Physics Wallah

CA Foundation Result May 2026: यहाँ से देखें अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा CA Foundation Result May 2026 3 जुलाई को जारी कर दिया गया है। परीक्षा देने वाले छात्र अपना परिणाम और स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और पिन नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी। पास प्रतिशत और टॉपर्स की लिस्ट भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
authorImagePriyanka Yadav3 Jul, 2026
CA Foundation Result May 2026: यहाँ से देखें अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड

CA Foundation Result May 2026 की घोषणा आज यानी 3 जुलाई को की जा चुकी है । मई के महीने में देश भर के विभिन्न केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र बड़ी बेसब्री से अपने नंबरों का इंतजार कर रहे थे। छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और उसे भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।

CA Foundation Result May 2026 से जुडी मुख्य तिथियाँ

परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी जरूरी तारीखों की जानकारी नीचे दी गई सारणी में दी गई है। छात्र यहां देखकर आसानी से जान सकते हैं कि कौन-सा काम कब हुआ है और आगे की महत्वपूर्ण तारीखें क्या हैं।

मुख्य गतिविधि 

तारीख और समय 

सीए फाउंडेशन मई परीक्षा का आयोजन 

14 से 20 मई 2026 के बीच

CA Foundation Result May 2026 की घोषणा 

3 जुलाई 2026 

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 

जल्द ही सूचित किया जाएगा 

CA Foundation Result May 2026 स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?

रिजल्ट और स्कोरकार्ड देखने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को एक-एक करके फॉलो करें और अपना रिजल्ट डाउनलोड करें।

  • सबसे पहले आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर "CA Foundation Result May 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर या पिन नंबर दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, अब इसे डाउनलोड कर लें।

CA Foundation Result May 2026 डायरेक्ट लिंक यहां देखें 

छात्र ऑनलाइन अपना स्कोरकार्ड देखकर हर विषय के नंबर, कुल अंक और पास हुए हैं या नहीं, इसकी जानकारी आसानी से देख सकते हैं। आईसीएआई ने रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीधे अपना CA Foundation Result चेक कर सकते हैं। 

CA Foundation Result Direct Link 

CA Foundation Result May 2026: इस बार कैसा रहा रिजल्ट और कितने छात्र हुए पास? 

आईसीएआई द्वारा CA Foundation May 2026 Result का पासिंग प्रतिशत जारी कर दिया गया है। इस बार कुल 90,217 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 18,124 उम्मीदवार सफल रहे। कुल पास प्रतिशत 20.09% रहा। परीक्षा का आयोजन देशभर के 609 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। 

वर्ग 

परीक्षा में शामिल छात्र 

पास हुए छात्र 

पास प्रतिशत 

पुरुष 

46,798 

9,769 

20.88% 

महिला 

43,419 

8,355 

19.24% 

कुल 

90,217 

18,124 

20.09% 

CA Foundation May 2026 टॉपर्स लिस्ट 

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Foundation Result May 2026 के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) लिस्ट भी जारी कर दी है। इस मेरिट लिस्ट में परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के नाम, शहर, प्राप्तांक और प्रतिशत शामिल हैं। नीचे दी गई तालिका में CA Foundation May 2026 के टॉप 3 रैंक होल्डर्स की जानकारी दी गई है:

रैंक

उम्मीदवार का नाम

शहर

प्राप्तांक

प्रतिशत

AIR 1

साक्षी जैन

नासिक

371

92.75%

AIR 2

अयानअब्बास अजानी

चंद्रपुर

367

91.75%

AIR 3

राधा उन्मेष मुलाय

पुणे

365

91.25%

 

इस बार की परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों का पासिंग प्रतिशत 20.88% रहा, जबकि 19.24% महिला उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहीं। कुल मिलाकर, 18 हजार से ज्यादा छात्रों ने CA Foundation May 2026 परीक्षा पास करके अगले चरण के लिए अपनी जगह बनाई है।

 

CA Foundation Result May 2026 FAQs

Q. CA Foundation Result May 2026 kab jari hua hai?

सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट 3 जुलाई 2026 को आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

Q. CA Foundation Result 2026 check karne ke liye kya-kya details chahiye?

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर या पिन नंबर दर्ज करना होगा।

Q. CA Foundation ka scorecard kaise download kar sakte hain?

छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Q. CA Foundation pass karne ke liye minimum kitne marks chahiye hote hain?

परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.