
मई सत्र की सीए इंटरमीडिएट परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है—ICAI आज (24 जून 2026) को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नतीजे जारी करने जा रहा है। छात्रों के मन में यह सवाल है कि CA Intermediate Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें? दरअसल नतीजे आते ही एक साथ हज़ारों छात्र वेबसाइट पर आ जाते हैं, जिससे सर्वर धीमा हो जाता है और रिजल्ट देखने में परेशानी होती है। यहां आपको बेहद सरल तरीका बताया जा रहा है जिससे आप बिना किसी रुकावट के अपना स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे l
ऑनलाइन अपना रिजल्ट देखने से पहले छात्रों को कुछ जरूरी जानकारियां अपने पास तैयार रखनी चाहिए। जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, आपको अपना CA Intermediate Result 2026 स्कोरकार्ड लॉगिन करने के लिए इन दो क्रेडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी:
आपका रोल नंबर
आपका रजिस्ट्रेशन नंबर
रिजल्ट पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सिर्फ रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी। जब तक ICAI नहीं कहता, तब तक मोबाइल नंबर, आधार, पासवर्ड या OTP जैसी किसी और जानकारी की जरूरत नहीं है।
रिजल्ट आउट होने के बाद, आप इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं –
सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर आपको CA Intermediate Result 2026 का लिंक दिखाई देगा, वहां क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा, वहाँ अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को ध्यान से भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक कर दें l
आपका सीए इंटर का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे चेक करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
जब रिजल्ट आता है, तो एक साथ बहुत सारे छात्र वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं जिससे साइट स्लो हो जाती है। ऐसे में आप इन वैकल्पिक आधिकारिक वेबसाइटों का उपयोग करके भी अपना CA Intermediate Result 2026 आसानी से चेक कर सकते हैं:
जब आप अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर लें, तो उसमें दी गई जानकारियों को एक बार जरूर चेक करें। आपके रिजल्ट कार्ड पर ये चीजें सही-सही लिखी होनी चाहिए जैसे :
आपका नाम और रोल नंबर
ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में मिले अलग-अलग मार्क्स
कुल अंक (Aggregate Marks) और आपका पासिंग स्टेटस (Pass/Fail)
