
JEE Main Physics Syllabus 2026 में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। CBSE कक्षा 11 और 12 के कुछ टॉपिक्स हटा दिए गए हैं, जबकि मुख्य और जरूरी टॉपिक्स जैसे मैकेनिक्स, इलेक्ट्रोडायनामिक्स और मॉडर्न फिजिक्स पाठ्यक्रम में अभी भी शामिल हैं।
कम महत्वपूर्ण टॉपिक्स जैसे पोटेंशियोमीटर, ट्रांजिस्टर के एप्लिकेशन, साउंड में डॉपलर इफेक्ट, और थर्मोडायनामिक्स व ऑसिलेशन के कुछ हिस्से अब सिलेबस में नहीं हैं। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह है कि छात्र अब महत्वपूर्ण और हाई-वेटेज चैप्टर्स पर पूरा ध्यान दे सकते हैं, कॉन्सेप्चुअल समझ मजबूत कर सकते हैं, और अपनी तैयारी को सटीक और असरदार तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।
JEE Main 2026 में सिलेबस घटाने से कक्षा 11 और 12 के कई टॉपिक्स प्रभावित हुए हैं। हटाए गए टॉपिक्स आमतौर पर कम जरूरी या ऐसे थे जो JEE के मूल इंजीनियरिंग कॉन्सेप्ट से सीधे जुड़े नहीं थे ।
JEE Main फिजिक्स सिलेबस से हटाए गए टॉपिक:
|
यूनिट |
हटाए गए टॉपिक्स |
|
फिजिक्स और मापन (Physics and Measurement) |
फिजिक्स, टेक्नोलॉजी और समाज: मापन यंत्रों की सटीकता और प्रिसिजन |
|
काइनेमैटिक्स (Kinematics) |
ज़ीरो वेक्टर |
|
ठोस और द्रव के गुण (Properties of Solids and Liquids) |
रेनॉल्ड्स नंबर; न्यूटन का शीतलन नियम |
|
थर्मोडायनामिक्स (Thermodynamics) |
कार्नोट इंजन और इसकी एफिशिएंसी |
|
दोलन और तरंगें (Oscillations and Waves) |
फ्री, फोर्स्ड और डैम्प्ड दोलन; रेजोनेंस; साउंड में डॉपलर इफेक्ट |
|
करंट इलेक्ट्रिसिटी (Current Electricity) |
विभिन्न सामग्रियों का प्रतिरोध; रेसिस्टर्स का कलर कोड; पोटेंशियोमीटर (सिद्धांत और एप्लिकेशन) |
|
करंट के चुंबकीय प्रभाव (Magnetic Effects of Current) |
साइक्लोट्रॉन; मैग्नेटिक ससेप्टिबिलिटी और पर्मिएबिलिटी; हिस्टेरेसिस; इलेक्ट्रोमैग्नेट और पर्मानेंट मैग्नेट्स |
|
इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन (Electromagnetic Induction) |
क्वालिटी फैक्टर |
|
ऑप्टिक्स (Optics) |
माइक्रोस्कोप और खगोलीय टेलीस्कोप की रिज़ॉल्विंग पावर |
|
परमाणु और नाभिक (Atoms and Nuclei) |
आइसोटोप्स, आइसोबार्स और आइसोटोन्स; रेडियोधर्मिता (अल्फा, बीटा और गामा कण / विकिरण और उनके गुण); रेडियोधर्मी क्षय नियम |
|
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (Electronic Devices) |
जंक्शन ट्रांजिस्टर; ट्रांजिस्टर क्रिया; ट्रांजिस्टर के लक्षण; ट्रांजिस्टर का एंप्लीफायर और ऑसिलेटर के रूप में उपयोग; स्विच |
इन टॉपिक्स को हटाने का मतलब है कि छात्रों को अब पोटेंशियोमीटर और ट्रांजिस्टर के एप्लिकेशन जैसे कठिन सर्किट डायग्राम या इन डिवाइस के विशेष गुण याद करने की जरूरत नहीं है। इससे छात्र अब मैकेनिक्स, इलेक्ट्रोडायनामिक्स और मॉडर्न फिजिक्स जैसे मुख्य और हाई-वेटेज टॉपिक्स पर अधिक समय और ध्यान दे सकते हैं, उन्हें बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।
JEE Main 2026 के लिए एनटीए और शिक्षा मंत्रालय ने फिजिक्स का सिलेबस कम किया है।ऐसा करने का कारण यह है कि सिलेबस को संशोधित NCERT किताबों के अनुसार बनाया जा सके। पहले कुछ ऐसे टॉपिक्स शामिल थे जो अब स्कूली पढ़ाई में नहीं हैं , इसलिए उन्हें हटाया गया ।
इससे छात्रों को भी लाभ मिलेगा अब उन्हें असंबंधित या कम महत्वपूर्ण टॉपिक्स याद करने की जरूरत नहीं है। इसके बदले, वे अपना समय और ध्यान मुख्य और हाई-वेटेज टॉपिक्स जैसे मैकेनिक्स, इलेक्ट्रोडायनामिक्स और मॉडर्न फिजिक्स पर लगा सकते हैं । इससे उनकी तैयारी ज्यादा सटीक, आसान और असरदार बन सकेगी और परीक्षा में बेहतर अंक लाने में मदद मिलेगी।
JEE Main Physics Syllabus 2026 कम होने के बाद,छात्रों को चाहिए की वो स्मार्ट तरीके से पाठ्यक्रम कवर करने की आगे की रणनीति बनाएं। जिससे छात्र मुख्य और हाई-वेटेज टॉपिक्स पर फोकस करके अधिक अंक हासिल कर सकें। इसके लिए सुझाव कुछ इस प्रकार हैं ---
वेटेज का विश्लेषण करें: टॉपिक्स कम होने के कारण अब बाकी बचे चैप्टर्स जैसे करंट इलेक्ट्रिसिटी (पोटेंशियोमीटर हटा) और मैग्नेटिक इफेक्ट्स (साइक्लोट्रॉन हटा) की अहमियत बढ़ जाती है।
कॉन्सेप्ट पर ध्यान दें: टॉपिक्स कम होने के कारण, एनटीए अब सवालों में सिर्फ याद करने की जगह आपकी कॉन्सेप्ट समझ को ज्यादा टेस्ट करेगा। इसलिए हर टॉपिक के सिद्धांत और फॉर्मूले अच्छे से समझना बहुत जरूरी है।
अपडेटेड मॉक टेस्ट्स का अभ्यास करें:नए, घटाए हुए सिलेबस के अनुसार मॉक टेस्ट हल करने से रियल एग्जाम पैटर्न का अनुभव मिलता है और टाइम मैनेजमेंट बेहतर होता है।