
Indian Army SSCW Tech 68 भर्ती 2026 के तहत भारतीय सेना ने अविवाहित महिला इंजीनियरों के लिए SSCW (Tech)-68 Course के आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो भारतीय सेना में तकनीकी अधिकारी के रूप में करियर बनाना चाहती हैं। योग्य उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस लेख में आवेदन तिथि, पात्रता, आयु सीमा, रिक्तियां और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।
Indian Army SSCW Tech 68 भर्ती 2026 के तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक महिला युवाओं के लिए महत्वपूर्ण तारीखों को जानना जरूरी है, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही सारणी में है।
|
गतिविधि |
SSCW Tech-68 Dates |
|
आवेदन शुरू होने की तारीख |
8 जुलाई 2026 |
|
आवेदन की आखिरी तारीख |
6 अगस्त 2026 (शाम 3 बजे तक) |
|
कोर्स शुरू होने का समय |
अप्रैल 2027 |
Indian Army SSCW Tech 68 भर्ती 2026 के तहत कुल 381 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 350 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए तथा 31 पद महिला उम्मीदवारों (SSCW Tech) के लिए निर्धारित किए गए हैं। महिला वर्ग में रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए आरक्षित पद भी शामिल हैं।
Indian Army भर्ती 2026 के तहत सेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रही महिला उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक और अन्य जरूरी योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है। भारतीय सेना ने महिला इंजीनियरों के लिए कुछ खास शर्तें तय की हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद ही आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।
केवल अविवाहित महिलाएं: इस कोर्स के लिए केवल अविवाहित महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
इंजीनियरिंग डिग्री: उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड या ब्रांच में B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
फाइनल ईयर की छात्राएं: जो महिलाएं अभी इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर (अंतिम वर्ष) में हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।
उम्र सीमा: उम्मीदवार की उम्र 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए (रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष है)।
Indian Army SSCW Tech 68 भर्ती 2026 के लिए फॉर्म भरना बहुत आसान है और इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।, आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो, इसलिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'Officers Entry Apply या Login' विकल्प पर क्लिक करें।
अगर आप नए यूजर हैं तो रजिस्ट्रेशन करें, नहीं तो अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
अब 'Apply Online' पर क्लिक करें और फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी जानकारियां सही-सही भरें।
अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
पूरे फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक करने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें और फाइनल प्रिंटआउट निकाल लें।
नोट : इस फॉर्म को भरने के लिए कोई शुल्क नहीं हैl इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय से अपना फॉर्म भर लें!
भारतीय सेना SSCW Tech 68 भर्ती 2026 के लिए योग्य महिला उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक पर क्लिक करके सीधे अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकती हैं:
Indian Army SSCW Tech 68 Apply Online