Physics Wallah

NABARD Assistant Manager Grade A Score Card 2026 जारी, ऐसे करें स्कोर कार्ड डाउनलोड

NABARD Assistant Manager Grade A Score Card 2026 जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार अब ऑनलाइन माध्यम से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें उम्मीदवार के प्राप्त अंक, कटऑफ और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है। स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी।
authorImagePriyanka Yadav1 Aug, 2026
NABARD Assistant Manager Grade A Score Card 2026 जारी, ऐसे करें स्कोर कार्ड डाउनलोड

NABARD Assistant Manager Grade A Score Card 2026 जारी हो गया है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने Grade A परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए स्कोर कार्ड 31 जुलाई को जारी किया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर कार्ड में परीक्षा में प्राप्त अंक और अन्य जरूरी विवरण शामिल हैं। यहां उम्मीदवार स्कोर कार्ड  डाउनलोड करने का तरीका, जरूरी लॉगिन डिटेल्स और स्कोर कार्ड में दी गई जानकारी आसानी से समझें l 

NABARD Grade A Score Card 2026: संक्षिप्त जानकारी 

NABARD Grade A भर्ती 2026 Assistant Manager (Grade A) के 91 पदों पर चयन के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड PDF डाउनलोड कर परीक्षा में प्राप्त अंक और प्रदर्शन की जानकारी देख सकते हैं। 

 

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

NABARD Grade A 2026 

आयोजित करने वाली संस्था 

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) 

पद का नाम 

असिस्टेंट मैनेजर (Grade A) 

कुल पदों की संख्या 

91 पद 

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)

20 दिसंबर 2025

प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

09 जनवरी 2026

मुख्य परीक्षा का परिणाम

27 फ़रवरी 2026

अंतिम परिणाम (Final Result) 

06 मई 2026

स्कोर कार्ड

31 जुलाई से जारी कर दिया गया है 

स्कोर कार्ड का प्रारूप 

PDF 

आधिकारिक वेबसाइट 

www.nabard.org 

NABARD Grade A Score Card 2026 का डायरेक्ट लिंक

उम्मीदवार NABARD Grade A Score Card 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। लॉगिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

NABARD Grade A Score Card 2026 

NABARD Assistant Manager Grade A Score Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से NABARD Assistant Manager Grade A Score Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले NABARD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर Assistant Manager Grade A Score Card लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  4. फिर कैप्चा कोड भरें 

  5. लॉगिन करने के बाद स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

NABARD Grade A Score Card 2026 में दी गई जानकारी

NABARD Grade A Score Card 2026 में उम्मीदवारों की परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। इसमें मुख्य रूप से ये विवरण शामिल होते हैं:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • परीक्षा का नाम

  • प्राप्त अंक

  • सेक्शन वाइज स्कोर

  • कटऑफ अंक से जुड़ी जानकारी

  • अन्य जरूरी परीक्षा विवरण

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोर कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

NABARD Grade A Score Card डाउनलोड करने के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल्स

स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ जरूरी लॉगिन जानकारी होनी चाहिए। बिना लॉगिन डिटेल्स के उम्मीदवार स्कोर कार्ड नहीं देख पाएंगे।

जरूरी लॉगिन डिटेल्स इस प्रकार हैं:

  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर

  • जन्म तिथि

  • पासवर्ड या अन्य लॉगिन जानकारी (यदि मांगी जाए)

उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स सही दर्ज करनी होगी।

NABARD Assistant Manager Grade A Score Card 2026 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा प्रदर्शन जानने का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर प्राप्त अंक, सेक्शन वाइज स्कोर और अन्य जानकारी देख सकते हैं। स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी जानकारियों की जांच कर लेनी चाहिए और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए

 

NABARD Assistant Manager Grade A Score Card 2026 FAQs

Q1. NABARD Assistant Manager Grade A Score Card 2026 Kab Jari Hua Hai?

NABARD Assistant Manager Grade A Score Card 2026 को 31 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q2. NABARD Grade A Score Card 2026 Kaise Download Karein?

उम्मीदवार NABARD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Assistant Manager Grade A Score Card लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी लॉगिन जानकारी दर्ज करके स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. NABARD Assistant Manager Grade A Score Card 2026 Download Karne Ke Liye Kaun-Kaun Si Details Chahiye?

स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, जन्म तिथि और मांगी गई अन्य लॉगिन जानकारी की आवश्यकता होगी।

Q4. NABARD Grade A Score Card 2026 Mein Kaun-Kaun Si Jankari Di Gayi Hai?

स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, सेक्शन वाइज स्कोर, कटऑफ अंक और परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होती है।
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.