
JEE Main 2026 Session-1 की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए, पढ़ाई शुरू करने से पहले यह जानना बेहद ज़रूरी है कि JEE Main क्या है और JEE Main 2026 का सिलेबस क्या है। सही सिलेबस की जानकारी होने से छात्र अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से योजना बनाकर शुरू कर सकते हैं। छात्रों के लिए सिलेबस और चैप्टर वेटेज समझना बहुत ज़रूरी है।
NTA द्वारा तय किया गया सिलेबस NCERT कक्षा 11 और 12 पर आधारित है। छात्र विषय-वार पूरा सिलेबस, हटाए गए चैप्टर और परीक्षा तिथियाँ देखकर अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकते हैं और ऑफिशियल सिलेबस PDF डाउनलोड करके पढ़ाई को आसान बना सकते हैं।
जेईई मेन एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो इंजीनियरिंग में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए सबसे अहम परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र देश के विभिन्न सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बी.ई. और बी.टेक जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा हर वर्ष नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है।
यह परीक्षा साल में दो बार होती है:
जनवरी सत्र
अप्रैल सत्र
दोनों में से छात्र का बेहतर स्कोर अंतिम परिणाम में गिना जाता है।
भौतिक विज्ञान जेईई मेन का एक अहम भाग है, जिसमें अवधारणात्मक समझ और समस्या-समाधान कौशल दोनों की परीक्षा ली जाती है। इस खंड का सिलेबस कक्षा 11वीं एवं 12वीं के प्रमुख अध्यायों पर आधारित है। सिलेबस की सही जानकारी विद्यार्थियों को पढ़ाई की योजना बनाने, विषयों को प्राथमिकता देने और समय को बेहतर ढंग से बाँटने में मदद करती है, जिससे परीक्षा में अच्छा परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।
भौतिक विज्ञान का सिलेबस कक्षा 11 और 12 पर आधारित होता है।
कक्षा 11 के मुख्य विषय
मात्रक और मापन
गति और गति के नियम
कार्य, ऊर्जा और शक्ति
द्रव्य के गुण
ऊष्मागतिकी
तरंगें
कक्षा 12 के मुख्य विषय
स्थिर विद्युत
धारा विद्युत
चुंबकीय प्रभाव
विद्युत चुंबकीय प्रेरण
प्रकाश विज्ञान
परमाणु और नाभिक
इलेक्ट्रॉनिक यंत्र
रसायन विज्ञान को तीन भागों में बाँटा गया है --- भौतिक रसायन , कार्बनिक रसायन , अकार्बनिक रसायन
भौतिक रसायन
पदार्थ की अवस्थाएँ (States of Matter)
ऊष्मागतिकी (Thermodynamics)
रासायनिक गतिकी (Chemical Kinetics)
विलयन (Solutions)
विद्युत रसायन (Electrochemistry)
कार्बनिक रसायन
हाइड्रोकार्बन (Hydrocarbons)
अल्कोहल, फिनॉल और ईथर (Alcohols, Phenols and Ethers)
एल्डिहाइड, कीटोन और अम्ल (Aldehydes, Ketones and Carboxylic Acids)
जैव अणु (Biomolecules)
बहुलक (Polymers)
अकार्बनिक रसायन
आवर्त सारणी (Periodic Table)
रासायनिक बंधन (Chemical Bonding)
समन्वय यौगिक (Coordination Compounds)
डी और एफ ब्लॉक तत्व (d- and f-Block Elements)
जेईई मेन 2026 के गणित सिलेबस में कक्षा 11 और 12 के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से जुड़े सभी जरूरी विषय शामिल होते हैं। गणित में प्रश्नों का स्तर वैचारिक और गणनात्मक दोनों होता है, इसलिए नियमित अभ्यास बहुत ज़रूरी है।
