Physics Wallah

AFMS Medical Officer Recruitment 2026: 120 पदों पर भर्ती, आवेदन की पूरी जानकारी

AFMS ने SSC के तहत 120 Medical Officer पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 90 और महिला उम्मीदवारों के लिए 30 पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 9 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

authorImageEkta Rakesh Singh12 Nov, 2026
AFMS Medical Officer Recruitment 2026

 

AFMS Medical Officer Recruitment 2026 के तहत AFMS ने SSC के माध्यम से 120 Medical Officer पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 90 और महिला उम्मीदवारों के लिए 30 पद निर्धारित हैं। योग्य उम्मीदवार 9 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर Online Apply कर सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों को NEET PG 2025 या 2026 के Percentile Score के आधार पर Interview के लिए Shortlist किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CGEPT 01/2027 Notification जारी

AFMS Medical Officer Recruitment 2026

Armed Forces Medical Services (AFMS) ने Short Service Commission (SSC) के तहत Medical Officer पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विवरण

जानकारी

भर्ती संगठन

Armed Forces Medical Services (AFMS)

संबंधित मंत्रालय

Ministry of Defence

विभाग

Directorate General Armed Forces Medical Services (DGAFMS)

पद का नाम

Medical Officer (Short Service Commission)

कुल रिक्तियां

120

पुरुष उम्मीदवारों के पद

90

महिला उम्मीदवारों के पद

30

आवेदन शुरू होने की तारीख

9 नवंबर 2026

आवेदन की अंतिम तारीख

18 नवंबर 2026

चयन प्रक्रिया

NEET PG Shortlisting, Interview और Medical Examination

Interview Venue

Army Hospital (R&R), Delhi Cantt

संभावित Interview Date

2 दिसंबर 2026 से

आवेदन का माध्यम

Online

आधिकारिक वेबसाइट

join.afms.gov.in

AFMS Medical Officer Notification 2026 PDF लिंक

AFMS ने Medical Officer Recruitment 2026 के लिए Notification जारी किया है। इसमें कुल 120 पदों का विवरण दिया गया है, जिनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 90 और महिला उम्मीदवारों के लिए 30 पद निर्धारित हैं।

उम्मीदवार भर्ती से संबंधित Eligibility, Age Limit, Application Process, Selection Process और अन्य शर्तों की जानकारी Notification PDF में चेक कर सकते हैं।

AFMS Medical Officer Notification 2026 PDF लिंक

AFMS Medical Officer Apply Online 2026

AFMS Medical Officer Recruitment 2026 के लिए Online Application Process 9 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी Documents अपलोड करने होंगे।

AFMS Medical Officer Online 2026 के लिए आवेदन 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक Notification में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

AFMS Medical Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

AFMS SSC Medical Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए Steps को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले AFMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर New Registration के विकल्प पर क्लिक करें।

  3. मांगी गई Basic Personal और Academic Details भरकर Registration पूरा करें।

  4. आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करें।

  5. निर्धारित Format और Size में जरूरी Documents अपलोड करें।

  6. ₹200 की Non-Refundable Application Processing Fee का भुगतान करें।

  7. Payment Transaction Number सुरक्षित रखें और Application Form Submit करें।

  8. आवेदन पूरा होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 से पहले सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।

यह भी पढ़ें: ITBP Constable 2026: 126 पदों पर भर्ती

AFMS Medical Officer Application के लिए जरूरी Documents

Online Application के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित Documents अपलोड करने होंगे:

  • हाल की Passport Size Photograph (JPEG Format, अधिकतम 100 KB)

  • Class 10 Certificate या Birth Certificate (PDF Format, अधिकतम 200 KB)

  • Final MBBS Part I और Part II के Attempt Certificates

  • Internship Completion Certificate

  • NEET PG Score Card

  • PG Degree Certificate (यदि लागू हो)

  • Aadhaar Card

यह भी पढ़ें: Indian Army TGC 145 भर्ती 2026

AFMS Medical Officer Vacancy 2026

AFMS Medical Officer Recruitment 2026 के तहत कुल 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों को पुरुष और महिला उम्मीदवारों के बीच बांटा गया है।

उम्मीदवारों की श्रेणी

पदों की संख्या

Male Candidates

90

Female Candidates

30

कुल पद

120

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लिए निर्धारित पदों और भर्ती से जुड़ी अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक Notification से प्राप्त करें।

AFMS Medical Officer योग्यता 2026

AFMS Medical Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित Educational Qualification, Internship और Medical Registration से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी।

1. राष्ट्रीयता

  • आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।

  • पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

2. शैक्षणिक योग्यता 

  • उम्मीदवार के पास National Medical Commission Act, 2019 के तहत मान्यता प्राप्त Medical Qualification होनी चाहिए।

  • उम्मीदवार ने Final MBBS Part I और Part II परीक्षा अधिकतम दो Attempts में पास की हो।

  • मान्यता प्राप्त State Medical Council, National Board of Examinations (NBE) या National Medical Commission (NMC) से PG Degree प्राप्त उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

3. Medical Registration

उम्मीदवार के पास किसी State Medical Council, National Medical Commission (NMC) या Medical Council of India (MCI) से Permanent Registration होना जरूरी है।

4. Internship Completion

उम्मीदवार की Compulsory Rotating Internship 30 सितंबर 2026 या उससे पहले पूरी होनी चाहिए। इसके बाद Internship पूरी करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

