Physics Wallah

Army Agniveer Result 2026 जारी: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Army Agniveer Result 2026 की घोषणा भारतीय सेना द्वारा कर दी गई है। जिन छात्रों ने 1 जून से 16 जून 2026 के बीच ऑनलाइन परीक्षा (CEE) दी थी, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। सेना ने सभी AROs के अनुसार मेरिट लिस्ट की PDF जारी की है। परीक्षा पास करने वाले छात्रों को अब फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
authorImagePriyanka Yadav13 Jul, 2026
Army Agniveer Result 2026 जारी: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Army Agniveer Result 2026 का इंतजार कर रहे देश भर के युवाओं के लिए जरूरी अपडेट। इंडियन आर्मी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) का रिजल्ट 12 जुलाई को जारी कर दिया है। छात्र अपने-अपने आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (AROs) के अनुसार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस सूची में अगले चरण के लिए चुने गए छात्रों के रोल नंबर दिए गए हैं। लिखित परीक्षा पास करने के बाद अब छात्रों को भर्ती के दूसरे फेज यानी फिजिकल और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

Army Agniveer Result 2026 की महत्वपूर्ण तिथियाँ

भारतीय सेना द्वाराअग्निवीर भर्ती का पूरा शेड्यूल जारी किया जा चुका है । नीचे दी गई सारणी में आप आवेदन, परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें आसानी से देख सकते हैं। 

भर्ती चरण 

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 

13 फरवरी 2026 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 

10 अप्रैल 2026 

परीक्षा के एडमिट कार्ड 

15 मई 2026 

अग्निवीर परीक्षा (CEE Exam) की तिथि 

01 जून से 16 जून 2026 

अग्निवीर लिखित परीक्षा का रिजल्ट 

12 जुलाई 2026 (जारी हो चुका है) 

फिजिकल और मेडिकल टेस्ट 

जल्द ही तारीखें घोषित होंगी 

Army Agniveer Result 2026 कैसे देखें ? 

भारतीय सेना ने परीक्षा के परिणाम को अलग-अलग ARO (Army Recruitment Office) के अनुसार मेरिट लिस्ट PDF के रूप में जारी किया है। छात्र अपने मोबाइल या कंप्यूटर से नीचे बताए गए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

  • वेबसाइट खोलने से पहले होमपेज पर आने वाले कैप्चा कोड (Captcha Code) को भरें और 'Enter Website' पर क्लिक करें।

  • अब होमपेज पर दिए गए 'Agniveer' टैब के अंदर जाएं या 'CEE Result' वाले लिंक पर क्लिक करें।

  • आपके सामने अलग-अलग राज्यों और AROs की रिजल्ट लिस्ट खुल जाएगी। अपने संबंधित क्षेत्र के लिंक पर क्लिक करें।

  • लिंक पर क्लिक करते ही Army Agniveer Result 2026 की मेरिट लिस्ट PDF आपके फोन या कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाएगी।

  • अब इस PDF फाइल को खोलें और सर्च बार या Ctrl + F का उपयोग करके अपना रोल नंबर ढूंढें।

ध्यान दें ! अगर मेरिट लिस्ट की इस PDF में आपका रोल नंबर दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपने लिखित परीक्षा पास कर ली है और आप अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए चुन लिए गए हैं। 

Army Agniveer Result 2026 का डायरेक्ट लिंक यहां देखें 

भारतीय सेना द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए यहाँ नीचे Army Agniveer Result 2026 का डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है l इस लिंक पर क्लिक करके आप सीधे मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

Army Agniveer Result 2026

Army Agniveer Result 2026 के बाद AROs में चयन कैसे होगा?

Army Agniveer Result 2026 की लिखित परीक्षा पास करना फाइनल सिलेक्शन नहीं है। इसके बाद सभी AROs के लिए चयन प्रक्रिया के अगले चरण इस प्रकार होंगे, जिसमें आपको फिजिकल और मेडिकल टेस्ट पास करना जरूरी होगा: 

  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT): इसमें 1.6 किमी की दौड़ और बीम यानी पुल-अप्स लगाने होंगे।

  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT): इसमें आपकी हाइट, चेस्ट और वजन को मापा जाएगा।

  • दस्तावेज़ सत्यापन : आपके सभी जरूरी सर्टिफिकेट और कागजातों की जांच की जाएगी।

  • चिकित्सीय परीक्षण : सेना के नियमों के अनुसार डॉक्टरों की टीम आपका मेडिकल टेस्ट करेगी।

 

Army Agniveer Result 2026 FAQs

Q1. Army Agniveer Result 2026 kab aayega aur ise kaise check karein?

भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर लिखित परीक्षा का रिजल्ट 12 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है। छात्र इसे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपने एआरओ (ARO) के अनुसार मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।

Q2. Kya Army Agniveer Result 2026 check karne ke liye login credentials ki jaroorat padegi?

नहीं, इसके लिए आपको लॉगिन आईडी या पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेना ने परीक्षा का परिणाम एआरओ-वाइज मेरिट लिस्ट की पीडीएफ (PDF) फाइल के रूप में जारी किया है। आपको बस अपने क्षेत्र की पीडीएफ डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर खोजना होगा।

Q3. Agar Army Agniveer Result 2026 ki merit list me mera roll number hai, to agla step kya hoga?

यदि मेरिट लिस्ट में आपका रोल नंबर है, तो इसका मतलब है कि आपने लिखित परीक्षा पास कर ली है। अब अगले चरण में आपको भर्ती के दूसरे फेज के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें आपका फिजिकल फिटनेस टेस्ट (दौड़ और बीम), दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) होगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.