
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पदों पर भर्ती के लिए SBI Clerk Notification 2026 जारी कर सकता है। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका माना जाता है।
हालांकि, SBI ने अभी तक नोटिफिकेशन जारी होने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले वर्षों के भर्ती कार्यक्रम को देखते हुए, उम्मीद की जा रही है कि नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वैकेंसी, एलिजिबिलिटी, परीक्षा पैटर्न, वेतन, चयन प्रक्रिया और बाकि महत्वपूर्ण जानकारी देख सकेंगे।
पिछले भर्ती कार्यक्रमों के आधार पर, SBI Clerk Notification 2026 अगस्त से सितंबर 2026 के बीच जारी होने की उम्मीद की जा रही है। नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होने की उम्मीद है।
परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें। नोटिफिकेशन में आवेदन की अंतिम तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और संभावित परीक्षा कार्यक्रम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।
यह भर्ती अभियान देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों को भरने के लिए आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार केवल एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की वेकेंसियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। साथ ही, जिस राज्य के लिए आवेदन किया जाएगा, वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलना आना आवश्यक होगा।
SBI Clerk 2026 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
मुख्य परीक्षा (Main Examination)
स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (Local Language Proficiency Test), जहां लागू हो
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
SBI Clerk भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होता है। अंतिम मेरिट सूची मुख्य रूप से उम्मीदवारों के मुख्य परीक्षा (Mains) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। इसके अलावा, जहां जरूरी हो वहां स्थानीय भाषा परीक्षा पास करना और दस्तावेजों का सफल वेरिफिकेशन कराना भी फाइनल अपॉइंटमेंट के लिए जरूरी होता है।