
चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर आई है l आईसीएआई (ICAI) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि CA Foundation Result 3 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बेसब्री से अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस लेख के माध्यम से रिजल्ट आने से जुडी सभी जरूरी जानकारी आप जान सकेंगे l
आईसीएआई (ICAI) के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, मई 2026 में देश भर के विभिन्न केंद्रों पर हुई फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे 3 जुलाई 2026 को दोपहर के समय जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि उस दौरान वे अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि रिजल्ट आते ही बिना किसी देरी के अपने अंक देख सकें।
आगे की पढ़ाई और एडमिशन के लिए स्कोरकार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।
होमपेज पर आपको "CA Foundation Result 2026" का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
अब नए पेज पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भरें ।
इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें।
आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा। इसे अच्छे से चेक कर लें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर रख लें।
जब आप अपना CA Foundation Result 2026 डाउनलोड करेंगे, तो उसमें कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई होंगी। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई इन जानकारियों को अच्छे से जरूर चेक कर लें
रजिस्ट्रेशन नंबर: यह आईसीएआई (ICAI) द्वारा आपको दिया गया एक यूनिक नंबर होता है, जो आपकी परमानेंट आईडी की तरह काम करता है।
हर विषय में मिले अंक: इसमें आपको यह देखने को मिलता है कि फाउंडेशन परीक्षा के अलग-अलग पेपर्स में आपको कितने-कितने अंक मिले हैं।
कुल प्राप्तांक : इसका मतलब है कि सभी विषयों के नंबरों को मिलाकर आपको कुल कितने नंबर मिले हैं।
क्वालिफाइंग स्टेटस : इसे देखकर आपको पता चलता है कि आप परीक्षा में पास हुए हैं या फेल।
जो छात्र इस फाउंडेशन परीक्षा को अच्छे अंकों से पास कर लेंगे, वे बिना किसी परेशानी के सीधे सीए इंटरमीडिएट कोर्स में प्रवेश पाने के लिए पूरी तरह एलिजिबल हो होंगे।
