IIT, NIT या आईआईआईटी (IIIT) में प्रवेश पाने के लिए इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है l
JoSAA Counselling 2026 के तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज जारी होने जा रहा है। जिन छात्रों ने काउंसलिंग के इस चरण के लिए चॉइस फिलिंग की थी, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट अब देख सकेंगे ।
यह राउंड उन छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो अपनी मनपसंद सीट के अपग्रेड होने की उम्मीद कर रहे थे। Round 3 अलॉटमेंट रिजल्ट से जुडी जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें l
राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज शाम को JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर लाइव कर दिया जाएगा। छात्र अपने जेईई मेन या जेईई एडवांस्ड के एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव होते ही आपको तुरंत चेक करना चाहिए ताकि आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
इस राउंड में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर ही अपनी डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें। अगर आप दी गई डेडलाइन तक फीस जमा नहीं करते हैं, तो JoSAA Counselling 2026 के नियमों के मुताबिक आपकी सीट कैंसिल की जा सकती है। इसलिए किसी भी तकनीकी खराबी से बचने के लिए आखिरी समय का इंतज़ार न करें और अपना अलॉटमेंट लेटर तुरंत डाउनलोड करें l
राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है। छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे :
सबसे पहले JoSAA Counselling 2026 की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर दिख रहे "Round 3 Seat Allotment Result" के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना JEE Main Application Number, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा Security Pin दर्ज करें।
इसके बाद 'Login' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
अगर आपको सीट मिल गई है, तो अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
जैसे ही आपको JoSAA Counselling 2026 के राउंड 3 में सीट मिल जाती है, आपको तुरंत ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके तहत आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और सीट एक्सेप्टेंस फीस (Seat Acceptance Fee) ऑनलाइन जमा करनी होगी।
यह वह फीस है जो छात्र को मिली हुई सीट को पक्का करने और उसे स्वीकार करने के लिए जमा करनी होती है। अगर आप अपनी मिली हुई सीट से संतुष्ट हैं तो आप 'Freeze' का ऑप्शन चुन सकते हैं, नहीं तो आगे के राउंड के लिए 'Float' या 'Slide' चुन सकते हैं।
