ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने Graduate Engineer Trainee (GET) Recruitment 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इंजीनियरिंग और जियोलॉजी से संबंधित योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत अधिसूचना में रिक्तियों, पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जारी की जाएगी।
अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो तारीखों का खास ध्यान रखें। नीचे दी जा रही सारणी से से आप पूरा शेड्यूल को आसानी से समझ सकते हैं:
|
इवेंट |
तारीख |
|
शार्ट नोटिस जारी होने की तिथि |
10 जुलाई 2026 |
|
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि |
17 जुलाई 2026 |
|
विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि |
17 जुलाई 2026 |
|
आवेदन करने की अंतिम तिथि |
अगस्त 2026 |
ONGC Graduate Engineer Trainee Recruitment 2026 में केवल भारतीय नागरिक ही योग्य माने जाएंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित ट्रेड में B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
इंजीनियरिंग पद: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित ट्रेड (जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल आदि) में B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
जियोलॉजिस्ट पद: जो छात्र जियोलॉजिस्ट पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (M.Sc. या M.Tech) होना जरूरी है।
ONGC Graduate Engineer Trainee Bharti 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी । 17 जुलाई से इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकेंगे :
सबसे पहले ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com/ पर जाएँ और 'Career' सेक्शन को चुनें।
यहाँ ONGC Graduate Engineer Trainee Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
फॉर्म में पूछी गई अपनी सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
मांगे गए जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।
ONGC GET Bharti 2026 के लिए सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1000/- का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। उम्मीदवार इस आवेदन शुल्क का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, यूपीआई या क्रेडिट/डेबिट कार्ड से कर सकते हैं।