
JEE Main 2026 सत्र 1 की परीक्षा देश-विदेश के केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बार रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज की गई, जिसमें 13.55 लाख से अधिक पंजीकृत छात्रों में से लगभग 13.04 लाख छात्र कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में शामिल हुए।
यह परीक्षा जनवरी 2026 में 326 शहरों के 658 केंद्रों पर हुई, जिसमें कुल 13.55 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और करीब 96.26% उपस्थिति दर्ज की गई। CBT मोड में 13 भाषाओं में आयोजित इस परीक्षा के स्कोरकार्ड को भविष्य में काउंसलिंग और एडमिशन के लिए उम्मीदवार सुरक्षित संभाल कर रखें।
• परीक्षा भारत और विदेशों में 658 केंद्रों पर आयोजित की गई
• भारत के बाहर 15 शहरों सहित कुल 326 शहरों में आयोजित की गई
• फॉर्म भरने वाले कुल कैंडिडेट्स 13,55,293
• कुल उपस्थित कैंडिडेट्स: 13,04,653
• कुल उपस्थिति: 96.26 प्रतिशत
• CBT मोड में 13 भाषाओं में आयोजित की गई।
JEE Main 2026 सत्र 1 का रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग करके अपना NTA स्कोर चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में विषयवार (subject wise) परसेंटाइल, कुल परसेंटाइल स्कोर और JEE Advanced 2026 के लिए क्वालीफाइंग स्टेटस दिखाई देगा।
JEE MAIN 2026 रिजल्ट PDF डाउनलोड लिंक
NTA ने पेपर 1 B.E. और B.Tech में 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इन छात्रों ने सेशन 1 में परफेक्ट NTA स्कोर हासिल किया है। नामों को एप्लीकेशन नंबर के बढ़ते क्रम में लिस्ट किया गया है।
नरेंद्रबाबू गारी महित – आंध्र प्रदेश
शुभम कुमार – बिहार
कबीर छिल्लर – राजस्थान
अनय जैन – हरियाणा
अर्णव गौतम – राजस्थान
पसाला मोहित – आंध्र प्रदेश
माधव विरड़िया – महाराष्ट्र
चिरंजीव कर – राजस्थान
श्रेयस मिश्रा – दिल्ली (NCT)
भावेश पात्रा – ओडिशा
ऑफिसियल आंकड़ों के अनुसार JEE Main 2026 सत्र 1 की परीक्षा में जनरल, ओबीसी एनसीएल (OBC NCL), जनरल ईडब्ल्यूएस (Gen EWS), एससी (SC) और एसटी (ST) सहित सभी मुख्य श्रेणियों के कैंडिडेट्स ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जनवरी सेसन में पुरुष और महिला दोनों कैंडिडेट्स की मजबूत भागीदारी रही। पेपर 1 के लिए 4.67 लाख से अधिक महिला कैंडिडेट्स ने रेजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 8.87 लाख से अधिक पुरुष कैंडिडेट्स ने रेजिस्ट्रेशन कराया। भागीदारी की यह उच्च दर देश भर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाती है।
सेसन 1 के रिजल्ट घोषित होने के साथ, कैंडिडेट अब सेसन 2 की योजना बना सकते हैं या यदि वे क्वालीफाई कर लेते हैं तो JEE Advanced 2026 की तैयारी शुरू कर सकते हैं। JEE Main 2026 पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) का रिजल्ट अलग से घोषित किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग, कट ऑफ और आने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल से जुड़े अपडेट के लिए नियमित रूप से ऑफिसियल वेबसाइट चेक करते रहें।