
CA Intermediate Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज, 24 जून 2026 को मई सत्र के CA Intermediate परीक्षा परिणाम जारी करने वाला है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसलिए सभी उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के उसे देख सकें।

ICAI द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, CA Intermediate Result 2026 आज यानी 24 जून 2026 को जारी किया जाएगा। हालांकि, संस्थान ने परिणाम घोषित करने का कोई निश्चित समय नहीं बताया है, लेकिन उम्मीद है कि शाम तक लिंक एक्टिव हो जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहने की सलाह दी जाती है।
रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र नीचे दिए गए बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड और मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या caresults.icai.org पर जाएं।
होमपेज पर आपको CA Intermediate Result 2026 का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर (Roll Number) और रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
बाकी कोर्स की बात करें तो ICAI ने CA Final May 2026 का रिजल्ट पहले ही 18 जून 2026 को जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने फाउंडेशन की परीक्षा दी है, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि ICAI ने अभी तक CA Foundation मई 2026 के रिजल्ट की तारीख की घोषणा नही की है। इसकी घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
ICAI के नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक तथा प्रत्येक ग्रुप में कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक (Aggregate) प्राप्त करना आवश्यक है। निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित ग्रुप की परीक्षा दोबारा देनी होगी।
