Physics Wallah

JEE Main 2027 Exam Date: जनवरी सेशन का पूरा शेड्यूल जारी, 20 से 28 जनवरी तक होगी परीक्षा

JEE Main 2027 Exam Date का शेड्यूल NTA द्वारा जारी कर दिया गया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, JEE Main 2027 जनवरी सेशन की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 24 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
authorImageEkta Rakesh Singh26 Oct, 2026
JEE Main 2027 Exam Date: जनवरी सेशन का पूरा शेड्यूल जारी

 

JEE Main 2027 Exam Date का पूरा शेड्यूल NTA द्वारा जारी कर दिया गया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, JEE Main 2027 जनवरी सेशन की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में परीक्षा की तिथियां, आवेदन की अंतिम तिथि, एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

JEE Main 2027 Exam Date

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए JEE Main 2027 के जनवरी सेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस 24 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। यह परीक्षा इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

Joint Entrance Examination (JEE) Main 2027

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

शैक्षणिक सत्र

2027-28

सेशन

जनवरी सेशन (Session 1)

नोटिस जारी होने की तिथि

24 अक्टूबर 2026

परीक्षा शहर की सूचना

30 दिसंबर 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

13 जनवरी 2027

परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट

jeemain.nta.nic.in

JEE Main 2027 January Session परीक्षा तिथियां 

NTA द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, JEE Main 2027 जनवरी सेशन की परीक्षा छह तारीखों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी JEE Main परीक्षा की तिथि और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से मिलेगी।

विवरण

परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा की तारीखें

20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027

कुल परीक्षा दिवस

6 दिन

शिफ्ट और व्यक्तिगत परीक्षा तिथि

एडमिट कार्ड के अनुसार

JEE Main 2027 आवेदन तिथियां 

JEE Main 2027 जनवरी सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और निर्धारित समय तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।

यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाता है, तो NTA ने विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने के लिए अलग समय भी दिया है।

आवेदन प्रक्रिया

तिथि और समय

ऑनलाइन आवेदन शुरू

24 अक्टूबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

22 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे तक

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

22 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे तक

विलंब शुल्क के साथ आवेदन

23 से 26 नवंबर 2026

विलंब शुल्क के साथ भुगतान की अंतिम तिथि

26 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे तक

आवेदन फॉर्म में सुधार

27 से 29 नवंबर 2026

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना चाहिए। फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करना जरूरी है।

JEE Main 2027 City Intimation Slip 

JEE Main 2027 जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 30 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी। इस स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।

JEE Main 2027 परीक्षा का समय 

JEE Main 2027 जनवरी सेशन की परीक्षा तीन घंटे और साढ़े तीन घंटे की अवधि वाले पेपर के अनुसार आयोजित की जाएगी। पेपर 1 और पेपर 2A या पेपर 2B में से किसी एक के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित है, जबकि B.Arch और B.Planning दोनों पेपर देने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की अवधि तीन घंटे 30 मिनट है।

परीक्षा की अवधि

पहली शिफ्ट

दूसरी शिफ्ट

3 घंटे का पेपर

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

3 घंटे 30 मिनट का पेपर

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक

नोट: पेपर 2A और पेपर 2B की परीक्षा का समय संबंधित पेपर और आधिकारिक निर्देशों के अनुसार अलग हो सकता है। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए समय को अंतिम मानना चाहिए।

JEE Main 2027 परीक्षा कितनी भाषाओं में होगी?

JEE Main 2027 परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरते समय उपलब्ध विकल्पों और आधिकारिक निर्देशों के अनुसार अपनी परीक्षा की भाषा चुन सकते हैं।

परीक्षा निम्नलिखित भाषाओं में आयोजित होगी:

  • अंग्रेजी

  • हिंदी

  • असमिया

  • बंगाली

  • गुजराती

  • कन्नड़

  • मलयालम

  • मराठी

  • ओड़िया

  • पंजाबी

  • तमिल

  • तेलुगु

  • उर्दू

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में भाषा का चयन सावधानीपूर्वक करना चाहिए और जमा करने से पहले सभी विवरणों की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

JEE Main 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?

JEE Main 2027 जनवरी सेशन के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।

  2. होमपेज पर JEE Main 2027 Session 1 Application Form से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

  4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।

  5. मांगे गए दस्तावेज और अन्य आवश्यक जानकारी निर्धारित निर्देशों के अनुसार भरें।

  6. उपलब्ध भुगतान माध्यमों के जरिए आवेदन शुल्क जमा करें।

  7. सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

  8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना बुलेटिन में दी गई पात्रता शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

JEE Main 2027 Exam Date: FAQs

Q1. JEE Main 2027 january section ki pariksha kab hogi?

JEE Main 2027 जनवरी सेशन की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

Q2. JEE Main 2027 ke liye aavedan ki antim tithi kya hai?

जनवरी सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 है। आवेदन शुल्क भी इसी दिन रात 11:50 बजे तक जमा किया जा सकता है।

Q3. JEE Main 2027 ki exam city slip kab jaari hogi?

JEE Main 2027 जनवरी सेशन की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 30 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी।

Q4. JEE Main 2027 ka admit card kab aayega?

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जनवरी सेशन का एडमिट कार्ड 13 जनवरी 2027 से डाउनलोड किया जा सकेगा।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.