
PNB LBO Final Result 2026 आधिकारिक तौर पर 23 जून को जारी कर दिया गया है। काफी समय से छात्र इसके रिजल्ट और मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। छात्रों का यह इंतज़ार अब खत्म हो चुका है । इस लेख के माध्यम से छात्र अपना रिजल्ट चैक करने का आसान तरीका जान सकते हैं या फिर यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी वो मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं l
छात्रों के लिए अपना PNB LBO रिजल्ट चेक करना बहुत ही आसान है। यहां नीचे कुछ आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके छात्र बिना किसी परेशानी के PNB LBO Final Result 2026 और मेरिट लिस्ट तुरंत देख सकते हैं:
पहला स्टेप : सबसे पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं l
दूसरा स्टेप : होमपेज पर आपको 'Recruitment' या 'Result' का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
तीसरा स्टेप: आपको PNB LBO Final Result 2026 की लिंक मिलेगी, उस पर क्लिक करें।
चौथा स्टेप : अब आपके सामने पूरी मेरिट लिस्ट की PDF खुल जाएगी।
पांचवा स्टेप : इस PDF को डाउनलोड कर लें और Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
छठे स्टेप में अगर आपका नाम लिस्ट में मिल जाता है, तो आगे की प्रक्रिया के लिए इस पेज का एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास रख लें।
छात्रों की मदद के लिए यहाँ PNB LBO Final Result 2026 लिंक उपलब्ध है l इससे छात्रों को इधर उधर रिजल्ट के लिए भटकने की जरूरत नही पड़ेगी l दिए जा रहे लिंक डायरेक्ट लिंक से छात्र अपनी फ़ाइनल मेरिट लिस्ट PDF को एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।
PNB LBO Final Result 2026 PDF Download Link
मेरिट सूची में नाम आने के बाद नौकरी पक्की करने के लिए आगे के राउंड ज़रूरी हैं। डाक्यूमेंट्स में गड़बड़ी से नौकरी छूट न जाए, इसलिए अभी से तैयार रहें।
जरूरी दस्तावेज तैयार रखें : सिलेक्टेड छात्रों को अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, कास्ट सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ तैयार रखने होंगे।
मेडिकल टेस्ट: इसके बाद बैंक के नियमों के अनुसार एक बेसिक मेडिकल टेस्ट भी हो सकता है।
जॉइनिंग लेटर : सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आपको बैंक की तरफ से जॉइनिंग लेटर दे दिया जाएगा।
