
चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) बनने की राह में सबसे अहम पड़ाव यानी CA Intermediate May 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस साल भी परीक्षा का स्तर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है।
इस परीक्षा के परिणाम में अलग-अलग ग्रुप के पासिंग प्रतिशत में काफी बदलाव देखने को मिला है। यहां CA Intermediate Result Statistics 2026 का पूरा विश्लेषण किया गया है ताकि आप समझ सकें कि इस बार का रिजल्ट कैसा रहा।
इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के ग्रुप-वार आंकड़े और सफलता का प्रतिशत नीचे दी जा रही सारणी में है, जिससे आप रिजल्ट का सटीक विश्लेषण देख सकते हैं:
|
परीक्षा ग्रुप |
शामिल हुए छात्र |
पास हुए छात्र |
पासिंग प्रतिशत |
|
ग्रुप 1 |
91,237 |
9,350 |
10.25% |
|
ग्रुप 2 |
64,381 |
10,372 |
16.11% |
|
दोनों ग्रुप |
33,304 |
2,820 |
8.47% |
ग्रुप-2 में मिली ज्यादा सफलता: इस बार के आंकड़ों को देखें तो छात्रों को ग्रुप-2 में अधिक सफलता मिली है, जहाँ सबसे ज्यादा 16.11% छात्र पास हुए हैं।
दोनों ग्रुप एक साथ निकालना रहा मुश्किल: जिन छात्रों ने ग्रुप-1 और ग्रुप-2 दोनों की परीक्षा एक साथ दी थी, उनके लिए राह थोड़ी कठिन रही l इस बार दोनों समूहों की परीक्षा एक साथ पास करने वाले छात्रों का आंकड़ा सिर्फ 8.47% ही रहा है।
कड़ा मुकाबला: हमेशा की तरह इस बार भी CA Intermediate Result Statistics 2026 यह साफ दर्शाता है कि आईसीएआई की इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को बहुत ही सटीक और गहरी तैयारी की जरूरत होती है।
