Physics Wallah
banner

NEET 2026: अपना स्कोर बढ़ाने के लिए भूलकर भी न करें ये 5 गलतियाँ

NEET 2026 Exam में अच्छा स्कोर करने के लिए आखिरी समय में पैनिक होने और नए टॉपिक्स पढ़ने से बचें। मॉक टेस्ट देना न छोड़ें और फिजिक्स-केमिस्ट्री के फॉर्मूलों का लगातार रिवीज़न करें। परीक्षा के दौरान मुश्किल सवालों में ज्यादा समय न गंवाएं। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपना स्कोर आसानी से बढ़ा सकते हैं।
authorImagePriyanka Yadav13 Jun, 2026
NEET 2026: अपना स्कोर बढ़ाने के लिए भूलकर भी न करें ये 5 गलतियाँ

21 जून को होने वाली NEET 2026 परीक्षा में अब बहुत कम समय बचा है। इस अंतिम चरण में अधिकांश छात्र अपनी तैयारी को मजबूत करने में जुटे हैं, लेकिन कई बार अच्छी तैयारी के बावजूद कुछ सामान्य गलतियाँ उनके स्कोर को प्रभावित कर देती हैं। खासकर परीक्षा से ठीक पहले और एग्जाम हॉल में की गई छोटी-छोटी चूक भी अंतिम परिणाम पर असर डाल सकती है। 

एक्सपर्ट्स और टॉपर्स के अनुभव के आधार पर जानिए ऐसी 5 प्रमुख गलतियाँ, जिनसे बचकर आप अपनी परीक्षा रणनीति को और बेहतर बना सकते हैं। 

पहली गलती: आखिरी समय में नया टॉपिक शुरू करना

कई छात्र सोचते हैं कि जो चैप्टर उन्होंने पूरे साल नहीं पढ़ा, उसे आखिरी दिनों में खत्म कर लेंगे। यह एक सामान्य लेकिन गंभीर गलती हो सकती है।  नया टॉपिक शुरू करने से केवल कन्फ्यूजन और मानसिक तनाव बढ़ता है। इस समय सिर्फ उसी चीज़ को पढ़ें जो आपको पहले से अच्छे से आती है।

दूसरी गलती : डर के मारे मॉक टेस्ट छोड़ देना

कुछ छात्रों को डर लगता है कि अगर मॉक टेस्ट में नंबर कम आए तो उनका कॉन्फिडेंस गिर जाएगा। इस वजह से वे टेस्ट देना बंद कर देते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें! मॉक टेस्ट से समय प्रबंधन बेहतर होता है और परीक्षा का वास्तविक अनुभव मिलता है। टेस्ट देने के बाद अपनी गलतियों को सुधारना सबसे ज्यादा जरूरी है।

तीसरी गलती: फिजिक्स और केमिस्ट्री के फॉर्मूले भूल जाना

नीट परीक्षा में कई सवाल सीधे फॉर्मूलों और बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर आधारित होते हैं। बायोलॉजी के साथ-साथ फिजिक्स और केमिस्ट्री के जरूरी फॉर्मूलों और रिएक्शंस को रोज़ाना दोहराएं यानी अच्छे से इनका रिवीजन करें। कोर कॉन्सेप्ट्स का रिवीज़न ही आपको एक्स्ट्रा नंबर दिलाएगा।

चौथी गलती: परीक्षा के दौरान एक ही सवाल पर अड़ जाना

एग्जाम हॉल में अक्सर छात्र किसी मुश्किल सवाल में उलझ जाते हैं और अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। यदि कोई प्रश्न उचित समय में समझ न आए, तो उसे छोड़ कर आगे बढ़ जाएं। आसान सवालों को पहले हल करें और समय बचने पर मुश्किल सवालों पर वापस आएं।

पाँचवीं गलती: पैनिक करना और खुद पर भरोसा खोना

तनाव और घबराहट आपकी सोचने-समझने की क्षमता को कम कर देती है। अगर मॉक टेस्ट में कभी नंबर कम आ भी जाए, तो निराश न हों। यह बिल्कुल नॉर्मल है। इस समय शांत रहना और खुद पर भरोसा रखना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

 

NEET 2026: Apna Score Badhane Ke Liye Bhoolkar Bhi Na Karein Yeh Galtiyan FAQs

NEET exam se pehle revision ke liye kaun si mistakes se bachna chahiye?

रिवीजन के समय पूरी मोटी किताबें दोबारा पढ़ने की गलती न करें। इसकी जगह सिर्फ अपने शॉर्ट नोट्स, फिजिक्स के फॉर्मूले और बायोलॉजी के डायग्राम्स को ही दोहराएं।

Mock test mein low score aane par kya karein aur kya na karein?

कम नंबर आने पर घबराकर टेस्ट देना बंद न करें। इसके बजाय, शांत होकर यह चेक करें कि किस टॉपिक में गलती हुई और उस कमी को तुरंत सुधारें।

Kya last ke dino mein daily mock test dena ek achhi strategy hai?

रोज़ टेस्ट देने से अच्छा है कि आप हफ्ते में 3-4 टेस्ट ही दें, लेकिन टेस्ट के बाद अपनी गलतियों को समझने (Analysis करने) में ज्यादा समय लगाएं।

Exam hall mein negative marking se bachne ke liye kya karein?

नेगेटिव मार्किंग से बचने के लिए तुक्के लगाने से बचें। जिस सवाल का जवाब पक्का न पता हो, उसे छोड़ दें और OMR शीट भरते समय जल्दबाजी न करें।
Banner Image
Banner Image
Popup Close ImagePopup Open Image
Talk to a counsellorHave doubts? Our support team will be happy to assist you!
Popup Image
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.