Physics Wallah

JEE Main 2026: क्या केवल 30% फिजिक्स सिलेबस पढ़कर परीक्षा पास की जा सकती है?

क्या JEE Main 2026 के लिए फिजिक्स का केवल 30% सिलेबस पढ़ना पर्याप्त है? जानिए कौन-से टॉपिक्स परीक्षा में सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं, किन अध्यायों को पहले पढ़ना चाहिए और कम समय में बेहतर अंक लाने के लिए सही तैयारी रणनीति क्या होनी चाहिए।
authorImagePriyanka Yadav10 Jun, 2026
JEE Main 2026: क्या केवल 30% फिजिक्स सिलेबस पढ़कर परीक्षा पास की जा सकती है?

 

क्या JEE Main 2026 के लिए सिर्फ़ 30% फिजिक्स सिलेबस पढ़ना काफी है? तैयारी कर रहे छात्रों के मन में कई बार यह सवाल आता है। सच यह है कि फिजिक्स का पूरा सिलेबस समझना जरूरी होता है, क्योंकि इससे कॉन्सेप्ट मजबूत होते हैं। लेकिन पिछले वर्षों के पेपर देखने पर पता चलता है कि कुछ टॉपिक्स से बार-बार ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं। जैसे Modern Physics, Current Electricity और Heat & Thermodynamics। अगर छात्र इन महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर अच्छी तैयारी कर लेते हैं, तो उन्हें अच्छा स्कोर करने में मदद मिल सकती है।हालांकि अगर आपका लक्ष्य बहुत ज्यादा अंक या 99+ परसेंटाइल लाना है, तो सिर्फ 30% टॉपिक्स पर निर्भर रहना सही नहीं है। बेहतर होगा कि पहले महत्वपूर्ण चैप्टर पढ़ें और फिर धीरे-धीरे बाकी सिलेबस भी कवर करें।

JEE Main 2026 फिजिक्स तैयारी: क्या केवल 30% सिलेबस पर ध्यान देना सही है?

JEE Main की तैयारी करते समय कई छात्र Selective Study Strategy अपनाते हैं। यानी वे पहले उन टॉपिक्स पर ध्यान देते हैं, जिनसे परीक्षा में हर साल ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं।

पिछले वर्षों के पेपर देखने पर पता चलता है कि फिजिक्स में कुछ चैप्टर ऐसे हैं जिनसे बार-बार प्रश्न आते हैं। इसलिए अगर किसी छात्र के पास समय कम है, तो वह पहले इन महत्वपूर्ण टॉपिक्स को अच्छी तरह पढ़कर अपनी तैयारी मजबूत कर सकता है।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बाकी सिलेबस बिल्कुल छोड़ दिया जाए। यहाँ “30% सिलेबस” से मतलब उन सबसे जरूरी और हाई-वेटेज टॉपिक्स से है, जिन्हें पढ़कर आप अच्छे अंक पाने की शुरुआत कर सकते हैं। बेहतर रणनीति यही होती है कि पहले इन टॉपिक्स को मजबूत करें और फिर धीरे-धीरे बाकी सिलेबस भी कवर करें, ताकि परीक्षा में कोई भी सवाल छूटे नहीं।

जानिए JEE Main 2026 फिजिक्स सिलेबस छात्रों के लिए कितना है जरूरी 

JEE Main 2026 के फिजिक्स सिलेबस में हर चैप्टर अपने-आप में जरूरी होता है, क्योंकि फिजिक्स ऐसा विषय है जिसमें एक टॉपिक दूसरे टॉपिक से जुड़ा होता है। उदाहरण के लिए, Kinematics में सीखे गए कॉन्सेप्ट आगे चलकर Electrodynamics या Fluid Mechanics जैसे अध्यायों को समझने में काम आते हैं। इसलिए अगर बेसिक मजबूत होगा, तो बाकी टॉपिक्स समझना भी आसान हो जाता है।

लेकिन अगर बात सीधे अच्छे अंक लाने की करें, तो कुछ चैप्टर ऐसे होते हैं जिनसे परीक्षा में ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए तैयारी करते समय इन पर खास ध्यान देना जरूरी होता है। जैसे Modern Physics एक ऐसा टॉपिक है जिससे अक्सर सवाल आते हैं और आमतौर पर इसका लेवल भी ज्यादा कठिन नहीं होता।

वहीं Rotational Motion जैसे टॉपिक थोड़े कठिन होते हैं, लेकिन इन्हें पूरी तरह छोड़ देना भी सही नहीं है। इसलिए बेहतर तरीका यह है कि पहले ज्यादा पूछे जाने वाले और आसान स्कोरिंग टॉपिक्स को अच्छी तरह तैयार करें, और उसके बाद बाकी चैप्टरों की भी तैयारी करते रहें। इससे परीक्षा में अच्छा स्कोर करना आसान हो जाता है।

JEE Main 2026 फिजिक्स सिलेबस ओवरव्यू: जानें क्या-क्या पढ़ना है

 

JEE Main 2026 का फिजिक्स सिलेबस दो हिस्सों में होता है— सेक्शन A (थ्योरी के प्रश्न) और सेक्शन B (न्यूमेरिकल वैल्यू वाले प्रश्न)। इस सिलेबस में कक्षा 11 और कक्षा 12 दोनों के महत्वपूर्ण चैप्टर शामिल होते हैं। सभी टॉपिक्स को समझकर पढ़ने से छात्रों को JEE Main की फिजिक्स की अच्छी तैयारी करने में मदद मिलती है।

कक्षा 11 के मुख्य टॉपिक्स:

काइनेमैटिक्स, गति के नियम, कार्य-ऊर्जा और शक्ति, गुरुत्वाकर्षण, ठोस और द्रव के गुण, थर्मोडायनामिक्स, गैसों की काइनेटिक थ्योरी, दोलन और तरंगें।

