NEET 2026 का रिजल्ट और Category-wise Cutoff जारी हो चुकी है। अब BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) में सरकारी कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया काउंसलिंग के माध्यम से आगे बढ़ेगी। NEET 2026 SC, ST और अन्य सभी श्रेणियों के लिए सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेजों (BAMS) में प्रवेश पूरी तरह NEET स्कोर, All India Rank (AIR), काउंसलिंग मेरिट, सीटों की उपलब्धता और आरक्षण नीति पर आधारित होता है।
आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता के कारण सरकारी BAMS सीटों पर प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। इस लेख में जानें NEET 2026 SC, ST और अन्य श्रेणियों के संभावित BAMS सरकारी कॉलेज कटऑफ, सुरक्षित स्कोर, AIQ और State Quota के तहत प्रवेश की संभावनाएं तथा पिछले वर्षों के कटऑफ ट्रेंड।
सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग दो स्तरों पर आयोजित की जाती है। पहली, ऑल इंडिया कोटा (15% AIQ) काउंसलिंग और दूसरी, संबंधित राज्यों की स्टेट कोटा (85%) काउंसलिंग। आमतौर पर ऑल इंडिया कोटा के जरिए मिलने वाले कॉलेजों की कट-ऑफ राज्य कोटा से थोड़ी अधिक रहती है।
अगर आप साल 2026 में एक सरकारी आयुर्वेदिक सीट सुरक्षित करना चाहते हैं, तो आपको अपनी श्रेणी के अनुसार एक निश्चित स्कोर को पार करना होगा। नीचे दी गई तालिका में विभिन्न श्रेणियों के लिए अपेक्षित NEET 2026 BAMS Cut Off का विवरण देख सकते हैं :
|
श्रेणी |
सुरक्षित नीट स्कोर (720 में से) |
आवश्यक न्यूनतम पर्सेंटाइल |
|
सामान्य वर्ग |
530 - 550+ |
50th Percentile |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) |
510 - 530+ |
40th Percentile |
|
EWS |
515 - 530+ |
50th Percentile |
|
अनुसूचित जाति (SC) |
400 - 430+ |
40th Percentile |
|
अनुसूचित जनजाति (ST) |
380 - 410+ |
40th Percentile |
नीट परीक्षा की कट-ऑफ कभी भी हर साल एक जैसी नहीं रहती। इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार NEET 2026 BAMS Cut Off को कौन-कौन से कारक प्रभावित कर सकते हैं:
परीक्षा का कठिनाई स्तर: अगर नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र कठिन आता है, तो औसत स्कोर कम हो जाता है। ऐसे में कट-ऑफ नीचे गिर जाती है। इसके विपरीत, आसान पेपर होने पर कट-ऑफ काफी ऊपर जा सकती है।
उम्मीदवारों की कुल संख्या: हर साल नीट परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। उम्मीदवारों की संख्या जितनी अधिक होगी, प्रतिस्पर्धा उतनी ही कड़ी होगी और कट-ऑफ भी बढ़ेगी।
उपलब्ध सीटों की संख्या: यदि साल 2026 में सरकार नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोलती है या सीटों की संख्या बढ़ाती है, तो छात्रों को कम अंकों पर भी सरकारी सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
काउंसलिंग राउंड: पहले राउंड की तुलना में दूसरे और तीसरे राउंड में कटऑफ में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसलिए अंतिम प्रवेश तक कटऑफ स्थिर नहीं रहती।
आधिकारिक कट-ऑफ स्कोर जारी होने के बाद छात्र अपनी काउंसलिंग श्रेणियों के आधार पर इसे निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:
15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ): जो छात्र ऑल इंडिया कोटा के तहत सरकारी कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे कट-ऑफ जारी होने के बाद आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर इसे चेक कर सकते हैं l
85% स्टेट कोटा: राज्य कोटा काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्रों को अपने-अपने राज्य की अधिकृत AYUSH काउंसलिंग अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा l वहाँ राज्यवार और कॉलेजवार आधिकारिक कट-ऑफ लिस्ट पीडीएफ उपलब्ध कराई जाती है।
नोट : काउंसलिंग की सटीक तारीखों और नए अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन आधिकारिक पोर्टल्स को नियमित रूप से चेक करते रहें l
आधिकारिक कट-ऑफ जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:
सबसे पहले काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर 'UG Counselling' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
अब उस काउंसलिंग राउंड को चुनें जिसकी कट-ऑफ आप देखना चाहते हैं (जैसे- Round 1 या Round 2)।
इसके बाद 'Opening and Closing Rank' या 'Cut-Off' वाले लिंक पर क्लिक करें।
कट-ऑफ की पीडीएफ (PDF) फाइल डाउनलोड करें और उसमें अपने पसंदीदा कॉलेज का नाम सर्च करें।
अब अपने कॉलेज के सामने अपनी कैटेगरी (जैसे- General, OBC, SC, ST) के अनुसार कट-ऑफ रैंक देखें ।
नोट: राज्य कोटा (85% सीटों) की कट-ऑफ देखने के लिए आपको अपने राज्य की AYUSH काउंसलिंग वेबसाइट पर जाना होगा। हर राउंड के बाद नई कट-ऑफ लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाती है।