Physics Wallah
banner

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026: शिफ्ट टाइम, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा का पूरा शेड्यूल

SBI ने SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को चार शिफ्टों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, क्योंकि गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
authorImageEkta Rakesh Singh28 Jul, 2026
SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026

 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1 अगस्त और 2 अगस्त 2026 को SBI Probationary Officer (PO) Preliminary Examination आयोजित करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय जानना बेहद जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। इस लेख में SBI PO Prelims Shift Timings 2026, परीक्षा शेड्यूल और रिपोर्टिंग टाइम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

SBI PO प्रीलिम्स 2026: महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे तालिका में दी गई है।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

SBI Probationary Officer (PO) Prelims 2026

आयोजन संस्था

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

कुल रिक्तियां

1,500

परीक्षा तिथि

1 अगस्त एवं 2 अगस्त 2026

परीक्षा का माध्यम

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

प्रतिदिन शिफ्टों की संख्या

4

परीक्षा अवधि

60 मिनट

एडमिट कार्ड

जारी

आधिकारिक वेबसाइट

sbi.co.in

SBI PO प्रीलिम्स 2026: शिफ्ट वाइज परीक्षा का समय

उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए समय का पालन करना अनिवार्य है। संभावित SBI PO Shift Timings 2026 नीचे दी गई है।

शिफ्ट

रिपोर्टिंग टाइम

गेट बंद होने का समय

परीक्षा का समय

SBI PO Shift 1 Timing 2026

7:30 AM

8:45 AM

9:00 AM – 10:00 AM

SBI PO Shift 2 Timing 2026

10:15 AM

11:15 AM

11:30 AM – 12:30 PM

SBI PO Shift 3 Timing 2026

12:45 PM

1:45 PM

2:00 PM – 3:00 PM

SBI PO Shift 4 Timing 2026

3:15 PM

4:15 PM

4:30 PM – 5:30 PM

नोट: उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

SBI PO प्रीलिम्स शेड्यूल 2026

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा दो दिनों में आयोजित की जाएगी। महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।

कार्यक्रम

तिथि

एडमिट कार्ड जारी

22 जुलाई 2026

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा

1 एवं 2 अगस्त 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन (CBT)

प्रतिदिन शिफ्ट

4

SBI PO प्रीलिम्स 2026: रिपोर्टिंग टाइम क्यों महत्वपूर्ण है?

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए SBI PO Reporting Time 2026 के अनुसार परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से पहले निम्नलिखित औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं:

  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

  • पहचान सत्यापन (Identity Verification)

  • बायोमेट्रिक उपस्थिति (Biometric Attendance)

  • फोटो कैप्चर

  • सीट आवंटन (Seating Arrangement)

महत्वपूर्ण: गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SBI PO परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

SBI PO प्रारंभिक परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ अवश्य ले जाने चाहिए:

  • SBI PO Prelims Admit Card का प्रिंटआउट

  • मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी)

  • पासपोर्ट आकार के हालिया फोटो (यदि एडमिट कार्ड में उल्लेख किया गया हो)

महत्वपूर्ण: यदि उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज परीक्षा केंद्र पर प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उन्हें परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

SBI PO prelims pariksha 2026 FAQs

Q1. SBI PO prelims pariksha 2026 kab aayojit hogi?

उत्तर: SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।

Q2. SBI PO prelims pariksha 2026 mein kitni shift hongi?

उत्तर: परीक्षा प्रतिदिन कुल 4 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

Q3. Yadi ummedwar gate band hone ke baad pahunche to kya pravesh milega?

उत्तर: नहीं, गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.