
CUET UG परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा CUET UG Result 2026 जारी किया जा चूका है l यह परीक्षा परिणाम 23 जून को जारी किया गया है l छात्र अब बिना किसी देरी के विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से जाने कि ये रिजल्ट कैसे देखा जा सकता है और इसके बाद कॉलेज प्रवेश की क्या प्रक्रिया रहने वाली है l
अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आसानी से चेक करने और उसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर आपको 'CUET UG Result 2026' या 'Scorecard Download' का लिंक दिखाई देगा, वहां पर जाकर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी।
इसके बाद सिक्योरिटी पिन यानी कैप्चा कोड डालकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे अच्छे से चेक करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट ज़रूर निकाल लें।
CUET UG Result 2026 आने के बाद अब कॉलेजों में छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने वाली है । छात्रों को आगे क्या करना है ,क्या नहीं इसकी पूरी जानकारी यहां नीचे दी जा रही है –
कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट: रिजल्ट के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), बीएचयू (BHU), और जेएनयू (JNU) जैसी सभी विश्वविद्यालय अपनी-अपनी कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी करेंगी।
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन: आपको जिस भी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना है, उसकी वेबसाइट पर जाकर आपको काउंसलिंग के लिए अलग से फॉर्म भरना होगा।
सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: आपके स्कोर के आधार पर आपको कॉलेज और कोर्स मिलेगा । इसके बाद आपको अपने डाक्यूमेंट्स वेरीफाई करवाने होंगे और फीस जमा करके अपना एडमिशन पक्का करना होगा।