गणित के मुख्य भाग
कलन (Calculus) – सीमा, अवकलन और समाकलन
बीजगणित (Algebra)
निर्देशांक ज्यामिति (Coordinate Geometry)
त्रिकोणमिति (Trigonometry)
प्रायिकता और सांख्यिकी (Probability and Statistics)
जेईई मेन 2026 में कौन-सा सिलेबस हटाया गया है, यह पूरी तरह एनटीए की ताज़ा आधिकारिक जानकारी पर निर्भर करता है। यहां गई जानकारी पिछले सालों के पैटर्न और एनसीईआरटी सिलेबस में हुए बदलावों को देखकर बताई गई है। किसी प्रकार की गलतफहमी न हो इसलिए पढाई शुरू करने से पहले एनटीए की ऑफिशियल सिलेबस पीडीएफ ज़रूर देख लें।
|
पूरी तरह हटाए गए अध्याय |
आंशिक रूप से हटाए गए विषय |
|
गणितीय आगमन (Mathematical Induction) गणितीय तर्क (Mathematical Reasoning) — — — — — |
समिश्र संख्याएँ – वर्गमूल, त्रिभुज असमता मैट्रिक्स – सारणिक के गुण, प्राथमिक रूपांतरण श्रेणी और अनुक्रम – एजीपी, विशेष श्रेणियों का योग कलन –रोल का प्रमेय, लाग्रांज का मध्यमान प्रमेय त्रिविमीय ज्यामिति – रेखा और समतल का प्रतिच्छेद सदिश बीजगणित – स्केलर व वेक्टर ट्रिपल प्रोडक्ट सांख्यिकी – बर्नौली ट्रायल, बायनॉमियल वितरण |
|
पूरी तरह हटाए गए अध्याय |
आंशिक रूप से हटाए गए विषय |
|
पदार्थ की अवस्थाएँ (गैस एवं द्रव) सतह रसायन s-ब्लॉक तत्व हाइड्रोजन धातुओं का निष्कर्षण पर्यावरण रसायन बहुलक दैनिक जीवन में रसायन |
परमाणु संरचना – थॉमसन व रदरफोर्ड मॉडल पी-ब्लॉक – कुछ यौगिकों के गुण (संक्षिप्त) कुछ मूल अवधारणाएँ – मापन, शुद्धता — — — — — |
|
पूरी तरह हटाए गए अध्याय |
आंशिक रूप से हटाए गए विषय |
|
संचार प्रणाली (Communication Systems) — — — — — — — |
गतिकी – शून्य सदिश गुरुत्वाकर्षण – भूस्थिर उपग्रह ऊष्मागतिकी – कार्नो इंजन दोलन व तरंगें – डॉप्लर प्रभाव, अनुनाद धारा विद्युत – रेज़िस्टर कलर कोड, पोटेंशियोमीटर चुंबकत्व – साइक्लोट्रॉन, पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र प्रकाशिकी – सूक्ष्मदर्शी/दूरबीन की विभेदन क्षमता आधुनिक भौतिकी – रेडियोधर्मिता नियम, समस्थानिक |
जेईई मेन 2026 के लिए एनटीए ने आधिकारिक सिलेबस पीडीएफ जारी किया है। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के सभी अध्यायों की जानकारी के साथ पेपर 2A और 2B का सिलेबस भी दिया गया है।
JEE Main 2026 सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड
सबसे पहले जेईई मेन 2026 का पूरा सिलेबस ध्यान से समझें
हटाए गए टॉपिक अलग कर दें ताकि फोकस बना रहे
पढ़ाई की शुरुआत एनसीईआरटी कक्षा 11 और 12 की किताबों से करें
हर विषय के लिए दैनिक और साप्ताहिक योजना बनाएँ
अधिक अंक दिलाने वाले अध्यायों पर ज़्यादा ध्यान दें
रोज़ाना प्रश्नों का अभ्यास करें, खासकर फिज़िक्स और मैथ्स में
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र ज़रूर हल करें
नियमित मॉक टेस्ट देकर अपनी कमज़ोरियाँ सुधारें
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक अपडेट्स देखते रहें
लगातार और संतुलित पढ़ाई बनाए रखें
