इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA Foundation June 2026 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 14 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब रिजल्ट पोर्टल पर अपनी Identification Number की मदद से लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। चेन्नई के विग्नेश S ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की।
ICMAI ने रिजल्ट के साथ टॉप 10 उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट PDF भी जारी की है। इसमें उम्मीदवारों का नाम, ऑल इंडिया रैंक, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, जेंडर और शहर जैसी जानकारी शामिल है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक और सभी पेपरों में कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA फाउंडेशन जून 2026 रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 14 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब रिजल्ट पोर्टल पर अपनी Identification Number की मदद से लॉगिन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने CMA Foundation परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, वे अब CMA Intermediate कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। संस्थान ने सभी सफल उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे स्कोरकार्ड की एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखें, क्योंकि अगले स्तर के एडमिशन और रजिस्ट्रेशन के समय इसकी आवश्यकता होगी।
ICMAI ने CMA फ़ाउंडेशन जून 2026 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें टॉप 10 उम्मीदवारों की रैंक, रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, लिंग, फोटो, शहर और सीरियल नंबर जैसी जानकारी शामिल है।
CMA फ़ाउंडेशन मेरिट लिस्ट जून 2026 डाउनलोड करें (PDF) लिंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं—
ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
Latest Announcements सेक्शन में "Result for June 2026 Foundation Examination" लिंक पर क्लिक करें।
"Please click here to check the result" लिंक पर क्लिक करें।
दिए गए स्थान पर अपना Identification Number दर्ज करें।
"View Result" बटन पर क्लिक करें।
CMA Foundation स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
CMA Foundation परीक्षा में PASS घोषित होने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित दोनों शर्तों को पूरा करना होगा—
प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना।
सभी पेपरों को मिलाकर कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना।
जो उम्मीदवार इन दोनों में से किसी एक शर्त को पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें अगले सत्र में दोबारा परीक्षा देनी होगी। केवल विषयवार न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना, लेकिन कुल 50 प्रतिशत अंक न होना — या कुल 50 प्रतिशत अंक होना लेकिन प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक न होना, परीक्षा पास करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।
ICMAI ने घोषणा की है कि CMA Intermediate और CMA Final June 2026 के रिजल्ट 5 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे। Foundation Result के विपरीत, Intermediate और Final के उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर Registration Number और Password की सहायता से लॉगिन करना होगा।