Physics Wallah
banner

NEET PG 2026 परीक्षा तिथि घोषित: 30 अगस्त को होगी परीक्षा, जानें रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग की पूरी जानकारी

NBEMS ने NEET PG 2026 परीक्षा की तिथि 2026 की घोषणा कर दी है। परीक्षा 30 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित होगी। ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान परीक्षा केंद्र के लिए तीन राज्यों का विकल्प चुनना होगा। परिणाम 30 सितंबर 2026 तक जारी किए जाने की संभावना है।
authorImagePriyanka Yadav2 Jul, 2026
NEET PG 2026 परीक्षा तिथि घोषित: 30 अगस्त को होगी परीक्षा, जानें रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग की पूरी जानकारी

 

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने NEET PG 2026 परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस वर्ष परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। यदि आप एमडी (MD), एमएस (MS) या पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो परीक्षा तिथि, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और काउंसलिंग शेड्यूल की जानकारी पहले से समझना आवश्यक है। 

NEET PG 2026 परीक्षा तिथि 2026: महत्वपूर्ण तिथियां और पूरा शेड्यूल

NEET PG 2026 परीक्षा के लिए NBEMS द्वारा नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्रों की मदद के लिए फॉर्म से लेकर रिजल्ट तक की सभी जरूरी तारीखें नीचे सारणी में दी जा रही हैं ।

 

इवेंट 

महत्वपूर्ण तिथियाँ और समय 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 

1 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे से) 

आवेदन करने की आखिरी तारीख 

21 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे तक) 

परीक्षा शहर की सूचना 

11 अगस्त 2026 

NEET PG 2026 परीक्षा तिथि

30 अगस्त 2026 

रिजल्ट की घोषणा 

30 सितंबर 2026 तक 

 

NEET PG 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन ? जानें जरूरी योग्यता   

अगर आप NEET PG 2026 की परीक्षा में बैठना चाहते हैं, तो NBEMS के नियमों के अनुसार आपके पास नीचे दी गई जा रही ये जरूरी योग्यताएं होनी बेहद जरूरी हैं –

 

MBBS डिग्री: आपके पास किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट का होना जरूरी है l 

रजिस्ट्रेशन: आपके पास मेडिकल प्रैक्टिस के लिए NMC या स्टेट मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है, क्योंकि फॉर्म में इसकी जानकारी भरनी होगी।

इंटरर्नशिप: आपकी एक साल की रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 तय की गई है। अगर आपकी इंटर्नशिप इस तारीख के बाद पूरी होती है, तो आप NEET PG 2026 का फॉर्म नहीं भर पाएंगे।

 

NEET PG 2026 के लिए सीधे यहाँ से करें अप्लाई: ये रहा डायरेक्ट लिंक 

अगर आप NEET PG 2026 की सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो आपको फॉर्म भरने के लिए कहीं और भटकने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक्स पर क्लिक करके सीधे अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म पूरा कर सकते हैंl 

 

NEET PG 2026 डायरेक्ट लिंक 

ध्यान दें ! फॉर्म भरते समय अपनी फोटो 3 महीने से पुरानी न अपलोड करें और फीस का भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ही करें।

NEET PG 2026 काउंसलिंग टाइमलाइन यहां समझें 

जैसे ही 30 सितंबर को आपका रिजल्ट आ जाएगा, उसके ठीक बाद अक्टूबर 2026 से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। यह काउंसलिंग दो हिस्सों में होगी—पहली मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा 50% ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए, और दूसरी राज्यों द्वारा अपने-अपने 50% स्टेट कोटा सीटों के लिए। इसके तहत अलग-अलग राउंड में आपको कॉलेज और सीटें अलॉट की जाएंगी।

 

 

NEET PG 2026 FAQs

Q1. NEET PG 2026 Exam kis date ko hoga?

NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

Q2. Registration karne ki last date kya hai?

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे तक) है।

Q3. Eligibility ke liye Internship kab tak poori honi chahiye?

परीक्षा में बैठने के लिए आपकी एक साल की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप 30 सितंबर 2026 या उससे पहले पूरी हो जानी चाहिए।

Q4. Test City allotment ke liye kya naya rule aaya hai?

अब "पहले आओ, पहले पाओ" का नियम खत्म हो गया है। छात्रों को फॉर्म भरते समय परीक्षा के लिए अपनी पसंद के 3 राज्यों (States) का विकल्प चुनना होगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.