Physics Wallah

JEE Mains 2026 रिजल्ट घोषित, उम्मीदवार ऐसे देखें अपना रिजल्ट

JEE Mains 2026 रिजल्ट National Testing Agency द्वारा जारी किया चूका है । 21, 22, 23, 24 & 28 जनवरी को आयोजित की गई JEE Mains 2026 की परीक्षा का रिजल्ट 16 फरवरी को NTA ने जारी किया है।उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड और AIR देख सकते हैं।
authorImageAarti .19 Feb, 2026
Share

Share

JEE MAIN 2026 Result  Declared

National Testing Agency यानी NTA द्वारा 16 फरवरी को आधिकारिक तौर पर JEE Main 2026 का परिणाम घोषित किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं  और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। NTA ने छात्रों की ओर से दर्ज की गई आपत्तियों को ध्यान में रखने के बाद फाइनल आंसर-की तैयार की है और उसी के आधार पर यह रिजल्ट जारी किया गया है।

 जारी किए गए स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को ओवरऑल पर्सेंटाइल, विषयवार पर्सेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक (AIR) जैसी अहम जानकारियाँ दी गई हैं। Session 1 का यह परिणाम न केवल JEE Advanced 2026 की पात्रता तय करेगा, बल्कि देश के प्रमुख engineering institutes में प्रवेश लेने में भी मदद करेगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे अपने स्कोरकार्ड में दर्ज सभी डिटेल्स को सही से जांच लें ।

 JEE Main 2026 में पेपर 1 के लिए कुल 13,55,293 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं अंतरराष्ट्रीय परीक्षा केंद्रों के उम्मीदवारों को मिलाकर कुल उपस्थिति प्रतिशत 96.26% दर्ज किया गया है। यह कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा थी और  इसे हिंदी, अंग्रेजी सहित कुल 13 भाषाओं में लिया गया था।

 JEE Mains 2026 रिजल्ट Link

 NTA द्वारा JEE Mains 2026 Result की घोषणा 16 फरवरी 2026 को कर दी गई है। उम्मीदवार इस वेबसाइट   https://jeemain.nta.nic.in/results-for-jeemain-2026-session-i-paper-i-b-e-b-tech/  से परिणाम देख सकते हैं।  

JEE Mains 2026 रिजल्ट Link

JEE Mains 2026 उमीदवार ऐसे करें अपना स्कोरकार्ड चेक 

  • JEE Mains 2026 का स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं । 

  • होमपेज पर “JEE Main 2026 Session 1 Result” लिंक पर क्लिक करें।

  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें। 

  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा। 

  • स्कोरकार्ड में ओवरऑल पर्सेंटाइल, विषयवार पर्सेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक (AIR) देखें ।

  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। 

JEE Main 2026 स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारियाँ मिलती हैं?

JEE Main 2026 का रिजल्ट आने के बाद छात्रों को अपना स्कोरकार्ड ध्यान से देख लेना चाहिए, क्योंकि इसमें नंबरों के साथ उनकी जरूरी जानकारी भी होती है। 

अगर कोई गलती रह गई तो आगे एडमिशन में दिक्कत आ सकती है।

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का कुल पर्सेंटाइल स्कोर, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में विषयवार प्रदर्शन, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और श्रेणी के अनुसार रैंक शामिल होती है। इसके अलावा, इसमें यह भी बताया जाता है कि उम्मीदवार JEE Advanced 2026 के लिए योग्य है या नहीं। आगे चलकर काउंसलिंग और कॉलेज एडमिशन के दौरान यही विवरण काम आते हैं, इसलिए स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सुरक्षित रखना जरूरी है।

JEE Mains 2026 रिजल्ट के बाद छात्रों को क्या करना चाहिए?

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अब आगे क्या करना है, यह तय करना जरूरी है।

जो उम्मीदवार JEE Advanced 2026 के लिए योग्य हो गए हैं, वे अब पूरे फोकस के साथ अगली परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

वहीं, जो छात्र अपने स्कोर से खुश नहीं हैं, उनके पास JEE Main Session 2 का अवसर है जो अप्रैल में होने वाला है , उसकी तैयारी करें।  इस सेशन में बेहतर प्रदर्शन कर वे अपनी पर्सेंटाइल और रैंक सुधार सकते हैं। अंतिम रैंक तय करते समय दोनों सत्रों में से सबसे अच्छे स्कोर को माना जाएगा।

जब दोनों सेशन पूरे हो जाएंगे, तब JoSAA काउंसलिंग के जरिए NITs, IIITs, GFTIs और अन्य संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट के लिए जरूरी सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

JEE Main Result 2026 FAQs

JEE Mains 2026 result kanha aur kaise check karien?

उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट National Testing Agency द्वारा जारी किया जाता है।

JEE Main 2026 scorecard me kaun kaun si jankari hoti hai?

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का ओवरऑल पर्सेंटाइल, विषयवार पर्सेंटाइल (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स), ऑल इंडिया रैंक (AIR), कैटेगरी रैंक और JEE Advanced की योग्यता की जानकारी दी जाती है।

JEE Main 2026 Result ke baad aage kya karna chahiye?

जो भी छात्र JEE Advanced के लिए योग्य हैं, वे उसकी तैयारी शुरू कर सकते हैं। वहीं, जो अपने स्कोर से satisfied नहीं हैं, वे अप्रैल में होने वाले Session 2 में शामिल होकर अपनी रैंक सुधार सकते हैं।
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.