5. PG Degree कर रहे उम्मीदवारों के लिए शर्त

जो उम्मीदवार PG Degree कर रहे हैं, उनका Final PG Result आवेदन की अंतिम तारीख यानी 18 नवंबर 2026 तक घोषित होना चाहिए। इस तारीख तक Final Result घोषित नहीं होने पर उनकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा।

AFMS Medical Officer Age Limit 2026

AFMS Medical Officer Recruitment 2026 में उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 31 दिसंबर 2026 के आधार पर निर्धारित की गई है। MBBS और PG Degree धारकों के लिए अलग-अलग Age Limit तय की गई है।

योग्यता

अधिकतम आयु सीमा

जन्म तिथि

MBBS Degree Holders

30 वर्ष

2 जनवरी 1997 या उसके बाद

PG Degree Holders

35 वर्ष

2 जनवरी 1992 या उसके बाद

उम्मीदवारों को अपनी जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर Age Eligibility की पुष्टि आधिकारिक Notification से करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: ITBP Head Constable Motor Mechanic भर्ती 2026: 21 पद

AFMS Medical Officer Selection Process 2026

AFMS Medical Officer Recruitment 2026 की Selection Process में तीन चरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को NEET PG Percentile के आधार पर shortlist किया जाएगा। इसके बाद Interview और Medical Examination आयोजित किए जाएंगे।

1. NEET PG Score के आधार पर Shortlisting

  • उम्मीदवारों को NEET PG 2025 या 2026 के Percentile Score के आधार पर Shortlist किया जाएगा।

  • Percentile Score को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 200 अंकों के Score में Convert किया जाएगा।

  • पुरुष और महिला उम्मीदवारों की अलग-अलग Merit List तैयार की जाएगी।

2. Interview / Viva-Voce

Shortlist किए गए उम्मीदवारों को Interview के लिए बुलाया जाएगा। Interview का आयोजन Army Hospital (R&R), Delhi Cantt में संभावित रूप से 2 दिसंबर 2026 से किया जाएगा।

Interview कुल 50 अंकों का होगा, जिसका विवरण इस प्रकार है:

विवरण

अंक

Viva-Voce

47

NCC Certificate Bonus Marks

अधिकतम 3

कुल

50

NCC Certificate के लिए Bonus Marks का विवरण:

  • NCC 'C' Certificate: 3 अंक

  • NCC 'B' Certificate: 2 अंक

  • NCC 'A' Certificate: 1 अंक

Interview में Qualify होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 25 अंक यानी 50% अंक प्राप्त करना जरूरी है।

3. Special Medical Examination Board (SMB)

Interview में सफल उम्मीदवारों को Special Medical Examination Board (SMB) के तहत Medical Examination से गुजरना होगा। इसमें उम्मीदवारों की निर्धारित Medical और Physical Fitness का मूल्यांकन किया जाएगा।

Medical Examination में Unfit घोषित उम्मीदवार Notification में दिए गए नियमों के अनुसार Appeal Medical Board (AMB) और Review Medical Board (RMB) की प्रक्रिया अपना सकते हैं।

AFMS Medical Officer Interview Date and Venue 2026

AFMS Medical Officer Recruitment 2026 के लिए Shortlist किए गए उम्मीदवारों का Interview Army Hospital (R&R), Delhi Cantt में आयोजित किया जाएगा। Interview की संभावित शुरुआत 2 दिसंबर 2026 से होगी।

विवरण

जानकारी

Interview का स्थान

Army Hospital (R&R), Delhi Cantt

शहर

दिल्ली

संभावित Interview Date

2 दिसंबर 2026 से

Interview का माध्यम

Viva-Voce

उम्मीदवारों को Interview से संबंधित Schedule और अन्य निर्देशों के लिए AFMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचना चेक करते रहना चाहिए।

AFMS Medical Officer Salary 2026

AFMS Medical Officer पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को Defence Pay Matrix के Level 10B के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके साथ Military Service Pay (MSP), Non-Practicing Allowance (NPA) और अन्य लागू भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

वेतन का घटक

विवरण

Pay Level

Level 10B

Basic Pay

₹61,300 प्रति माह

Military Service Pay (MSP)

₹15,500 प्रति माह

Non-Practicing Allowance (NPA)

लागू सरकारी दरों के अनुसार

Dearness Allowance (DA)

नियमानुसार

House Rent Allowance (HRA)

शहर की श्रेणी के अनुसार

Transport Allowance

₹3,600 से ₹7,200

Annual Dress Allowance

₹25,000

Ration Allowance

नियमानुसार

इसके अलावा नियुक्त उम्मीदवारों को Defence Services के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं और भत्ते भी मिल सकते हैं।

 

AFMS Medical Officer Recruitment 2026: FAQs

1. AFMS Medical Officer Recruitment 2026 ke tahat kitane pado par bharti hogi?

इस भर्ती के तहत कुल 120 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 90 पद पुरुष और 30 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।

2. AFMS Medical Officer Recruitment 2026 ke liye aavedan ki antim tarikh kya hai?

उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

3. AFMS Medical Officer Recruitment 2026 ke liye koin aavedan kar sakta hai?

निर्धारित Medical Qualification, Permanent Registration और Internship की शर्तें पूरी करने वाले MBBS और पात्र PG Degree धारक भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

4. AFMS Medical Officer Recruitment 2026 me chayan kaise hoga?

उम्मीदवारों का चयन NEET PG Percentile के आधार पर Shortlisting, Interview और Special Medical Examination Board (SMB) के माध्यम से होगा।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.