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

RRVUNL JE, Junior Assistant भर्ती 2026: ऐसे करें आवेदन

RRVUNL JE, Junior Assistant भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन लिंक 5 अगस्त 2026 को एक्टिव होगा। उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले RRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  3. मांगी गई जानकारी भरें।

  4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

  5. आवेदन फीस जमा करें।

  6. फॉर्म को ध्यान से जांचें।

  7. आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

  8. भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी सेव कर लें।

आवेदन की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2026 है। उम्मीदवार अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय पर आवेदन करें।

RRVUNL JE, Junior Assistant भर्ती 2026 का लिंक

उम्मीदवार आवेदन से जुड़े अपडेट RRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक 5 अगस्त 2026 को सक्रिय होगा। विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसमें पात्रता, फीस, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

 

RRVUNL JE, Junior Assistant Bharti 2026 FAQs

RRVUNL JE, Junior Assistant Bharti 2026 mein kitni vacancies hain?

RRVUNL JE, Junior Assistant भर्ती 2026 के तहत कुल 2,005 पदों पर भर्ती की जाएगी।

RRVUNL JE, Junior Assistant Bharti 2026 ke liye apply kab se kar sakte hain?

उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RRVUNL JE, Junior Assistant Bharti 2026 ke liye age limit kya hai?

आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

RRVUNL JE, Junior Assistant Bharti 2026 mein kaun-kaun se post hain?

इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर-I, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के पद शामिल हैं।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.