Physics Wallah

IBPS Clerk Exam Pattern 2026: प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा पैटर्न यहां देखें

IBPS Clerk Exam Pattern 2026 में प्रीलिम्स परीक्षा 100 अंकों की और मेन्स परीक्षा 200 अंकों की होगी। यहां परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी दी गई है।
authorImageEkta Rakesh Singh1 Aug, 2026
IBPS Clerk Exam Pattern 2026: प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा पैटर्न यहां देखें

 

IBPS Clerk CSA 16th Exam Pattern 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। आज, 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही IBPS ने प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा पैटर्न भी जारी कर दिया है, जिससे उम्मीदवार अपनी तैयारी सही रणनीति के साथ शुरू कर सकते हैं। इस लेख में IBPS Clerk Exam Pattern 2026, सेक्शन-वाइज प्रश्नों की संख्या, अंक, परीक्षा अवधि, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी दी गई है।

IBPS Clerk परीक्षा पैटर्न 2026

Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने IBPS Clerk (Customer Service Associate - CSA) Recruitment 2026 के लिए परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य (Mains) ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न, सेक्शन-वार अंक, समय सीमा और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना आवश्यक है। इस लेख में IBPS Clerk Exam Pattern 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है।

IBPS Clerk 2026: महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा शेड्यूल 

IBPS Clerk Recruitment 2026 की आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा और परिणाम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दी गई है, जिससे उम्मीदवार अपनी तैयारी और आवेदन की योजना समय पर बना सकें। 

गतिविधि

संभावित तिथि

ऑनलाइन आवेदन शुरू

1 अगस्त 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

21 अगस्त 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

21 अगस्त 2026

आवेदन फॉर्म सुधार (Edit Window)

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के 2 दिन बाद (IBPS द्वारा घोषित किया जाएगा)

प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET)

सितंबर 2026

प्रीलिम्स एडमिट कार्ड

सितंबर 2026

प्रारंभिक परीक्षा

अक्टूबर 2026

प्रीलिम्स परिणाम

नवंबर 2026

मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

नवंबर 2026

मुख्य परीक्षा

दिसंबर 2026

प्रोविजनल अलॉटमेंट

मार्च 2027

IBPS Clerk प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2026

IBPS Clerk प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें तीन विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का विस्तृत पैटर्न नीचे तालिका में दिया गया है।

विषय

प्रश्न

अंक

समय

English Language

30

30

20 मिनट

Numerical Ability

35

35

20 मिनट

Reasoning Ability

35

35

20 मिनट

कुल

100

100

60 मिनट

महत्वपूर्ण बिंदु

  • प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित होगा।

  • उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।

  • सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

IBPS Clerk मुख्य परीक्षा पैटर्न 2026

IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा में कुल 160 प्रश्न 200 अंकों के होंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है, जिसका विस्तृत विवरण नीचे तालिका में दिया गया है। 

विषय

प्रश्न

अंक

समय

General/Financial Awareness

40

50

20 मिनट

General English

40

40

35 मिनट

Reasoning Ability

40

60

35 मिनट

Quantitative Aptitude

40

50

35 मिनट

कुल

160

200

125 मिनट

मुख्य परीक्षा की विशेषताएं

  • परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी।

  • प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित रहेगा।

  • मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

IBPS Clerk भर्ती 2026: आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

  • स्नातक की मार्कशीट/डिग्री प्रमाणपत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • हस्ताक्षर

  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र

  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

  • PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

IBPS Clerk Exam Pattern 2026 जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अब परीक्षा की तैयारी सही रणनीति के साथ शुरू कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, इसलिए समय रहते आवेदन करें और प्रीलिम्स व मेन्स परीक्षा पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।

 

IBPS Clerk pariksha Pattern 2026 FAQs

Q1. IBPS Clerk 2026 prelims pariksha mein kitne prashn aur kitne ank honge?

उत्तर: प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे और परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।

Q2. IBPS Clerk 2026 mens pariksha ka kul ank aur samay kitna hai?

उत्तर: मेन्स परीक्षा में कुल 160 प्रश्न, 200 अंक और कुल परीक्षा अवधि 125 मिनट निर्धारित की गई है।

Q3. IBPS Clerk 2026 aavedan ke liye kaun-kaun se dastavej aavashyak han?

उत्तर: आवेदन के लिए स्नातक की मार्कशीट/डिग्री, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, वैध पहचान पत्र तथा आवश्यक श्रेणी/PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) आवश्यक हैं।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.