Physics Wallah
banner

MP RAEO Application Form 2026 की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) के 2784 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए एग्रीकल्चर या हॉर्टिकल्चर ग्रेजुएट छात्र 3 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक MP RAEO Application Form 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं । सामान्य वर्ग के लिए फीस ₹500 और आरक्षित वर्गों के लिए ₹250 है। इसकी लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 से शुरू होगी। फॉर्म से जुडी अन्य जानकारियां लेख में उपलब्ध हैं। 

 

authorImagePriyanka Yadav6 Jul, 2026
MP RAEO Application Form 2026 की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के लिए 2784 पदों की भर्ती निकाली गई है l इसके लिए MP RAEO Application Form 2026 भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख बेहद नजदीक है, इसलिए समय रहते अपना फॉर्म जरूर भर लें। यह भर्ती परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें कृषि विषय के साथ-साथ सामान्य ज्ञान भी पूछा जाएगा। फॉर्म भरने से पहले यहां भर्ती से जुड़ी हर जरूरी बात को आसानी से समझें । 

MP RAEO Application Form 2026 से जुडी जरूरी तिथियां 

इस भर्ती से जुडी सभी मुख्य तिथियाँ नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध हैं l फॉर्म भरने के लिए इन तिथियों का ध्यान जरूर रखें l 

 

फॉर्म से जुडी गतिविधियाँ 

तिथियां 

फॉर्म भरना शुरू  

3 जुलाई 2026

फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 

17 जुलाई 2026 

फॉर्म सुधार 

3 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक 

परीक्षा की शुरुआत 

2 अगस्त 2026 से 

 

MP RAEO Application Form 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?

MP RAEO Application Form 2026 भरने के लिए आपके पास नीचे दी गई योग्यताएं होनी चाहिए:

  • Education: इसके लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि (Agriculture) या उद्यानिकी (Horticulture) में ग्रेजुएशन (B.Sc) डिग्री होनी जरूरी है। 

  • उम्र सीमा: उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में विशेष छूट मिलेगी। 

MP RAEO Application Form 2026 की आवेदन फीस कितनी है?

आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से फीस देनी होगी। ध्यान रखें कि एक बार फीस जमा होने के बाद वह किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी।  

 

  • सामान्य वर्ग (General) के लिए : 500 रुपये 

  • SC / ST / OBC / EWS के लिए : 250 रुपये 

MP RAEO Application Form 2026 कैसे भरना है?

छात्र आवेदन करते समय अपने दस्तावेज़ और ज़रूरी जानकारी पास रखें, ताकि फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो और प्रक्रिया आसानी से पूरी हो जाए। अपना MP RAEO Application Form 2026 भरने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना नया रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें।

  4. अपना फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

  5. अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

  6. भविष्य के लिए अपने फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित जरूर रख लें।

MP RAEO Application Form 2026  का डायरेक्ट लिंक 

MP RAEO Application Form 2026 भरने के लिए छात्रों को अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी l आप नीचे दिए गए आधिकारिक डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सीधे अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म जमा कर सकते हैं:

MP RAEO Application Form 2026

ध्यान दें ! फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 17 जुलाई 2026 है। आखिरी दिनों में वेबसाइट पर सर्वर डाउन होने की समस्या हो सकती है, इसलिए अपना फॉर्म समय रहते तुरंत भर लें। 

MP RAEO का परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?

इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा ऑनलाइन होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। 

परीक्षा का भाग 

विषय 

कुल प्रश्न 

कुल अंक 

भाग 1 (सामान्य) 

जीके, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग, साइंस और कंप्यूटर 

100 

100 

भाग 2 (मुख्य विषय) 

कृषि विज्ञान 

100 

100 

कुल  

सभी विषय 

200 

200 

MP RAEO Vacancy 2026 से जुडी जानकारी यहां देखें 

MPESB द्वारा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के कुल 2,784 पदों पर भर्ती निकाली गई है। कैटेगरी के अनुसार पदों की संख्या कुछ इस प्रकार है:

वर्ग 

कुल पद 

जनरल 

1,126 

ओबीसी (OBC) 

776 

ईडब्ल्यूएस (EWS) 

444 

एससी (SC) 

316 

एसटी (ST) 

122 

कुल पद (Total) 

2,784 

 

MP RAEO Application Form 2026 FAQs

Q1. MP RAEO Application Form 2026 kab se shuru ho rahe hain?

इसके ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं।

Q2. MP RAEO form bharne ki last date kya hai?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 तय की गई है।

Q3. Is vacancy ke liye kya eligibility (yogyata) honi chahiye?

आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि (Agriculture) या उद्यानिकी (Horticulture) में ग्रेजुएशन (B.Sc) की डिग्री होनी जरूरी है।

Q4. MP RAEO post par select hone ke baad salary kitni milegi?

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹25,300 से ₹80,500 के पे-स्केल के तहत सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही आपको सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और लाभ भी दिए जाएंगे।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.