Physics Wallah

CSEET June 2026 Result: 15 जुलाई को घोषित होगा परिणाम, जानें इसके बाद की पूरी प्रक्रिया

CSEET June 2026 Result 15 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे जारी होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% तथा कुल 50% अंक आवश्यक हैं। सफल उम्मीदवार CS Executive Programme में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
authorImagePriyanka Yadav14 Jul, 2026
CSEET June 2026 Result: 15 जुलाई को घोषित होगा परिणाम, जानें इसके बाद की पूरी प्रक्रिया

Institute of Company Secretaries of India (ICSI) 15 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे CSEET June 2026 Result जारी करेगा। जून सत्र की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे। CSEET परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवार CS Executive Programme में प्रवेश के पात्र होंगे। 

CSEET June 2026 Result कब जारी होगा? 

CSEET June 2026 Result 15 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आईसीएसआई (ICSI) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर परिणाम घोषित करेगा। सभी छात्र अंतिम समय की हड़बड़ी और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अपना रोल नंबर और लॉगिन आईडी पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आते ही वे आसानी से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकें। 

CSEET June 2026 Result का ऑफिशियल नोटिस यहाँ देखें

CSEET June 2026 Result की तारीख और समय को लेकर आईसीएसआई (ICSI) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। छात्र इस संबंध में पूरी जानकारी पाने के लिए यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से इस अधिकारिक नोटिस को देख सकते हैं l 

CSEET June 2026 Result Notice 

CSEET June 2026 Result कैसे डाउनलोड करें? 

CSEET June 2026 Result देखने का तरीका बहुत आसान है। आईसीएसआई (ICSI) की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

सबसे पहले आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।

होमपेज पर दिख रहे "CSEET June 2026 Result" के लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे चेक करें और PDF डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

ध्यान दें: आईसीएसआई (ICSI) आपको घर पर कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजेगा। इसलिए इस ऑनलाइन स्कोरकार्ड को संभालकर रखें, आगे CS Executive Programme में एडमिशन के समय इसकी जरूरत होगी।

CSEET June 2026 Result में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

CSEET June 2026 Result में पास होने के लिए आईसीएसआई (ICSI) के दो नियम हैं। छात्रों को परीक्षा के हर पेपर में कम से कम 40% अंक हासिल करने होंगे। इसके साथ ही, सभी विषयों के नंबरों को मिलाकर कुल 50% अंक लाना भी जरूरी है। इन दोनों शर्तों को पूरा करने वाले छात्रों को ही सफल घोषित किया जाएगा। 

CSEET Result के बाद क्या करें? 

CSEET June 2026 Result में पास होने वाले छात्रों का अगला कदम कंपनी सेक्रेटरी (CS) कोर्स के दूसरे चरण में प्रवेश लेना होगा। सफल उम्मीदवार CS Executive Programme में दाखिले के लिए तुरंत अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। आईसीएसआई (ICSI) जल्द ही इसकी तारीख और जरूरी गाइडलाइंस अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा, इसलिए नियमित रूप से पोर्टल चेक करते रहें।

 

CSEET June 2026 Result FAQs

Q1. CSEET June 2026 Result kab aayega?

यह रिजल्ट 15 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

Q2. Result check karne ke liye kaun si official website par jana hoga?

आपको आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा।

Q3. CSEET June 2026 Result dekhne ke liye kya details chahiye?

रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (एप्लिकेशन नंबर) और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

Q4. Exam pass karne ke liye kitne marks chahiye?

पास होने के लिए हर पेपर में कम से कम 40% और सभी विषयों को मिलाकर कुल 50% अंक चाहिए।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.