Physics Wallah

Canara Bank Apprentice 2026: 3500 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और चयन प्रक्रिया

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 के तहत Graduate Apprentice के कुल 3,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
authorImageEkta Rakesh Singh1 Oct, 2026
Canara Bank Apprentice 2026: 3500 पदों पर भर्ती

 

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 के तहत Graduate Apprentice के 3,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर अपना प्रोफाइल पूरा करना होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और मेडिकल परीक्षा की प्रक्रिया पूरी होगी। 

Canara Bank Apprentice 2026

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 के तहत Graduate Apprentice के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग मेरिट के आधार पर होगी। 

Particulars

Details

संस्था का नाम

Canara Bank

पद का नाम

Graduate Apprentice

कुल पद

3,500

ट्रेनिंग अवधि

1 वर्ष (12 महीने)

आवेदन की तारीख

1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

मासिक स्टाइपेंड

₹16,650

आवेदन शुल्क

SC/ST/PwBD: शून्य | अन्य सभी: ₹500

आधिकारिक वेबसाइट

www.canarabank.bank.in

Canara Bank Apprentice Notification PDF लिंक

Canara Bank Apprentice Notification PDF आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। इसमें पात्रता, आयु सीमा, राज्यवार रिक्तियां, स्थानीय भाषा और चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी गई है।

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का NATS पोर्टल पर पूरा प्रोफाइल होना जरूरी है।

Canara Bank Apprentice Notification PDF लिंक

Canara Bank Apprentice 2026: ऑनलाइन आवेदन लिंक

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार 1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके अपना प्रोफाइल पूरा करना होगा। इसके बाद Canara Bank Apprentice Recruitment के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

Canara Bank Apprentice 2026: ऑनलाइन आवेदन लिंक

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 में कुल 3,500 Graduate Apprentice पद निर्धारित किए गए हैं। रिक्तियां अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थानीय भाषा के आधार पर वितरित की गई हैं।

State/UT

Local Language

No. of Vacancies

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (UT)

हिंदी/अंग्रेजी

4

आंध्र प्रदेश

तेलुगु/उर्दू

247

अरुणाचल प्रदेश

अंग्रेजी

5

असम

असमिया/बंगाली/बोडो

42

बिहार

हिंदी/उर्दू

122

चंडीगढ़ (UT)

हिंदी/पंजाबी

6

छत्तीसगढ़

हिंदी

39

दादरा और नगर हवेली (UT)

गुजराती

1

दमन और दीव (UT)

गुजराती

1

दिल्ली (UT)

हिंदी

93

गोवा

कोंकणी

25

गुजरात

गुजराती

89

हरियाणा

हिंदी/पंजाबी

114

हिमाचल प्रदेश

हिंदी

23

जम्मू और कश्मीर

उर्दू/हिंदी

16

झारखंड

हिंदी/संथाली

74

कर्नाटक

कन्नड़

581

केरल

मलयालम

240

लद्दाख (UT)

उर्दू/लद्दाखी/भोटी (बोधी)

1

लक्षद्वीप (UT)

मलयालम

4

मध्य प्रदेश

हिंदी

110

महाराष्ट्र

मराठी

205

मणिपुर

मणिपुरी/अंग्रेजी

3

मेघालय

अंग्रेजी/गारो/खासी

5

मिजोरम

मिजो

2

नागालैंड

अंग्रेजी

4

ओडिशा

ओड़िया

104

पुडुचेरी (UT)

तमिल

4

पंजाब

पंजाबी/हिंदी

96

राजस्थान

हिंदी

96

सिक्किम

नेपाली/अंग्रेजी

4

तमिलनाडु

तमिल

391

तेलंगाना

तेलुगु/उर्दू

134

त्रिपुरा

बंगाली/कोकबोरोक

8

उत्तर प्रदेश

हिंदी/उर्दू

409

उत्तराखंड

हिंदी

48

पश्चिम बंगाल

बंगाली/नेपाली

150

कुल

—

3,500

Canara Bank Apprentice 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 के लिए NATS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल पूरा करना जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

  1. सबसे पहले NATS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके Enrollment ID प्राप्त करें।

  3. अपने NATS प्रोफाइल को 100% Complete करें।

  4. इसके बाद Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर जाएं।

  5. मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी दर्ज करें।

  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  7. आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से जांचें।

  8. फॉर्म को Submit करके आवेदन की कॉपी डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Canara Bank Apprentice 2026: ऑनलाइन आवेदन और फीस 

Canara Bank Apprentice Application Form 2026 भरने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले NATS की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके Enrollment ID प्राप्त करनी होगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरनी चाहिए। आवेदन जमा करने से पहले फॉर्म में दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

आवेदन शुल्क 

  • SC/ST/PwBD उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

  • अन्य सभी उम्मीदवार: ₹500

Canara Bank Graduate Apprentice योग्यता 2026

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

  1. शैक्षणिक योग्यता 

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में Graduate Degree होनी चाहिए।

उम्मीदवारों ने 01 जनवरी 2023 से पहले और 01 सितंबर 2026 के बाद नहीं (दोनों तिथियां शामिल) स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।

  1. Graduation Passing Year

उम्मीदवारों ने 1 जनवरी 2023 से 1 सितंबर 2026 के बीच Graduation पूरी की होनी चाहिए।

  1. Minimum Marks

उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या Diploma में कम से कम 60% अंक प्राप्त होने चाहिए। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 55% निर्धारित हैं।

  1. Local Language

उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां की निर्धारित स्थानीय भाषा में दक्षता होनी चाहिए।

Canara Bank Apprentice आयु सीमा 2026

उम्मीदवार की आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1998 से 1 सितंबर 2006 के बीच होना चाहिए।

Upper Age Relaxation

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी:

  • SC/ST: 5 वर्ष

  • OBC: 3 वर्ष

  • PwBD: 10 वर्ष

Canara Bank Apprentice 2026: कैसे होगा चयन? 

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन मेरिट और आगे की निर्धारित प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा।

  1. Merit List

बैंक 12वीं कक्षा या Diploma में प्राप्त अंकों के आधार पर राज्यवार मेरिट लिस्ट तैयार करेगा।

  1. Document Verification

मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

  1. Local Language Test

जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित स्थानीय भाषा का अध्ययन नहीं किया है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान Local Language Test पास करना होगा।

  1. Medical Examination

अंतिम रूप से अप्रेंटिस के रूप में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का मेडिकल रूप से फिट होना जरूरी होगा।

Canara Bank Apprentice 2026: NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Canara Bank Apprentice Recruitment के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को NATS Apprenticeship Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले NATS की आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं।

  2. Apprenticeship Portal पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

  3. रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को Enrollment Number जारी किया जाएगा।

  4. Enrollment Number को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

  5. NATS पोर्टल पर अपना प्रोफाइल 100% Complete करें।

  6. पूरा प्रोफाइल होने के बाद ही उम्मीदवार Canara Bank Apprentice पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।

  7. आवेदन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से दर्ज करें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता और अन्य शर्तों को Canara Bank Apprentice Notification PDF में जरूर जांच लें।

 

Canara Bank Apprentice 2026 FAQs

Q. Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 me kitane pad hai?

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 में Graduate Apprentice के कुल 3,500 पद हैं।

Q. Canara Bank Apprentice 2026 ke liye aavedan kab se kab tak honge?

उम्मीदवार 1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q. Canara Bank Apprentice 2026 ke liye aayu seema kya hai?

उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2026 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Q. Canara Bank Apprentice 2026 me chayan kaise hoga?

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.