Physics Wallah
banner

SAIL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने SAIL Recruitment 2026 के तहत यंग प्रोफेशनल (YP-1, YP-2 और YP-3) के कुल 23 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹70,000 से ₹1.40 लाख प्रति माह तक का मानदेय मिलेगा।
authorImagePriyanka Yadav10 Jul, 2026
SAIL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

 

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने SAIL Recruitment 2026 के तहत यंग प्रोफेशनल (YP-1, YP-2 और YP-3) के 23 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी क्षेत्र में तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, पदों का विवरण, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी जानकारी दी गई है।

SAIL Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

SAIL Recruitment 2026 के तहत इस भर्ती के लिए पूरा शेड्यूल जारी किया जा चुका है l इससे जुडी जरूरी तारीखें कुछ इस प्रकार हैं : 

 

SAIL Recruitment 2026 गतिविधि 

तारीख 

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख

3 जुलाई 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख

10 जुलाई 2026

फॉर्म भरने की आखिरी तारीख

31 जुलाई 2026

SAIL Recruitment 2026: पदों का पूरा विवरण 

SAIL Recruitment 2026 की भर्ती कुल 23 पदों पर निकाली गई है, जिन्हें अनुभव और सीनियरिटी के आधार पर तीन अलग-अलग लेवल (YP-1, YP-2, और YP-3) में बांटा गया है। छात्र अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार सही पद चुन सकते हैं। 

 

पद का नाम 

कुल पद 

अनुभव 

यंग प्रोफेशनल - 1 (YP-1) 

14 पद 

कम से कम 3 साल 

यंग प्रोफेशनल - 2 (YP-2) 

06 पद 

कम से कम 6 साल 

यंग प्रोफेशनल - 3 (YP-3) 

03 पद 

कम से कम 10 साल 

कुल पद 

23 पद 

SAIL Recruitment 2026 के लिए योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास ये योग्यताएं होनी चाहिए l ये पात्रता रखने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे l

नागरिकता: आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।

उम्र सीमा: कम से कम उम्र 23 साल होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा पदों के हिसाब से अलग-अलग है:

  • YP-1 पद के लिए: अधिकतम 35 साल

  • YP-2 पद के लिए: अधिकतम 38 साल

  • YP-3 पद के लिए: अधिकतम 42 साल

शैक्षणिक योग्यता  : आपके पास संबंधित फील्ड में फुल-टाइम यानी Regular B.E. / B.Tech, MBA, MCA, CA, CMA या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य और OBC उम्मीदवारों के लिए डिग्री में कम से कम 65% अंक होना ज़रूरी है।

SAIL Recruitment 2026: ऑफिशियल नोटिस पीडीएफ 

भर्ती से जुड़ी विस्तृत और आधिकारिक जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी किया गया मूल विज्ञापन पढ़ना सबसे सुरक्षित रहता है। इसमें आपको पदों का वर्गीकरण, नियम और शर्तें विस्तार से मिल जाएंगी।

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भर्ती का ऑफिशियल नोटिस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और उसे ध्यान से पढ़ सकते हैं:

SAIL Recruitment 2026 ऑफिशियल नोटिस पीडीएफ 

SAIL Recruitment 2026 के लिए कैसे करें आवेदन

SAIL Recruitment 2026 की भर्ती के लिए नीचे दिए जा रहे आसन स्टेप्स की मदद से आप अपना ऑनलाइन  फॉर्म भर सकते हैं l 

सबसे पहले सेल की ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in या sailcareers.com पर जाएं।

वेबसाइट पर दिए गए भर्ती नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर अपनी योग्यता चेक करें।

इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन आईडी बनाएं।

अब आवेदन फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरें और मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

इसके बाद 500 रुपये की आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

भविष्य की जरूरत के लिए अपने भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

SAIL Recruitment 2026: आवेदन का डायरेक्ट लिंक 

यदि आप इस भर्ती की सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कहीं और भटकने की ज़रूरत नहीं है। छात्र नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके बिना किसी परेशानी के अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

SAIL Young Professional Recruitment 2026

आवेदन करने से पहले अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ जैसे डिग्री, मार्कशीट और अनुभव प्रमाण पत्र स्कैन करके अपने पास रख लें, ताकि फॉर्म भरते समय कोई असुविधा न हो।

SAIL Recruitment 2026 में कितनी मिलेगी सैलरी 

यह स्थायी सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि 3 साल की कॉन्ट्रैक्ट आधारित नौकरी है। इसमें अलग से भत्ते नहीं मिलते, बल्कि हर महीने एक तय यानी फिक्स सैलरी दी जाती है। 

YP-1 पद के लिए: ₹70,000 हर महीने

YP-2 पद के लिए: ₹1,00,000 हर महीने

YP-3 पद के लिए: ₹1,40,000 हर महीने

इसके साथ ही अच्छे काम के आधार पर हर साल सैलरी में बढ़ोतरी भी की जाएगी।

 

SAIL Recruitment 2026 FAQs

SAIL Recruitment 2026 ke liye apply karne ki last date kya hai?

सेल यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है।

SAIL Recruitment 2026 me total kitni vacancies nikli hain?

इस भर्ती के अंतर्गत यंग प्रोफेशनल (YP-1, YP-2, YP-3) के कुल 23 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।

SAIL Recruitment 2026 ke liye qualification kya honi chahiye?

आधिकारिक तौर पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास पद के अनुसार B.E./B.Tech, MCA, MBA, CA, CMA या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित फील्ड में कम से कम 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना भी जरूरी है।

SAIL Recruitment 2026 me selected hone par kitni salary milegi?

चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार हर महीने ₹70,000 से लेकर ₹1,40,000 तक का मासिक मानदेय (सैलरी) दिया जाएगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.