Physics Wallah

BRO Recruitment 2026: 899 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 जुलाई

बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) द्वारा स्टोर कीपर, इलेक्ट्रिशियन और टाइपिस्ट समेत कई पदों के लिए 899 वैकेंसियों की घोषणा की गई है। इस भर्ती के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई है।
authorImagePriyanka Yadav3 Jul, 2026
BRO Recruitment 2026: 899 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 जुलाई

 

अगर आप डिफेंस सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) द्वारा  BRO Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस बार कुल 899 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो भी छात्र इन पदों के लिए योग्य हैं, वे समय रहते अपना फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती से जुडी सभी  जरूरी जानकारी यहां इस लेख में आसान भाषा में दी जा रही है l 

BRO Recruitment 2026: वैकेंसी की पूरी जानकारी यहां पढ़ें 

इस भर्ती के लिए अलग-अलग विभागों में 899 पदों को भरा जाएगा। आप अपनी पढ़ाई और रुचि के अनुसार नीचे दिए गए पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं:

पद का नाम 

पदों की संख्या 

स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) 

300 

ऑपरेटर कम्युनिकेशन 

261 

ऑपरेटर एक्सकैवेटिंग मशीनरी (OEM) 

207 

इलेक्ट्रिशियन 

79 

ड्राफ्ट्समैन 

42 

हिंदी टाइपिस्ट 

10 

कुल पद 

899 

BRO Recruitment 2026: जरूरी तारीखें और आवेदन 

BRO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 21 मई से ही शुरू हो चुकी है। छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि इसके लिए फॉर्म केवल ऑफलाइन माध्यम से ही भरे जा रहे हैं। नीचे दी जा रही जरूरी तारीखों को ध्यान से पढ़ें और और आवेदन कैसे किया जाना है समझें l 

 

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 

20 मई 2026 

आवेदन शुरू होने की तारीख

21 मई 2026 

आवेदन की आखिरी तारीख

4 जुलाई 2026 

 

उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके, उसे सही से भरना होगा और अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ दिए गए पते पर डाक यानी Post द्वारा भेजना होगा। आखिरी तारीख 4 जुलाई के बाद मिलने वाले फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

BRO Recruitment 2026: योग्यता और आयु सीमा से जुडी जानकारी 

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है। जैसे कुछ पदों के लिए 10वीं पास और आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट मांगा गया है, तो कुछ के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। 

पद का नाम 

शैक्षणिक और अन्य योग्यता 

स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) 

12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही गाड़ी या इंजीनियरिंग सामान के स्टोर कीपिंग की थोड़ी जानकारी होनी चाहिए। 

ड्राफ्ट्समैन 

12वीं (साइंस सब्जेक्ट्स के साथ) पास होना जरूरी है, और आर्किटेक्चर/ड्राफ्ट्समैनशिप में 2 साल का सर्टिफिकेट या सिविल ड्राफ्ट्समैन में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। 

हिंदी टाइपिस्ट 

12वीं पास होना चाहिए और कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। 

ऑपरेटर कम्युनिकेशन 

10वीं पास होना जरूरी है, और साथ ही ITI से वायरलेस ऑपरेटर या रेडियो मैकेनिक का सर्टिफिकेट होना चाहिए। 

ऑपरेटर एक्सकैवेटिंग मशीनरी (OEM) 

10वीं पास होना चाहिए और साथ ही भारी वाहन (Heavy Motor Vehicle - HMV) चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस या डोजर/एक्सकैवेटर चलाने का लाइसेंस होना जरूरी है। 

इलेक्ट्रिशियन 

10वीं पास होने के साथ-साथ ITI से ऑटो इलेक्ट्रिशियन का सर्टिफिकेट और 1 साल का अनुभव होना चाहिए। 



BRO Recruitment 2026: ऑफलाइन आवेदन फॉर्म यहाँ से डाउनलोड करें

BRO Recruitment 2026 की इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालना होगा। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें और अपने जरूरी दस्तावेजों को साथ में अटैच करें।

 

BRO Recruitment 2026 आवेदन फॉर्म PDF 

BRO Recruitment 2026: नौकरी पाने के लिए पास करने होंगे ये चरण

अगर आप इस भर्ती में अपनी सीट पक्की करना चाहते हैं, तो आपको इसके चार आसान चरणों से गुजरना होगा l ये चरण कुछ इस प्रकार हैं : 

  1. लिखित परीक्षा : सबसे पहले आपका एक पेन-पेपर वाला टेस्ट होगा, जिसमें आपके पद से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

  2. शारीरिक परीक्षा और प्रैक्टिकल टेस्ट: लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपको फिजिकल टेस्ट और अपने काम (ट्रेड) का प्रैक्टिकल टेस्ट देना होगा।

  3. मेडिकल जांच : इसके बाद डॉक्टरों की टीम यह चेक करेगी कि आप सेना के नियमों के मुताबिक पूरी तरह फिट हैं या नहीं।

  4. कागजातों की जांच : सबसे आखिर में आपके असली सर्टिफिकेट्स और डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे।

जब आप इन चारों चरणों को पार कर लेंगे, तब फाइनल लिस्ट बनेगी। इसमें नाम आने के बाद आपको जॉइनिंग दी जाएगी। 

BRO Recruitment 2026: PDF यहाँ से डाउनलोड करें

BRO द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन (PDF) जारी कर किया जा चुका है। इस पीडीएफ में आपको वैकेंसी की पूरी डिटेल, उम्र सीमा, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस और सिलेबस (Syllabus) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिल जाएगी। नीचे दिए जा रहे लिंक पर जाकर आप PDF डाउनलोड कर सकते हैं : 

BRO Recruitment 2026 Notification PDF Download

 

BRO Recruitment 2026 FAQs

BRO Recruitment 2026 ke liye offline form kab tak submit kar sakte hain?

इस भर्ती के लिए ऑफलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई 2026 है। आपको अपना फॉर्म इससे पहले ही डाक द्वारा भेजना होगा।

Kya is vacancy ke liye female candidates bhi apply kar sakti hain?

नहीं, बीआरओ (BRO) की इस भर्ती के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। महिलाएँ इसके योग्य नहीं हैं।

BRO Recruitment 2026 me selection pane ke liye kaun-kaun se test pass karne honge?

इसमें नौकरी पाने के लिए आपको सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद आपका फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट होगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.