Physics Wallah

ICSI CSEET Merit List 2026 जारी: टॉपर्स लिस्ट, मेरिट लिस्ट PDF और स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक देखें

CSEET जून 2026 मेरिट लिस्ट जारी। ICSI ने 15 जुलाई 2026 को CSEET जून 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अब उम्मीदवार ICSI CSEET जून 2026 मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। यहां ऑल इंडिया प्रोविजनल मेरिट लिस्ट, टॉप 3 रैंक होल्डर्स, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और पासिंग क्राइटेरिया की पूरी जानकारी प्राप्त करें।
authorImageEkta Rakesh singh16 Jul, 2026
ICSI CSEET Merit List 2026 जारी: टॉपर्स लिस्ट

 

CSEET जून 2026 मेरिट लिस्ट: CSEET जून 2026 मेरिट लिस्ट: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने CSEET जून 2026 परीक्षा के रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया प्रोविजनल मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। इस बार गुनगुन ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है, जबकि सृष्टि और चावी कमल मित्तल ने क्रमशः AIR 2 और AIR 3 प्राप्त की है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर मेरिट लिस्ट, e-Result-cum-Marks Statement और Scorecard डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आप टॉपर्स लिस्ट, Merit List PDF, डाउनलोड प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

ICSI CSEET जून 2026 टॉपर्स: मुख्य जानकारी एक नजर में

CSEET जून 2026 टॉपर्स लिस्ट और मेरिट लिस्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

Company Secretary Executive Entrance Test (CSEET)

आयोजन संस्था

Institute of Company Secretaries of India (ICSI)

सत्र

जून 2026

टॉपर्स लिस्ट जारी होने की तिथि

15 जुलाई 2026

रिजल्ट की स्थिति

जारी

लॉगिन क्रेडेंशियल

Application Number और Date of Birth

आधिकारिक वेबसाइट

www.icsi.edu

ICSI CSEET रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक

ICSI ने CSEET जून 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध "CSEET June 2026 Result" लिंक के माध्यम से अपना e-Result-cum-Marks Statement डाउनलोड कर सकते हैं।

ICSI CSEET Result 2026 डायरेक्ट लिंक

ICSI CSEET 2026: गुनगुन ने AIR 1 के साथ किया टॉप 

गुनगुन ने ICSI द्वारा आयोजित CSEET जून 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। ICSI द्वारा जारी Merit List में उनका नाम शीर्ष स्थान पर शामिल है।उनकी शानदार सफलता निरंतर मेहनत, बेहतर तैयारी और परीक्षा के सभी विषयों पर मजबूत पकड़ को दर्शाती है।

गुनगुन ने जून 2026 सत्र में देशभर में पहला स्थान हासिल कर कंपनी सेक्रेटरी बनने की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। ICSI द्वारा जारी आधिकारिक मेरिट लिस्ट में उनका नाम राष्ट्रीय टॉपर के रूप में घोषित किया गया है।

CSEET जून 2026 मेरिट लिस्ट: टॉप 3 उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर 

ICSI द्वारा जारी आधिकारिक मेरिट लिस्ट के अनुसार जून 2026 सत्र में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सूची नीचे दी गई है।

राष्ट्रीय रैंक

उम्मीदवार का नाम

रोल नंबर

AIR 1

गुनगुन

302530

AIR 2

सृष्टि

301329

AIR 3

चावी कमल मित्तल

304541

CSEET जून 2026 मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड लिंक 

ICSI ने CSEET जून 2026 परीक्षा परिणाम के साथ ऑल इंडिया प्रोविजनल मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। इस मेरिट लिस्ट में परीक्षा में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CSEET June 2026 Merit List PDF डाउनलोड कर सकते हैं और जारी की गई रैंक सूची देख सकते हैं।

ICSI CSEET June 2026 Provisional Merit List PDF (डाउनलोड करें)

CSEET जून 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

ICSI ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को स्कोरकार्ड या प्रमाणपत्र की हार्ड कॉपी डाक के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर "Declaration of CSEET June 2026 Session Results" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर दिखाई देने वाला Security Captcha भरें और Submit पर क्लिक करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने विषयवार अंक देखें।
स्टेप 6: e-Result-cum-Marks Statement PDF डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

 

 

ICSI CSEET Merit List 2026 jari FAQs

Q1. CSEET june 2026 mein AIR 1 kisne prapt kiya hai?

Ans. गुनगुन ने CSEET जून 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है।

Q2. CSEET june 2026 merit list kab jaari hui?

Q2. CSEET जून 2026 मेरिट लिस्ट कब जारी हुई? Ans. ICSI ने 15 जुलाई 2026 को रिजल्ट के साथ CSEET जून 2026 मेरिट लिस्ट जारी की।

Q3. CSEET june 2026 merit list aur scorecard kahan se download kare?

Ans. उम्मीदवार ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर मेरिट लिस्ट PDF और e-Result-cum-Marks Statement डाउनलोड कर सकते हैं।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.