Physics Wallah
banner

NEET 2026 vs NEET 2025 : क्या बदला और कौन सा पेपर था ज्यादा कठिन?

NEET 2026 का पेपर NEET 2025 के मुकाबले थोड़ा कठिन और लंबा रहा। जहां बायोलॉजी दोनों साल NCERT पर आधारित रही, वहीं NEET 2026 में फिजिक्स के न्यूमेरिकल ने छात्रों को काफी उलझाया। कठिन फिजिक्स के कारण 2026 की कट-ऑफ में मामूली गिरावट आ सकती है, जबकि 2025 में हाई स्कोरिंग और रैंक इन्फ्लेशन देखा गया था।
authorImagePriyanka Yadav21 Jun, 2026
NEET 2026 vs NEET 2025 : क्या बदला और कौन सा पेपर था ज्यादा कठिन?

 

मेडिकल की पढ़ाई करने वाले हर छात्र के लिए NEET परीक्षा सबसे बड़ा पड़ाव होती है। पिछले साल यानी NEET 2025 और इस साल की NEET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के बीच इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि दोनों में से कौन सा पेपर ज्यादा मुश्किल था। इस बार परीक्षा के पैटर्न, सवालों के स्तर और कट-ऑफ में क्या बदलाव आया इसकी पूरी जानकारी यहां दी जा रही हैl  

NEET 2026 vs NEET 2025 : मुख्य अंतर क्या रहे?

NEET 2026 और NEET 2025 के बीच सबसे बड़ा अंतर फिजिक्स के भाग में देखने को मिला। विशेषज्ञों और छात्रों के अनुसार, NEET 2026 का पेपर कॉन्सेप्ट और एप्लीकेशन पर ज्यादा आधारित था। यहां नीचे दी जा रही सारणी से आप दोनों सालों के पेपर का एक सीधा मुकाबला देख सकते हैं:

विषय 

NEET 2025 का स्तर 

NEET 2026 का स्तर 

मुख्य बदलाव/अंतर 

फिजिक्स 

मध्यम 

कठिन और लंबा 

2026 में न्यूमेरिकल और फॉर्मूला आधारित कठिन सवाल ज्यादा थे, जिससे समय ज्यादा लगा। 

केमिस्ट्री 

संतुलित 

संतुलित 

दोनों साल पेपर सामान्य रहा। थ्योरी और न्यूमेरिकल का अच्छा मिश्रण था। 

बायोलॉजी 

आसान और स्कोरिंग 

आसान और स्कोरिंग 

दोनों ही बार सवाल पूरी तरह NCERT की लाइनों से सीधे पूछे गए थे। 

समय प्रबंधन 

सामान्य 

मुश्किल 

फिजिक्स के लंबे सवालों के कारण छात्रों को 2026 में समय की कमी महसूस हुई। 

ओवरऑल पेपर 

मध्यम से आसान 

थोड़ा कठिन 

2026 का पेपर पिछले साल की तुलना में थोड़ा भारी रहा। 

NEET 2026 विषय के अनुसार पेपर का विश्लेषण यहां देखें 

सही रणनीति और बदलावों को समझने के लिए विश्लेषण जरूरी है; यहां दोनों सालों के अंतर को हर विषय के स्तर से बारीकी से देखें । 

1. फिजिक्स 

  • NEET 2026: इस बार फिजिक्स ने छात्रों को सबसे ज्यादा छकाया। मैकेनिक्स और इलेक्ट्रिसिटी से जुड़े न्यूमेरिकल काफी लंबे थे, जिन्हें हल करने में छात्रों का बहुत समय खराब हुआ।

  • NEET 2025: फिजिक्स का पेपर काफी हद तक सीधा था। फॉर्मूला याद होने पर सवाल आसानी से हल हो रहे थे।

2. केमिस्ट्री

  • NEET 2026: केमिस्ट्री में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा। इनऑर्गेनिक के सवाल NCERT से थे और आर्गेनिक में कुछ चुनिंदा रिएक्शंस पूछे गए, जो पिछले साल जैसे ही स्तर के थे।

  • NEET 2025: आर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री संतुलित थी। फिजिकल केमिस्ट्री के न्यूमेरिकल भी सीधे फॉर्मूले पर थे।

3. बायोलॉजी 

  • NEET 2026: इस साल भी बायोलॉजी ने छात्रों को राहत दी। बॉटनी में कुछ विकल्प थोड़े उलझाने वाले जरूर थे, लेकिन कुल मिलाकर जिसने NCERT अच्छे से पढ़ी थी, उसके लिए यह सेक्शन आसान रहा।

  • NEET 2025: बायोलॉजी का पेपर पूरी तरह NCERT आधारित था और छात्रों ने इसमें बहुत अच्छा स्कोर किया।

NEET 2026 vs NEET 2025 : संभावित कट-ऑफ पर असर

NEET 2025 में पेपर तुलनात्मक रूप से आसान होने की वजह से कट-ऑफ बहुत ऊपर चली गई थी और रैंक में भी भारी उछाल (Rank Inflation) देखा गया था। लेकिन NEET 2026 में फिजिक्स का स्तर बढ़ने से कट-ऑफ में मामूली गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ के अंकों का अनुमान नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं –

कैटेगरी 

NEET 2025 मार्क्स रेंज 

NEET 2026 अपेक्षित मार्क्स रेंज 

अनारक्षित/EWS (UR/EWS) 

686 – 144 

685 – 140 

ओबीसी (OBC) 

143 – 113 

140 – 110 

एससी (SC) 

143 – 113 

140 – 108 

एसटी (ST) 

143 – 113 

140 – 105 

 

कौन सा पेपर था ज्यादा कठिन?

संक्षेप में कहें तो NEET 2026 का पेपर NEET 2025 की तुलना में थोड़ा ज्यादा कठिन रहा । हालांकि बायोलॉजी और केमिस्ट्री में कोई बड़ा अंतर नहीं आया, लेकिन फिजिक्स के मुश्किल और लंबे सवालों ने NEET 2026 के पूरे पेपर के स्तर को ऊपर उठा दिया। यही वजह है कि 2026 की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती साबित हुआ।

 

NEET 2025 vs NEET 2026 FAQs

NEET 2025 mein itna zyada Rank Inflation kyu hua tha aur kya NEET 2026 mein bhi aisa hi hoga?

2025 में पेपर बहुत आसान होने से सबने रिकॉर्ड तोड़ स्कोर किया, जिससे रैंक खराब हुई। 2026 में ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस बार पेपर का स्तर काफी बेहतर और संतुलित रखा गया है।

NEET 2025 ke muqable NEET 2026 mein Physics ka level kaisa tha aur isse cut-off par kya asar padega?

2025 में फिजिक्स सीधे फॉर्मूला पर आधारित और बहुत आसान थी। इसके उलट, 2026 में फिजिक्स काफी कठिन और कैलकुलेटिव रही, जिससे इस साल कट-ऑफ में मामूली गिरावट आएगी।

Biology aur Chemistry me dono salon ke beech men kya bade changes dekhne ko mile hain?

बायोलॉजी दोनों साल NCERT आधारित रही, लेकिन 2026 में पेचीदा (Assertion-Reason) सवाल ज्यादा थे। केमिस्ट्री में भी 2025 के मुकाबले 2026 में आर्गेनिक और फिजिकल का स्तर थोड़ा कठिन रहा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.