Physics Wallah
banner

SBI PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 जारी, यहां करें डाउनलोड

SBI PO Admit Card 2026 अब भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवार समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें।
authorImagePriyanka Yadav23 Jul, 2026
SBI PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 जारी, यहां करें डाउनलोड

SBI PO Admit Card 2026 भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के लिए 22 जुलाई को जारी कर दिया गया है। देश भर के लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा के एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इसलिए उम्मीदवार अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए तुरंत अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी की जांच कर लें।

SBI PO Prelims Admit Card 2026 का मुख्य विवरण

SBI PO प्रीलिम्स 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड, तिथि और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारियों का संक्षिप्त विवरण नीचे दिए जा रहे सारणी में देखे : 

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026 

आयोजक संस्था 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 

विज्ञापन संख्या 

CRPD/PO/2026-27/09 

कुल रिक्तियां 

1,500 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

22 जुलाई 2026 

प्रीलिम्स परीक्षा तिथि 

1 और 2 अगस्त 2026 

एडमिट कार्ड डाउनलोड का माध्यम

ऑनलाइन 

चयन प्रक्रिया 

प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू 

आधिकारिक वेबसाइट 

sbi.bank.in 

SBI PO Admit Card 2026 का डायरेक्ट लिंक यहां देखें 

SBI PO प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी सीधे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक खोलकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और तुरंत अपना हॉल टिकट प्राप्त करें।

SBI PO Admit Card 2026

SBI PO Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

 SBI PO Admit Card 2026 आसानी से डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें और समय रहते अपना प्रवेश पत्र सुरक्षित रूप से प्राप्त करें। 

  • वेबसाइट पर जाएं: अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर sbi.bank.in खोलें।

  • करियर सेक्शन खोलें: होमपेज पर दिए गए 'Careers' विकल्प पर क्लिक करें।

  • करेंट ओपनिंग्स चुनें:  पहले 'Join SBI' पर जाएं, फिर 'Current Openings' पर क्लिक करें।

  • नोटिफिकेशन खोजें: Recruitment of Probationary Officers (PO)' वाला विकल्प चुनें।

  • लिंक पर क्लिक करें: Prelims Call Letter' डाउनलोड लिंक को खोलें।

  • लॉगिन जानकारी भरें: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) दर्ज करें।

  • एडमिट कार्ड सेव करें: सबमिट बटन दबाते ही आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

SBI PO Admit Card 2026 में दर्ज जानकारी और ध्यान देने योग्य बातें

SBI PO Admit Card 2026 की जानकारियों का मिलान करना इसलिए जरूरी है ताकि परीक्षा के दिन केंद्र पर कोई गड़बड़ी या रुकावट न आए। सही विवरण आपको पहचान संबंधी समस्याओं से बचाता है।

  • व्यक्तिगत विवरण: उम्मीदवार का नाम, पिता और माता का नाम, जन्मतिथि, लिंग और श्रेणी 

  • परीक्षा से जुड़ी जानकारी: परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता।

  • रोल नंबर व पद: आपका रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और आवेदन किया गया पद (SBI PO)।

  • फोटो व हस्ताक्षर: आपकी अपलोड की गई फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर।

  • दिशा-निर्देश: परीक्षा हॉल से जुड़े सभी महत्वपूर्ण नियम व निर्देश।

ध्यान दें : अगर एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या किसी अन्य जानकारी में कोई गलती मिलती है, तो बिना देरी किए तुरंत SBI के भर्ती अधिकारियों से संपर्क करके उसे ठीक करवाएं।

SBI PO Admit Card 2026 डाउनलोड में समस्या आने पर क्या करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में तकनीकी या क्रेडेंशियल से जुड़ी समस्या आने पर उम्मीदवार घबराएं नहीं, नीचे बताए गए आसान उपायों की मदद से इसे तुरंत हल किया जा सकता है।

  • लॉगिन विवरण जांचें: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि दोबारा ध्यान से भरकर चेक करें कि कोई गलती तो नहीं हो रही।

  • पासवर्ड रीसेट करें: अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो लॉगिन पेज पर दिए गए 'Forgot Password' विकल्प का उपयोग करके नया पासवर्ड बनाएं।

  • ब्राउजर बदलें: यदि वेबसाइट सही से नहीं खुल रही है, तो ब्राउजर की कैशे क्लियर करें या किसी दूसरे इंटरनेट ब्राउजर से प्रयास करें।

  • सपोर्ट टीम से संपर्क करें: यदि एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या अन्य जानकारी गलत है, तो तुरंत SBI के आधिकारिक भर्ती हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

SBI PO 2026 परीक्षा केंद्र के दिशानिर्देश और महत्वपूर्ण नियम

परीक्षा हॉल में बिना किसी समस्या के प्रवेश पाने के लिए एडमिट कार्ड में दर्ज सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा आपकी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।

  • एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30 से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

  • अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक मूल (Original) फोटो पहचान पत्र जरूर ले जाएं।

  • परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का सही स्थान और पता जरूर चेक कर लें।

  • केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया का पालन करें।

  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या कोई भी पढ़ने की सामग्री परीक्षा हॉल में ले जाना सख्त मना है।

  • परीक्षा अधिकारियों द्वारा आपको दी गई तय सीट पर ही बैठें।

  • परीक्षा शुरू होने से पहले एडमिट कार्ड पर लिखे सभी नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

  • अटेंडेंस और दस्तावेजों की जांच के दौरान वहां मौजूद Invigilators का पूरा सहयोग करें।

 

SBI PO Prelims Admit Card 2026 FAQs

Q1. SBI PO Prelims Admit Card 2026 kab release hua hai?

उत्तर: SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड 22 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

Q2. SBI PO Prelims Exam Date 2026 kya hai?

उत्तर: SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त और 2 अगस्त 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

Q3. Admit Card download karne ke liye official website kon si hai?

उत्तर: आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in या sbi.co.in/web/careers पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q4. Admit Card download karne ke liye kaun se login credentials chahiye?

उत्तर: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) दर्ज करना होगा।

Q5. Kya Admit Card ki soft copy (mobile me) exam center par valid hogi?

उत्तर: नहीं, मोबाइल या किसी अन्य डिजिटल डिवाइस में एडमिट कार्ड की सॉफ्ट कॉपी मान्य नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर आपको प्रिंटेड एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ही ले जानी होगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.