Physics Wallah

SBI PO 2026 ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख आज: जानें फीस, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने SBI PO 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यहां आवेदन लिंक, फीस, वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया और फॉर्म में संशोधन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
authorImageEkta Rakesh singh8 Jul, 2026
SBI PO 2026 ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख आज: जानें फीस, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

 

SBI PO Apply Online 2026 प्रक्रिया 18 जून 2026 से SBI PO Notification 2026 जारी होने के साथ आधिकारिक रूप से शुरू हुई थी। पात्र उम्मीदवार अब SBI के आधिकारिक Careers Portal के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।

प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी, व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंतिम तिथि से पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 

SBI PO आवेदन फॉर्म 2026 सफलतापूर्वक जमा करने के लिए उम्मीदवार के पास एक वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, स्कैन की गई पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression) और हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) होना अनिवार्य है।

SBI PO 2026 ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने SBI Probationary Officer (PO) Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 है और इसी दिन तक आवेदन शुल्क का भुगतान भी किया जा सकता है।

SBI PO आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद उन्हें Registration ID और Password प्राप्त होगा। इसके माध्यम से वे व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

अंतिम सबमिशन से पहले आवेदन फॉर्म का प्रीव्यू देखने की सुविधा भी उपलब्ध है।

SBI PO 2026 आवेदन: एक नजर में

SBI PO 2026 भर्ती से संबंधित प्रमुख जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

SBI PO 2026

आयोजन संस्था

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

पद का नाम

प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)

कुल रिक्तियां

1,500

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

आवेदन शुरू

18 जून 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

8 जुलाई 2026

आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

8 जुलाई 2026

चयन प्रक्रिया

प्रीलिम्स, मेन्स, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज एवं इंटरव्यू

आधिकारिक वेबसाइट

sbi.co.in

SBI PO 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक

SBI PO 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 18 जून 2026 से सक्रिय है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

SBI PO 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक (एक्टिव)

SBI PO 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

SBI PO भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करें—

  1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

  2. SBI PO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. New Registration करके आवश्यक विवरण भरें।

  4. प्राप्त Registration ID और Password से लॉगिन करें।

  5. व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

  6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  7. आवेदन फॉर्म का प्रीव्यू जांचें।

  8. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  9. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

SBI PO आवेदन शुल्क 2026

आवेदन फॉर्म में सभी विवरण सही भरने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

श्रेणी

आवेदन शुल्क

SC / ST / PWBD

कोई शुल्क नहीं

अन्य सभी श्रेणियां

₹750

SBI PO 2026 वैकेंसी विवरण

SBI PO भर्ती 2026 के तहत कुल 1,500 रिक्तियां घोषित की गई हैं। इनमें 1,446 नियमित पद तथा 54 बैकलॉग पद शामिल हैं। बैकलॉग रिक्तियों में SC के 18 और ST के 36 पद शामिल हैं।

श्रेणी

रिक्तियां

सामान्य (UR)

588

EWS

144

OBC

390

SC

216

ST

108

कुल

1,500

SBI PO आवेदन फॉर्म 2026 में सुधार (Correction) कैसे करें? 

यदि आवेदन भरते समय किसी उम्मीदवार से कोई त्रुटि हो जाती है, तो SBI आवेदन फॉर्म में संशोधन (Edit) की सुविधा भी प्रदान करता है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन में बदलाव कर सकते हैं।

  1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. नई घोषणाओ में SBI PO Recruitment 2026 लिंक खोलें।

  3. Registration ID और Password से लॉगिन करें।

  4. Edit Application Form विकल्प पर क्लिक करें।

  5. जिन विवरणों में बदलाव करना है, उन्हें संशोधित करें।

  6. सभी बदलाव सेव करके आवेदन फॉर्म दोबारा सबमिट करें।

महत्वपूर्ण: उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में अधिकतम 3 बार ही संशोधन कर सकते हैं। अंतिम बार आवेदन सबमिट करने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

 

SBI PO 2026 online aavedan FAQs

Q1. SBI PO 2026 ke liye aavedan ki antim tithi kya hai?

SBI PO 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 है।

Q2. SBI PO 2026 bharti mein kul kitni riktiyan han?

इस भर्ती अभियान के तहत 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती की जाएगी।

Q3. SBI PO aavedan shulk kitna hai?

SC/ST/PWBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निःशुल्क है, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए ₹750 निर्धारित किया गया है।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.