Physics Wallah

NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026: 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती जारी, आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानें

NIACL ने 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 23 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए स्नातक डिग्री, कंप्यूटर ज्ञान और स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक हैं। चयन ऑनलाइन परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
authorImageEkta Rakesh singh26 Jun, 2026
NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026: 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती जारी, आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानें

 

NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026 अधिसूचना जारी: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने 550 पदों को भरने के लिए NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026 की घोषणा की है। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है। 

इसके साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान और स्थानीय भाषा में दक्षता भी अनिवार्य है। NIACL अप्रेंटिस के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और 6 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। 

NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026

New India Assurance Company Limited (NIACL) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसकी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL)

पद का नाम

Apprentice

कुल पद

550

आवेदन मोड

ऑनलाइन

नौकरी का स्थान

भारत भर में

चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन

आधिकारिक वेबसाइट

newindia.co.in

अधिसूचना जारी होने की तिथि 

23 जून 2026 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 

6 जुलाई 2026 

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 

6 जुलाई 2026 

NIACL अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026 PDF

NIACL Apprentice Notification 2026 में भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, स्टाइपेंड और परीक्षा पैटर्न शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

NIACL अप्रेंटिस अधिसूचना 2026 PDF डाउनलोड 

NIACL अप्रेंटिस वैकेंसी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया NIACL की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है। पात्र उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

NIACL अप्रेंटिस ऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक सक्रिय 

NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं—

  1. NIACL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. भर्ती (Recruitment) अनुभाग पर क्लिक करें।

  3. "NIACL Apprentice Recruitment 2026" लिंक खोलें।

  4. नया पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन विवरण प्राप्त करें।

  5. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

  6. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  7. श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  8. आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

  • उम्मीदवार को कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।

  • संबंधित राज्य/क्षेत्र की स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है।

  • आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित की गई है (नियमानुसार आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी)।

NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

श्रेणी

आवेदन शुल्क

GST सहित कुल शुल्क

सामान्य (General) / ओबीसी (OBC)

₹800

₹944

सभी महिला उम्मीदवार / एससी (SC) / एसटी (ST)

₹600

₹708

दिव्यांगजन (PwBD)

₹400

₹472

न्यू इंडिया एश्योरेंस अप्रेंटिस भर्ती 2026 वेतन

न्यू इंडिया एश्योरेंस अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण अवधि के लिए चयनित उम्मीदवारों को ₹12,300 प्रति माह का स्टाइपेंड (वेतन) प्रदान किया जाएगा। संगठन में शामिल होने के बाद उम्मीदवार अप्रेंटिस पद पर कार्य करते हुए प्रत्येक माह यह निर्धारित राशि प्राप्त करने के पात्र होंगे। 

NIACL अप्रेंटिस परीक्षा पैटर्न 2026

NIACL Apprentice भर्ती परीक्षा में सामान्यतः निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं:

विषय 

प्रश्न 

सामान्य/वित्तीय जागरूकता 

25 

सामान्य अंग्रेजी 

25 

मात्रात्मक अभिक्षमता 

25 

तर्कशक्ति 

25 

कुल 

100

नोट: परीक्षा पैटर्न में बदलाव संभव है। उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए नवीनतम पैटर्न का पालन करना चाहिए।

 

NIACL Apprentice bharti 2026 FAQs

Q1. NIACL Apprentice Recruitment 2026 me kul kitne pad hai?

कुल 550 Apprentice पदों पर भर्ती की जाएगी।

Q2. NIACL Apprentice Recruitment 2026 ke liye aavedan kaise kare?

उम्मीदवार NIACL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q3. NIACL Apprentice Recruitment 2026 ki pariksha kab hogi?

परीक्षा तिथि की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

Q4. NIACL Apprentice ke liye chayan prakriya kya hai?

चयन ऑनलाइन परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.