Physics Wallah

NICL Assistant Recruitment 2026: 500 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानें योग्यता, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया

NICL Assistant Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 500 पदों के लिए जारी हो गया है। ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार 18 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्र सीमा 21 से 30 वर्ष रखी गई है। चयन प्री, मेन्स परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा के आधार पर होगा। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
authorImagePriyanka Yadav20 Jul, 2026
NICL Assistant Recruitment 2026: 500 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानें योग्यता, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने Assistant (Class III) के 500 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार 18 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए अच्छा अवसर हो सकती है। आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी जरूर देख लें।

NICL Assistant Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

NICL में 500 असिस्टेंट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन nationalinsurance.nic.co.in पर 18 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक कर सकते हैं। प्री परीक्षा 27 अगस्त को होगी l अन्य जानकारी पाने के लिए पूरा विवरण देखें l 

विवरण 

तिथि और जानकारी 

संस्था का नाम 

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) 

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

18 जुलाई 2026 

ऑनलाइन आवेदन शुरू 

18 जुलाई 2026 

आवेदन की अंतिम तिथि 

07 अगस्त 2026 

आवेदन शुल्क भुगतान 

18 जुलाई से 07 अगस्त 2026 

फेस 1 परीक्षा (प्री) 

27 अगस्त 2026 

फेस 2 परीक्षा (मेन्स) 

30 अक्टूबर 2026 

NICL Assistant Recruitment 2026 का आवेदन लिंक 

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) में असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि (07 अगस्त 2026) का इंतजार किए बिना समय रहते अपना पंजीकरण और फॉर्म सबमिशन पूरा कर लें। ऑनलाइन आवेदन करने, रजिस्ट्रेशन करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां दिया जा रहा है l 

NICL Assistant Recruitment 2026 

 

NICL Assistant Recruitment 2026: कुल पद और श्रेणी-वार रिक्तियां यहां जानें 

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने कुल 500 असिस्टेंट (Class III Cadre) पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। ये रिक्तियां अलग-अलग श्रेणियों और राज्यों के अनुसार बांटी गई हैं।

श्रेणी 

कुल पद 

अनारक्षित (UR / General) 

255 

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 

104 

अनुसूचित जाति (SC) 

67 

आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) 

38 

अनुसूचित जनजाति (ST) 

36 

कुल पद 

500 

 

नोट: PwBD और पूर्व सैनिकों के लिए सरकारी नियमों के तहत क्षैतिज आरक्षण लागू है।

  • उम्मीदवार केवल एक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • छात्र केवल एक ही राज्य से आवेदन कर सकते हैं।

  • आप जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, वहाँ की क्षेत्रीय भाषा बोलना, पढ़ना और लिखना आना जरूरी है।

NICL Assistant Recruitment 2026 Eligibility:योग्यता और आयु सीमा 

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जाँच जरूर कर लें जो कुछ इस प्रकार हैं :

1. शैक्षणिक योग्यता 

  • डिग्री: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

  • कट-ऑफ तिथि: आपकी ग्रेजुएशन की परीक्षा 01 जुलाई 2026 तक पास हो जानी चाहिए और उसका प्रमाण पत्र (मार्कशीट/सर्टिफिकेट) आपके पास होना चाहिए।

  • स्थानीय भाषा का ज्ञान: आप जिस राज्य से फॉर्म भर रहे हैं, वहाँ की क्षेत्रीय भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलना आना अनिवार्य है।

2. आयु सीमा

आपकी आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष

  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष

  • जन्म तिथि : उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 1996 से 01 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए l 

3. ऊपरी आयु सीमा में छूट 

सरकारी नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी गई है जो कुछ इस प्रकार हैं :

  • अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति : 5 वर्ष की छूट (अधिकतम आयु: 35 वर्ष)

  • अन्य पिछड़ा वर्ग : 3 वर्ष की छूट (अधिकतम आयु: 33 वर्ष)

  • दिव्यांग उम्मीदवार: 10 से 15 वर्ष तक की छूट (वर्ग के अनुसार)

  • भूतपूर्व सैनिक : नियमानुसार आयु में छूट का प्रावधान

NICL Assistant Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें ?

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके छात्र अपना फॉर्म सफलतापूर्वक भर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले NICL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर 'Recruitment' सेक्शन में जाएं।

  3. 'NICL Assistant Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें।

  4. अपना नया रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म में माँगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

  5. अपने फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

  6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

  7. भविष्य के लिए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

NICL Assistant Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या रहेगी ?

NICL Assistant Recruitment 2026 की इस भर्ती में चयन तीन प्रमुख चरणों में पूरा होगा—प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा टेस्ट। 

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Phase I - Prelims): यह ऑनलाइन परीक्षा होगी।

  2. मुख्य परीक्षा (Phase II - Mains): प्री पास करने वाले छात्र मुख्य परीक्षा देंगे।

  3. क्षेत्रीय भाषा टेस्ट (Regional Language Test): मुख्य परीक्षा पास करने के बाद राज्य की क्षेत्रीय भाषा का टेस्ट होगा।

NICL Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों की संरचना अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए। इससे तैयारी को सही दिशा मिलती है और समय प्रबंधन में भी मदद मिलती है।

 

NICL Assistant Recruitment 2026 FAQs

Q1. NICL Assistant Recruitment 2026 me kitne padon par bharti nikali gayi hai?

कुल 500 असिस्टेंट (Class III Cadre) पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Q2. NICL Assistant Recruitment 2026 online apply ki last date kya hai?

ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 07 अगस्त 2026 है।

Q3. Is recruitment ke liye educational qualification kya honi chahiye?

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होनी अनिवार्य है।

Q4. NICL Assistant 2026 ke liye age limit kya rakhi gayi hai?

01 जुलाई 2026 तक आपकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी गई है)।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.