Physics Wallah

CA Final Toppers May 2026 : नूर सिंगला ने हासिल की AIR 1, यहाँ देखें मेरिट लिस्ट और पासिंग प्रतिशत

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा 18 जून 2026 को सीए फाइनल का रिजल्ट और टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। यहाँ आपको AIR 1, AIR 2 और AIR 3 हासिल करने वाले छात्रों के नाम, उनके नंबर और पूरी मेरिट लिस्ट की सही जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही, आप यह भी देख सकते हैं कि इस बार कितने प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
authorImagePriyanka Yadav24 Jun, 2026
CA Final Toppers May 2026 : नूर सिंगला ने हासिल की AIR 1, यहाँ देखें मेरिट लिस्ट और पासिंग प्रतिशत

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल मई 2026 का रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी घोषित कर दी है। इस सरकारी मेरिट लिस्ट में ऑल इंडिया रैंक (AIR) लाने वाले छात्रों के नाम, उनके नंबर और पास होने का प्रतिशत बताया गया है।

इस बार सीए फाइनल की परीक्षा में पटियाला की नूर सिंगला ने 499 नंबर (83.17%) लाकर AIR 1 हासिल की है। वहीं, हावड़ा के ऋतिज सराफ 475 नंबर (79.17%) के साथ दूसरे स्थान (AIR 2) पर और डोंबिवली ईस्ट के सोहन अनिल मंजरेकर 473 नंबर (78.83%) के साथ तीसरे स्थान (AIR 3) पर रहे हैं।

ICAI की इस घोषणा में टॉपर्स के साथ-साथ परीक्षा का पासिंग प्रतिशत (कितने बच्चे पास हुए) और सीए बनने वाले कुल छात्रों की संख्या भी बताई गई है।

CA Final May 2026 के टॉपर्स

ICAI ने 18 जून 2026 को सीए फाइनल का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के नाम ,उनके मार्क्स और ऑल इंडिया रैंक (AIR) नीचे दी गई है।

रैंक 

टॉपर का नाम 

शहर 

अंक 

AIR 1 

नूर सिंगला 

पटियाला 

499 / 600 

AIR 2  

ऋतिज सराफ 

हावड़ा 

475 / 600 

AIR 3  

सोहन अनिल मंजरेकर 

डोंबिवली 

473 / 600 

 

CA Final May 2026 के टॉपर्स

 

परीक्षा परिणाम के साथ ही ICAI ने पासिंग प्रतिशत भी जारी कर दिया है। इससे आसानी से समझा जा सकता है कि इस बार सीए फाइनल का पेपर और परीक्षा का स्तर कैसा रहा। 

  • ग्रुप I: ग्रुप I: इस ग्रुप में कुल 12.00% छात्रों को सफलता मिली है। इसका सीधा मतलब यह है कि परीक्षा में बैठने वाले हर 100 छात्रों में से केवल 12 छात्र ही इसे पास कर पाए हैं।

  • ग्रुप II: इस ग्रुप का रिजल्ट काफी अच्छा रहा और 20.49% छात्रों को सफलता मिली।

  • दोनों ग्रुप : जिन छात्रों ने दोनों ग्रुप की परीक्षा साथ में दी थी, उनका पासिंग प्रतिशत 14.07% रहा है।

इस बार कुल 7,931 छात्रों ने परीक्षा पास करके आधिकारिक तौर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की डिग्री हासिल की है। 

एक नज़र इधर भी: ये रहे CA Final Jan 2026 के टॉपर्स 

 इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा 1 मार्च 2026 को सीए फाइनल जनवरी 2026 परीक्षा परिणाम जारी किया गया था। इस परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के नाम , उनके नंबर और ऑल इंडिया रैंक (AIR) नीचे दी जा रही सारणी में आप देख सकते हैं –

टॉपर का नाम (शहर) 

कुल अंक (प्रतिशत) 

ऑल इंडिया रैंक (Rank) 

दीक्षा गोयल (करनाल) 

486 मार्क्स (81.00%) 

AIR 1 

अनिरुद्ध गर्ग (पाउंटा साहिब) 

452 मार्क्स (75.33%) 

AIR 2 

ऋषभ जैन (नई दिल्ली) 

451 मार्क्स (75.17%) 

AIR 3  

ध्रुव डेम्बला (सोनीपत) 

451 मार्क्स (75.17%) 

AIR 4 

CA Final Toppers May 2026 FAQs

Q1. Who secured AIR 1 in the CA Final May 2026 exam?

उत्तर: सीए फाइनल मई 2026 की परीक्षा में पटियाला की नूर सिंगला ने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है।

Q2. Noor Singla ne CA Final May 2026 me kitne marks score kiye hain?

उत्तर: नूर सिंगला ने कुल 600 अंकों में से 499 नंबर हासिल किए हैं, जो कि 83.17% है।

Q3. CA Final May 2026 topper list me AIR 2 aur AIR 3 par kaun hai?

उत्तर: इस बार ऑल इंडिया रैंक 2 (AIR 2) हावड़ा के ऋतिज सराफ (475 मार्क्स) ने और ऑल इंडिया रैंक 3 (AIR 3) डोंबिवली ईस्ट के सोहन अनिल मंजरेकर (473 मार्क्स) ने हासिल की है।

Q4. ICAI ne CA Final May 2026 ka result kab declare kiya?

उत्तर: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने यह रिजल्ट 18 जून 2026 को जारी किया है।
Popup Close ImagePopup Open Image
Talk to a counsellorHave doubts? Our support team will be happy to assist you!
Popup Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.