Physics Wallah

CA Registration 2026 सितंबर/नवंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर/नवंबर 2026 परीक्षा के लिए CA Registration 2026 प्रक्रिया आज, 6 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। छात्र बिना लेट फीस के 19 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं। लेट फीस के साथ आखिरी तारीख 22 जुलाई है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन SSP पोर्टल के जरिए पूरी की जाएगी।
authorImagePriyanka Yadav6 Jul, 2026
CA Registration 2026 सितंबर/नवंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर और नवंबर 2026 में होने वाली परीक्षाओं के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिए हैं । आज यानी 6 जुलाई 2026 से SSP पोर्टल पर CA Registration 2026 की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है।

जो भी छात्र सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या फाइनल की आने वाली परीक्षा में बैठना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

CA Registration 2026 की जरूरी तारीखें

ICAI ने सितंबर/नवंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र नीचे दी गई सारणी में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत, आखिरी तारीख और करेक्शन विंडो की पूरी जानकारी देख सकते हैं:

विवरण 

तारीख 

CA Registration 2026 शुरुआत 

06 जुलाई 2026 

बिना लेट फीस के आखिरी तारीख 

19 जुलाई 2026 

लेट फीस के साथ आखिरी तारीख 

22 जुलाई 2026 

एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 

23 जुलाई से 25 जुलाई 2026 

CA Registration 2026 की आवेदन प्रक्रिया यहां समझें 

CA Registration 2026 सितंबर/नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। छात्र इन सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म खुद भर सकते हैं:

 

  • सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट या सीधे SSP पोर्टल (eservices.icai.org) पर जाएं।

  • अगर आपके पास पहले से आईडी है तो लॉगिन करें, नहीं तो 'New User Register here!' पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं।

  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी जरूरी जानकारियां बिल्कुल सही-सही भरें।

  • अब घोषणा पत्र को ध्यान से देखें और 'Register' बटन पर क्लिक करके सबमिट कर दें।

  • CA Registration 2026 का पहला स्टेप पूरा होते ही अपना मुख्य परीक्षा फॉर्म भरें और अपनी पसंद का एग्जाम सेंटर चुनकर फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें।

CA Registration 2026 का डायरेक्ट लिंक 

सितंबर/नवंबर सेशन की परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए छात्रों को यहाँ-वहाँ भटकने की ज़रूरत नहीं है। आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सीधे अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं: 

ICAI SSP पोर्टल डायरेक्ट लिंक 

इस लिंक पर जाकर आप अपना नया अकाउंट भी बना सकते हैं और अगर पहले से आईडी बनी हुई है, तो सीधे लॉगिन करके अपना CA Registration 2026 का फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

CA Registration 2026 FAQs

Q1. September/November 2026 exam ke liye registration ki last date kya hai?

बिना लेट फीस के आखिरी तारीख 19 जुलाई 2026 है। ₹600 लेट फीस के साथ आप 22 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

Q2. CA Registration 2026 ke liye official website ka direct link kya hai?

इसके लिए सीधा लिंक ICAI का SSP पोर्टल eservices.icai.org है। यहाँ से आप लॉगिन या नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Q3. Kya form bharne ke baad exam centre change karne ka mauka milega?

हाँ, फॉर्म में सुधार या सेंटर बदलने के लिए ICAI 23 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो (Correction Window) खोलेगा।

Q4. CA Foundation exam dene ke liye kya eligibility honi chahiye?

इसके लिए छात्र का 12वीं पास होना ज़रूरी है। जो छात्र 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं और रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, वे भी अप्लाई कर सकते हैं।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.