NEET 2026 2FA (Two-Factor Authentication) उम्मीदवारों के अकाउंट और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए NTA द्वारा लागू की गई नई लॉगिन प्रक्रिया है। अब केवल एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन संभव नहीं होगा। उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर प्राप्त OTP भी दर्ज करना होगा। इस लेख में NEET 2026 2FA Login की पूरी प्रक्रिया, इसके फायदे और लॉगिन से जुड़ी सामान्य समस्याओं के समाधान विस्तार से दिए गए हैं।
इस नए सुरक्षा नियम और लॉगिन पोर्टल से जुड़ी मुख्य बातें नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं। यह सारणी आपको NEET 2026 2FA की आधिकारिक वेबसाइट, परीक्षा का नाम और सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी नियमों को बहुत ही आसानी से समझने में मदद करेगी।
|
जानकारी |
विवरण |
|
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था |
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
|
परीक्षा का नाम |
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट [NEET (UG)] - 2026 री-एग्जाम (पुनः परीक्षा) |
|
नया सुरक्षा नियम |
ओटीपी (OTP) आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (NEET 2026 2FA) |
|
वेरिफिकेशन का माध्यम |
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और रजिस्टर्ड ईमेल आईडी |
|
ओएमआर (OMR) चैलेंज की समय-सीमा |
13 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 (सुबह 11:00 बजे तक) |
|
आधिकारिक लॉगिन वेबसाइट |
neet.nta.nic.in |
आगर आप पोर्टल पर सुरक्षित लॉगिन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए इन बहुत ही आसान स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और फॉलो करें।
सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर दिख रहे "Re-NEET 2026 OMR Sheet / Challenge" लिंक को चुनें।
अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें।
अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल पर एक ओटीपी आएगा। उसे डालकर सबमिट करें। आपका सुरक्षित लॉगिन पूरा हो जाएगा।
NTA का यह नया NEET 2026 2FA नियम आपके पर्सनल डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखने, गलत लॉगिन रोकने और रिफंड प्रक्रिया को आसान बनाने में बहुत ही मददगार है। नीचे दिए जा रहे बिंदुओं से आप इसे ठीक से समझ सकेंगे :
डेटा सुरक्षा: इससे कोई भी दूसरा व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना आपकी प्रोफाइल को नहीं खोल सकता।
सुरक्षित रिफंड: फीस रिफंड के लिए बैंक अकाउंट की सही जानकारी भरने में यह सुरक्षा मदद करती है।
सही ओएमआर चैलेंज: केवल असली छात्र ही अपने डैशबोर्ड से प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
NEET 2026 2FA पोर्टल पर लॉगिन करते समय अक्सर छात्रों को ओटीपी में देरी, सर्वर एरर या कैप्चा जैसी कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड सकता है l ऐसी स्थिति आने पर आप नीचे दिए जा रहे इन उपायों को अपना सकती हैं :
ओटीपी न आना: अगर सर्वर पर ज्यादा ट्रैफिक है, तो ओटीपी आने में देरी हो सकती है। ऐसे में थोड़ा इंतजार करें या अपना ईमेल स्पैम फोल्डर चेक करें।
सर्वर एरर (503): परीक्षा का रिजल्ट या ओएमआर चैलेंज के समय साइट स्लो हो सकती है। इसके लिए आप देर रात या सुबह के समय लॉगिन करने की कोशिश करें।
ब्राउज़र की समस्या: लॉगिन करने के लिए हमेशा गूगल क्रोम या मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स के नए वर्जन का उपयोग करें और ब्राउज़र की हिस्ट्री साफ कर लें।