Physics Wallah

NICL Assistant 2026 परीक्षा पैटर्न: Prelims और Mains में कितने प्रश्न आएंगे?

NICL Assistant भर्ती 2026 में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को Prelims और Mains परीक्षा पैटर्न की सही जानकारी होना आवश्यक है। परीक्षा पैटर्न को समझने से उम्मीदवार प्रश्नों की संख्या, अंक वितरण, समय सीमा और सेक्शन-वाइज तैयारी की बेहतर योजना बना सकते हैं। इस लेख में NICL Assistant 2026 के Phase 1 और Phase 2 परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी दी गई है।
authorImageEkta Rakesh Singh21 Jul, 2026
NICL Assistant 2026 परीक्षा पैटर्न: Prelims और Mains में कितने प्रश्न आएंगे?

 

NICL Assistant Syllabus 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने Assistant भर्ती 2026 के लिए विस्तृत परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवारों को नवीनतम परीक्षा पैटर्न, अंकन प्रणाली और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। यहां NICL Assistant Prelims एवं Mains परीक्षा पैटर्न से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है। 

NICL Assistant 2026 परीक्षा: महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में

नीचे दी गई तालिका में NICL Assistant 2026 भर्ती से संबंधित परीक्षा, चयन प्रक्रिया, प्रश्नों की संख्या और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी संक्षेप में दी गई है। 

विवरण

जानकारी

भर्ती संस्था

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL)

पद

असिस्टेंट

परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन

प्रश्नों का प्रकार

वस्तुनिष्ठ (Objective Type)

प्रश्नों की संख्या

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 100

मुख्य परीक्षा (Mains): 200

कुल अंक

प्रारंभिक परीक्षा: 100

मुख्य परीक्षा: 200

चयन प्रक्रिया

प्रीलिम्स, मेंस एवं क्षेत्रीय भाषा परीक्षा (Regional Language Test)

आधिकारिक वेबसाइट

www.nationalinsurance.nic.co.in

NICL Assistant 2026 प्रीलिम्स परीक्षा: प्रश्न, अंक और समय 

NICL Assistant प्रीलिम्स परीक्षा 30 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पैटर्न की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं—

  • प्रीलिम्स परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (Objective Type) बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • ऑनलाइन परीक्षा में तीन सेक्शन होंगे—English Language, Reasoning Ability और Quantitative Aptitude।

  • परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट (1 घंटा) होगी।

  • प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का सेक्शनल समय निर्धारित होगा।

  • परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

NICL Assistant 2026 प्रीलिम्स परीक्षा: सेक्शन-वाइज परीक्षा पैटर्न 

सेक्शन

प्रश्नों की संख्या

अधिकतम अंक

समय

अंग्रेज़ी भाषा

30

30

20 मिनट

रीजनिंग क्षमता

35

35

20 मिनट

मात्रात्मक अभिरुचि

35

35

20 मिनट

कुल

100

100

60 मिनट

नोट: उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन में प्राधिकरण द्वारा निर्धारित न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने होंगे। रिक्तियों की संख्या के लगभग 15 गुना उम्मीदवारों (राज्यवार एवं श्रेणीवार) को, उपलब्धता के आधार पर, NICL Assistant Mains परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

NICL Assistant 2026 मेन्स परीक्षा: प्रश्न, अंक और समय 

NICL Assistant Mains परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण है, जो 28 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। विषयवार अंक वितरण नीचे दिया गया है।

  • मेंस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

  • परीक्षा में कुल 5 सेक्शन होंगे।

  • परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट होगी।

  • प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग सेक्शनल समय निर्धारित होगा।

NICL असिस्टेंट मेन्स परीक्षा पैटर्न 2026

सेक्शन

प्रश्नों की संख्या

अधिकतम अंक

समय

रीजनिंग

40

40

30 मिनट

अंग्रेज़ी भाषा

40

40

30 मिनट

संख्यात्मक योग्यता

40

40

30 मिनट

सामान्य जागरूकता

40

40

15 मिनट

कंप्यूटर ज्ञान

40

40

15 मिनट

कुल

200

200

120 मिनट

NICL Assistant 2026 परीक्षा: मार्किंग स्कीम और नेगेटिव मार्किंग 

NICL Assistant परीक्षा में उम्मीदवारों को सही उत्तरों के लिए पूरे अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तरों पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। इसलिए उम्मीदवारों को केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए जिनके बारे में वे सुनिश्चित हों।

NICL Assistant Marking Scheme की मुख्य बातें:

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा।

  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे।

  • बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

  • नेगेटिव मार्किंग प्रीलिम्स और मेंस दोनों परीक्षाओं में लागू होगी।

NICL Assistant 2026: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

NICL Assistant भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। सभी आवश्यक चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए शामिल किया जाएगा।

NICL Assistant चयन प्रक्रिया के चरण:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Examination)

  2. मुख्य परीक्षा (Mains Examination)

  3. क्षेत्रीय भाषा परीक्षा (Regional Language Test)

उम्मीदवारों को पहले प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की Regional Language Test पास करनी होगी। अंतिम मेरिट सूची मेंस परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, बशर्ते उम्मीदवार क्षेत्रीय भाषा परीक्षा में भी सफल हो।

 

NICL Assistant 2026 pariksha pattern FAQs

Q1. NICL Assistant 2026 bharti mein chayan prakriya kya hai?

उत्तर: चयन प्रीलिम्स, मेंस और रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Q2. NICL Assistant 2026 pariksha mein negative marking kitni hai?

उत्तर: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 (0.25) अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

Q3. NICL Assistant 2026 prelims pariksha mein kitne prashn poochhe jaenge?

उत्तर: प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे।

Q4. NICL Assistant 2026 Mains pariksha mein kitne prashn honge?

उत्तर: NICL Assistant Mains परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.