Physics Wallah
banner

JNU प्रवेश शेड्यूल 2026 जारी, UG और COP एडमिशन की सभी अहम तारीखें

JNU प्रवेश शेड्यूल 2026 जारी कर दिया गया है। UG और COP कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म में करेक्शन 23 से 24 जुलाई तक होगा। पहली मेरिट लिस्ट 3 अगस्त को जारी होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 17 से 20 अगस्त के बीच होगा। प्रवेश की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अन्य जानकारी के लिए विस्तार से पढ़ें l
authorImagePriyanka Yadav28 Jul, 2026
JNU प्रवेश शेड्यूल 2026 जारी, UG और COP एडमिशन की सभी अहम तारीखें

 

JNU प्रवेश शेड्यूल 2026 जारी होने से यूजी और सीओपी कोर्स में छात्र अब जल्द ही एडमिशन ले सकेंगे। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विस्तृत एडमिशन कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें ऑनलाइन आवेदन, फॉर्म सुधार, मेरिट लिस्ट और फिजिकल वेरिफिकेशन से लेकर एडमिशन की अंतिम तिथि तक की पूरी जानकारी दी गई है। जो छात्र जेएनयू में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें सभी अहम तारीखों का ध्यान रखना जरूरी है। 

JNU प्रवेश शेड्यूल 2026 की मुख्य तिथियाँ 

JNU के UG और COP प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी तारीखें आधिकारिक शेड्यूल में दी गई हैं। छात्रों को मेरिट लिस्ट और फीस भुगतान की तारीखों का खास ध्यान रखना चाहिए। 

 

प्रवेश प्रक्रिया 

तारीख 

ऑनलाइन आवेदन 

12 जुलाई से 22 जुलाई 2026 

आवेदन में करेक्शन 

23 से 24 जुलाई 2026 

पहली मेरिट लिस्ट 

3 अगस्त 2026 

पहली लिस्ट के लिए प्री-एनरोलमेंट और फीस भुगतान 

3 से 5 अगस्त 2026 

दूसरी मेरिट लिस्ट 

12 अगस्त 2026 

दूसरी लिस्ट के लिए प्री-एनरोलमेंट और फीस भुगतान 

12 से 14 अगस्त 2026 

फिजिकल वेरिफिकेशन 

17 से 20 अगस्त 2026 

खाली सीटों के लिए अंतिम इच्छा दर्ज करने की तारीख 

26 से 28 अगस्त 2026 

अंतिम मेरिट लिस्ट 

3 सितंबर 2026 

अंतिम लिस्ट के लिए प्री-एनरोलमेंट और फीस भुगतान 

3 से 5 सितंबर 2026 

अंतिम लिस्ट के छात्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन 

9 से 10 सितंबर 2026 

एडमिशन/रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 

15 सितंबर 2026 

 

UG और COP एडमिशन क्या है?

UG और COP एडमिशन दो अलग-अलग तरह के प्रोग्राम में प्रवेश से जुड़ा है। UG यानी Undergraduate प्रोग्राम जो 12वीं कक्षा के बाद किए जाने वाले स्नातक स्तर के कोर्स होते हैं। वहीं, COP यानी Certificate of Proficiency ऐसे सर्टिफिकेट कोर्स हैं, जिनके जरिए छात्र किसी खास विषय या भाषा का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। JNU प्रवेश शेड्यूल 2026 में UG और COP प्रोग्राम के लिए एडमिशन प्रक्रिया की अलग-अलग तारीखें दी गई हैं। छात्रों को अपनी योग्यता और चुने गए प्रोग्राम के अनुसार निर्धारित तारीखों पर रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

JNU प्रवेश शेड्यूल 2026 के अनुसार मेरिट लिस्ट कब आएगी? 

JNU प्रवेश शेड्यूल 2026 के अनुसार, UG और COP प्रोग्राम की पहली मेरिट लिस्ट 3 अगस्त 2026 को जारी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 12 अगस्त 2026 को जारी होगी। इसके बाद खाली सीटों के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट 3 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। पहली लिस्ट के लिए फीस भुगतान 3 से 5 अगस्त और दूसरी लिस्ट के लिए 12 से 14 अगस्त तक होगा। अंतिम लिस्ट के लिए 3 से 5 सितंबर 2026 तक फीस जमा करनी होगी। 

JNU प्रवेश शेड्यूल 2026 में फिजिकल वेरिफिकेशन कब होगा?

JNU प्रवेश शेड्यूल 2026 के अनुसार, पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों के एडमिशन और रजिस्ट्रेशन का फिजिकल वेरिफिकेशन 17 से 20 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। छात्रों को तय तारीखों के अनुसार वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस दौरान छात्रों को एडमिशन से जुड़े जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसलिए सभी जरूरी कागजात पहले से तैयार रखें। फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही एडमिशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। छात्रों को JNU के आधिकारिक अपडेट भी देखते रहना चाहिए। 

JNU प्रवेश शेड्यूल 2026 की अंतिम एडमिशन तारीख 

JNU प्रवेश शेड्यूल 2026 के अनुसार, अंतिम मेरिट सूची में चयनित छात्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन 9 से 10 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद UG और COP प्रोग्राम के लिए एडमिशन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एडमिशन और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 है। छात्रों को तय समय से पहले सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लेनी चाहिए। 

JNU में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज़

JNU में प्रवेश के समय छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए ये दस्तावेज़ तैयार रखने चाहिए:

  • एडमिट कार्ड

  • शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

  • जन्म प्रमाण पत्र

  • वैध पहचान पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • कैटेगरी सर्टिफिकेट, यदि लागू हो

  • अन्य जरूरी दस्तावेज़, जैसा JNU की ओर से बताया गया हो

ध्यान दें: छात्रों को ओरिजिनल दस्तावेज़ों के साथ उनकी जरूरी फोटोकॉपी भी रखनी चाहिए।

 

JNU Pravesh Schedule 2026 FAQs

Q1. JNU Pravesh Schedule 2026 kab jari hua hai?

JNU प्रवेश शेड्यूल 2026 शैक्षणिक सत्र 2026-27 के UG और COP प्रोग्राम के लिए जारी किया गया है।

Q2. JNU UG aur COP ki pehli merit list kab aayegi?

पहली मेरिट लिस्ट 3 अगस्त 2026 को जारी होगी।

Q3. JNU ki dusri merit list kab jari hogi?

दूसरी मेरिट लिस्ट 12 अगस्त 2026 को जारी होने की संभावित है।

Q4. JNU admission ki final date kya hai?

UG और COP प्रोग्राम में एडमिशन और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 है।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.