कक्षा 12 के मुख्य टॉपिक्स:

इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, करंट का चुंबकीय प्रभाव और मैग्नेटिज्म, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन और अल्टरनेटिंग करंट, ऑप्टिक्स, पदार्थ और विकिरण का द्वैध स्वभाव, परमाणु और नाभिक, तथा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस।

 

JEE Main 2026 फिजिक्स के सबसे ज्यादा अंक दिलाने वाले महत्वपूर्ण अध्याय

अच्छे अंक हासिल करने के लिए छात्रों को JEE Main फिजिक्स के उन महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर ध्यान देना चाहिए, जिनसे परीक्षा में सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों के विश्लेषण के आधार पर नीचे दी गई टेबल में कुछ ऐसे टॉपिक्स दिखाए गए हैं जिनसे अक्सर ज्यादा आते हैं। 

 

टॉपिक

लगभग प्रश्नों की संख्या

वेटेज (%)

मॉडर्न फिजिक्स

3–4

10–12%

हीट और थर्मोडायनामिक्स

2–3

8–10%

करंट इलेक्ट्रिसिटी

2–3

8–10%

ऑप्टिक्स

2–3

8–10%

इलेक्ट्रोस्टैटिक्स

2

6–8%

मैग्नेटिज्म

2

6–8%

क्या JEE Main के लिए 30% फिजिक्स सिलेबस कवर करना काफी है?

 

अक्सर सवाल उठता है कि क्या JEE Main में सिर्फ 30 प्रतिशत फिजिक्स पढ़ना ही काफी है। इसका जवाब आपके लक्ष्य पर निर्भर करता है।

 

Cutoff पास करने के लिए: हाँ, अगर आप सबसे महत्वपूर्ण 30% हाई-वेटेज चैप्टर अच्छी तरह से पढ़ लें, तो बेसिक cutoff आसानी से क्लियर हो सकता है।

 

टॉप स्कोर या 99+ परसेंटाइल के लिए: नहीं ! फिजिक्स में 80+ अंक लाने के लिए आपको लगभग 80–90% सिलेबस पढ़ना पड़ेगा।

 

अक्लमंद छात्र इस रणनीति का इस्तेमाल करते हैं: पहले केवल 30% हाई-वेटेज चैप्टर पढ़कर आत्मविश्वास बनाते हैं, फिर धीरे-धीरे पूरे फिजिक्स सिलेबस की तैयारी पूरी करते हैं।

 

JEE Main 2026 फिजिक्स सिलेबस का वेटेज

 JEE Main 2026 के फिजिक्स सिलेबस का वेटेज साल-दर-साल थोड़ी बहुत बदल सकती है, लेकिन आम तौर पर मुख्य डिस्ट्रीब्यूशन स्थिर रहता है। अकसर देखा गया है कि कक्षा 12 के टॉपिक्स का वेटेज कक्षा 11 के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होता है—कक्षा 11 लगभग 45% और कक्षा 12 लगभग 55%। छात्रों को खास ध्यान "एक्सपेरिमेंटल स्किल्स" सेक्शन पर देना चाहिए। इसमें वर्नियर कैलिपर्स, स्क्रू गेज और रेजोनेंस कॉलम जैसे टॉपिक्स से अक्सर सवाल पूछे जाते हैं।

यहां जाने JEE Main फिजिक्स क्वेश्चन पैटर्न

छात्रों को JEE Main फिजिक्स क्वेश्चन पैटर्न समझना जरूरी है ताकि वे टाइम मैनेजमेंट सही कर सकें, आसान और स्कोरिंग सवाल पहले हल कर सकें, मार्किंग स्कीम का फायदा उठा सकें, थ्योरी और कैलकुलेशन का बैलेंस समझ सकें, और पिछले साल के पेपर की प्रैक्टिस से आत्मविश्वास बढ़ा सकें। फिजिक्स क्वेश्चन पैटर्न किस तरह से आता है आप यहां देख सकते हैं – 

कुल सवाल: 30 (20 MCQs + 10 न्यूमेरिकल सवाल)

 

ज़रूरी सवाल हल करना: 20 MCQs और 10 न्यूमेरिकल में से कोई भी 5 सवाल हल करने होंगे

 

मार्किंग स्कीम: सही जवाब = +4, गलत जवाब = -1 (MCQs और न्यूमेरिकल दोनों पर लागू)

 

पैटर्न की खासियत: थ्योरी और कैलकुलेशन दोनों का मिश्रण


तैयारी टिप:
पिछले साल के पेपर हल करें, इससे पैटर्न समझ में आता है और टाइम मैनेज करना आसान होता है

 

 

Kya JEE Main 2026 Mein Keval 30% Physics Syllabus Hi Matter Karta Hai FAQs

Kya JEE Main 2026 me sirf 30% Physics syllabus padhkar cutoff clear kiya ja sakta hai?

हाँ, अगर आप मॉडर्न फिजिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, थर्मोडायनामिक्स और ऑप्टिक्स को अच्छी तरह से पढ़ लेते हैं, तो बेसिक कटऑफ क्लियर करना संभव है।

Kya sirf 30% syllabus padhkar 99+ percentile score karna possible hai?

नहीं। टॉप स्कोर या 99+ परसेंटाइल के लिए लगभग 80–90% सिलेबस कवर करना जरूरी है।

30% syllabus rule ko kaise follow karein?

पहले महत्वपूर्ण और आसान स्कोरिंग टॉपिक्स पर ध्यान दें, अपना आत्मविश्वास बनाएं, फिर धीरे-धीरे बाकी सिलेबस कवर करें।
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.